देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आईएसआईएस के आतंकी हैरिश फारूकी के आतंकी संगठन से जुडने की सूचना के बाद इंटेलीजेंस व स्थानीय पुलिस उसके परिवार पर नजर रखे हुए थे। पिछले 10-12 साल से अपने घर दून नहीं आया था। यहां पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि असम में पकडे गये आईएसआईएस के इंडियन हैंडलर हैरिश फारूकी पकडे जाने की सूचना इंटीजेंस से उनको मिली थी। क्योंकि फारूकी मूल रूप से दून का रहने वाला है। उसके पिता व परिवार यहां पर…
Year: 2024
उत्तराखंड के राज्य सभा सांसदों की 92 प्रतिशत सांसद निधि खर्च होने को शेष
देहरादून। उत्तराखंड के राज्यसभा सांसदों की 92 प्रतिशत सांसद निधि दिसम्बर 2023 तक खर्च नहीं हो सकी। उसमें से 65 प्रतिशत से अधिक की सांसद निधि भारत सरकार से जारी ही नहीं करा सके हैं। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी सांसद निधि खर्च करने में राज्य सभा सांसदों में सबसे आगे तथा डाॅ0 कल्पना सैनी सबसे पीछे रही हैं। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड के ग्राम विकास आयुक्त कार्यालय से सांसद निधि खर्च सम्बन्धी सूचना मांगी थी जिसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी/उपायुक्त 1⁄4प्रशासन1⁄2 हेमंती गुंजियाल…
उत्तराखंड में 3 रैलियां करेंगे पीएम मोदी, स्टार प्रचारक संभालेंगे मोर्चा
देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट पार्टी आलाकमान को भेज दी हैै। हाईकमान से स्वीकृति के बाद जल्द ही उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की जाएगी। बताया जा रहा है कि उत्तराखण्ड में पीएम मोदी तीन रैलियां करेंगे। उत्तराखंड में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों के लिए तैयारी शुरू दी गई हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए विशेष रथ देहरादून पहुंच चुका है। भाजपा का यह विशेष प्रचार वाहन अभी पार्टी मुख्यालय में खड़ा…
भाजपा की तुलना में चुनाव प्रचार में पिछड़ रही कांग्रेस
देहरादून। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उत्तराखण्ड की पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। उसके बाद हरिद्वार संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रचार के लिए मोर्चा संभाल लिया है। उधर, गढ़वाल संसदीय सीट पर अनिल बलूनी भी प्रचार में उतर गए हैं, लेकिन कांग्रेस में हरिद्वार और नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर सहमति नहीं बन रही है। भाजपा की तुलना में कांग्रेस प्रचार में पिछड़ रही है। अगर गढ़वाल की बात करें तो सिर्फ पौड़ी सीट पर गणेश…
सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार
दो करोड़ से अधिक की ठगी करी थी आरोपी ने, ईनाम था दस हजार देहरादून। सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक शातिर को एसटीएफ द्वारा राजधानी देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी गैगस्टर एक्ट में भी निरूद्व है जिस पर पुलिस द्वारा दस हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, आयुष अग्रवाल द्वारा गिरफ्तार किए गए इनामी अपराधी के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि आरोपी पंकज सामंत के खिलाफ उत्तराखण्ड के नवयुवकों को फौज…
सिलक्यारा में डिवाटरिंग की कवायद फिर शुरू
उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग में पिछले साल भूस्खलन हुआ था। इस भूस्खलन में 41 श्रमिक सुरंग के अंदर फंस गए थे। हादसे के बाद से सुरंग के सिलक्यारा वाले छोर से निर्माण कार्य बंद है। 23 जनवरी को केंद्र ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति दी। जिसके बाद फरवरी में यहां पहली बार डिवाटरिंग के लिए काम शुरू किया गया। उस दौरान एसडीआरएफ और इंजीनियरों की टीम भी ऑगर मशीन से डाले गए पाइपों से अंदर गई थी। लेकिन फिर बीच में ये…
विशाल हिमखंडों से ढका गोमुख ट्रेक,पर्वतारोहियों को करना पड़ सकता है लंबा इंतजार
उत्तरकाशी। बड़े-बड़े हिमखंडों के कारण गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में स्थित गोमुख ट्रेक खुलने में इस बार दो माह का समय लग सकता है। पार्क की गश्त पर जा रही वन विभाग की टीम के कदम भी इन हिमखंडों ने रोक दिए हैं, जिसके चलते टीम देवगाड़ से आगे गश्त के लिए नहीं जा सकी। गंगोत्री स्थित कनखू बैरियर की वन विभाग की टीम उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बीते सोमवार को गंगोत्री नेशनल पार्क के प्रतिबंधित क्षेत्र और करीब 22 किमी लंबे गंगोत्री-गोमुख-तपोवन ट्रेक की गश्त के लिए रवाना…
31 लाख की स्मैक सहित दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। इंडस्ट्रियल एरिया तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्मैक की तस्करी करने वाले बरेली के दो नशा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। जिनके पास से अनुमानित कीमत 31 लाख की स्मैक बरामद की गयी है। जानकारी के अनुसार कल देर रात थाना सेलाकुई पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थो की खेप सहित आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया गया। इस दौरान पुलिस को दो संदिग्ध लोग आते हुए…
खाई में गिरने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
टिहरी। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बीती रात अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का शव बुधवार सुबह को पुलिस ने खाई से बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय ओवेश खान के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के पुकराजी का रहना वाला था। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को करीब 10.30 बजे…
चीर बंधन के साथ कुमाऊ़ं में शुरू हुई खड़ी होली
हल्द्वानी। कुमाऊं में होली में चीर बंधन का विशेष महत्व माना जाता है। होलिकाष्टमी के दिन मंदिरों में सार्वजनिक स्थानों पर एकादशी को मुहूर्त देखकर चीर बंधन किया जाता है। चीर बांधने के साथ ही होल्यार घर-घर जाकर खड़ी होली गायन शुरू करते हैं। चीर बंधन के साथ ही होली के गीतों और रंगों से पहाड़ होली के रंग में रंगना शुरू हो गया है। कुंमाऊ में होली प्रारंभ करने से पहले प्रत्येक घर से एक-एक नए कपड़े के रंग-बिरंगे टुकड़े चीर के रूप में लंबे लट्ठे पर बांधे जाते…
