देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पछवादून के कालसी ब्लॉक के कृषि मंडी परिसर में टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। भाजपा ने नारी वंदन विधेयक पारित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सेना पहले से अधिक आत्मनिर्भर हुई हैं। मोदी सरकार सैनिकों के उत्थान और कल्याण के लिए काम कर रही…
Year: 2024
रविवार को धर्मनगरी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब,जाम ने किया हलकान
हरिद्वार। धर्मनगरी में गर्मियों की छुट्टी का असर रविवार को देखने को मिला। यहां दिल्ली, दिल्ली एनसीआर हरियाणा हिमाचल, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। हरिद्वार में रविवार को होटल धर्मशालाएं पैक हैं। वहीं, सड़कों पर जाम से पर्यटकों को दो चार होना पड़ा। हाईवे इस कदर जाम दिखे कि वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। शनिवार से ही हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए यात्री आना शुरू हो गए थे। रविवार को भीड़ और बढ़ गई। शहर के होटल, धर्मशाला सब पूरी तरह…
स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा,छह लोग गिरफ्तार
हल्द्वानी। बीती रात हल्द्वानी में स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हुआ है। जहां एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और हल्द्वानी पुलिस ने नेपाली मूल की तीन महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिस्मफरोशी का धंधा करने के मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर को सील भी कर दिया है। नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीती रात मुखबिर की सूचना पर हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित स्पा सेंटर पर दबिश दी गई। जहां छापेमारी के दौरान 3 महिला…
अवैध रूप से पर्यटकों को शराब पिलाते होटल संचालक गिरफ्तार
ऋषिकेश। तीर्थनगरी से सटे मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन में एक होटल संचालक अपने होटल में पर्यटकों को शराब पिलाता हुआ पकड़ा गया। पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने होटल से दो पेटी शराब बरामद की है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के अनुसार उन्हे मुखबिर ने सूचना दी कि तपोवन स्थित एक होटल में बिना लाइसेंस के पर्यटकों को शराब पिलाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अचानक होटल…
हरिद्वार हाईवे पर वाहन पलटने से देहरादून के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
देहरादून। मुरादाबाद में वाहन के पलटने से प्रदेश की राजधानी देहरादून निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना। पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कांठ इलाके में रविवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलवे क्रासिंग के पास अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर खाई में जा गिरी। जोरदार आवाज…
गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, 2 लोगों की मौत, 11 घायल
टिहरी। जनपद के गजा तहसील में एक टाटा सूमो वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टिहरी पुलिस के अनुसार टिहरी के गजा तहसील के डुवाकोटी के पास यह हादसा हुआ है। जहां एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा…
झंडे जी के आरोहण के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक झंडा मेला
देहरादून। प्रेम सद्भाव व आस्था के प्रतीक झंडे जी का आरोहण के दौरान गुरू रामराय के जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा। झंडे जी के आरोहण के पश्चात ऐतिहासिक झंण्डा मेला शुरू हो गया है। आज यहां होली से पांचवे दिन ऐतिहासिक झंडे मेले की शुरूआत होती है। जिसकी तैयारियां 20 मार्च से ही शुरू हो गयी थी। 20 मार्च को हरियाणा के अराईयांवाला में झंडेजी का आरोहण किया गया जिसके बाद 21 मार्च को गुरू रामराय इंटर कालेज सहसपुर से पैदल संगत का स्वागत किया गया। 22 मार्च को पैदल…
यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तरकाशी। मार्च का महीना खत्म होने जा रहा है, लेकिन उत्तराखंड में ठंड है कि इस बार जाने का नाम ही नहीं ले रही है। मार्च के आखिरी सप्ताह में भी उत्तराखंड के उच्च हिमलायी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। शनिवार को उत्तरकाशी जिले में स्थिति यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में सुबह ही ताजा हिमपात हुआ। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम और उसके आसपास की पहाड़ियों पर शनिवार सुबह को हुए हिमपात का असर निचले इलाके में भी दिखने को मिला। गंगोत्री धाम में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है।…
रुद्रपुर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, रैली स्थल का किया निरीक्षण
रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर के मोदी मैदान पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी के साथ विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में सीएम धामी मोदी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो अप्रैल को होने वाली रैली के स्थल का निरीक्षण किया। बता दें कि, प्रधानमंत्री दो अप्रैल को 12 बजे रुद्रपुर में जनसभा करेंगे। फिर उसी दिन जयपुर ग्रामीण में जनसभा करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभाएं भी तय हो गई हैं। वह तीन…
बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा दो गिरफ्तार, एक फरार
देहरादून। बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को चोरी किये गये माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। आरोपियों द्वारा मजदूरी किये जाने की आड़ में इस वारदात को अंजाम दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार बीती 28 मार्च को भरत सिंह रावत पुत्र स्व. रणजीत सिंह निवासी पिण्डर वैली एन्कलेव नकरौन्दा द्वारा कोतवाली डोईवाला में तहरीर देकर बताया गया था कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर से हजारों की नगदी व सोने…
