देहरादून। गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को महाराष्ट्र के ठाणे से इनकम टैक्स की ओर से समन जारी किए गए हैं। उन्हें 22 मार्च को व्यक्तिगत रूप से महाराष्ट्र के आईटी कार्यालय में तलब किया गया है। समन मिलने के बाद गणेश गोदियाल ने देहरादून स्थिति कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और अपनी हार को देखते हुए भाजपा सरकार घटिया मानसिकता पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का…
Year: 2024
हरिद्वार लोस सीट पर प्रत्याशी ढूंढने के लिए भटक रही कांग्रेसःत्रिवेन्द्र
हरिद्वार। बुधवार को हरिद्वार जिला भाजपा की बैठक मंे लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड के पांचों लोकसभा क्षेत्रों मंे भाजपा की जीत तय है। जिसे देखते हुए कांग्रेसियों के हाथ पांव फूल रहे है। कांग्रेस अभी भी अपने प्रत्याशी को ढूंढने के लिए भटक रही है। कांग्रेस के सभी दिग्गज चुनाव लड़ने से हाथ पीछे खींच रहे है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वो 23 मार्च को ऑनलाइन नामांकन करेंगे और 26 मार्च को फिजिकल नामांकन करने जाएंगे। हरिद्वार लोकसभा सीट पर अपनी जीत पक्की…
कार की चपेट में आकर छात्र की मौत
देहरादून। कार की चपेट में आकर मोटरसाईकिल सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक के मामा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नया गांव हाथी बडकला निवासी रोहित वर्मा ने राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भांजा अभिनय कुमार खड़का पुत्र अरूण कुमार अपने मोटर साइकिल से अपने कॉलेज आईएमएस से अपने घर तुन्तोवाला जा रहा था जाते समय सामने से तेज गति…
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू,राजनीतिक दलों से धार्मिक प्रचार न करने की अपील
देहरादून। उत्तराखण्ड में बुधवार से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जोकि 27 मार्च तक चलेगी। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि यह अच्छी बात है कि चुनाव और त्यौहारी सीजन एक साथ चल रहे हैं। हम सभी राजनीतिक दलों से आग्रह कर रहे हैं कि वे किसी भी तरह का धार्मिक प्रचार न करें। बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि मीडिया मॉनिटरिंग सर्टिफिकेशन कमेटी द्वारा पारित करने के बाद ही अखबार या टीवी विज्ञापन दिए जा सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…
उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को
देहरादून। उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से लेकर परीक्षाफल को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित कर दिए जांएगे। उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा के परिणामों को लेकर शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। शिक्षा विभाग के हजारों शिक्षक परीक्षा परिणाम को जल्द से जल्द देने के लिए मूल्यांकन की ड्यूटी पर लगाए गए हैं। प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च को खत्म हो चुकी हैं।…
गहरी खाई में गिरी बोलरो, दो की मौत
रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे के घोलतीर-शिवानंदी के बीच बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ के साथ एसडीआरएफ टीम व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग की ओर से एसडीआरएफ टीम को शिवनंदी के पास एक वाहन के खाई में गिरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होने की…
आईएएस दिलीप जावलकर होंगे प्रदेश के नए गृह सचिव
देहरादून। आईएएस दिलीप जावलकर उत्तराखंड के नए गृह सचिव होंगे। चुनाव आयोग ने तीन नामों के पैनल में से जावलकर के नाम पर मुहर लगाई है। आईएएस दिलीप जावलकर सचिव वित्त का दायित्व देख रहे हैं। आयोग के निर्देश पर सचिव शैलेश बगोली से प्रभार हटाया गया था।चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली को हटा दिया था। इसके बाद नए गृह सचिव के लिए राज्य के पैनल की ओर से तीन नामों का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया। जिसके बाद आयोग नए गृह…
कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को भेजा पत्र , निष्पक्ष चुनाव के लिए डीजीपी को पद से हटाने की मांग
देहरादून। उत्तराखंड काग्रेंस कमेटी ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को उनके पद से तत्काल हटाये जाने को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा गया है। जिसमें उन्होने वर्तमान पुलिस महानिदेशक के सत्ताधारी दल के साथ निकटस्थ सम्बन्ध होने की बात कही है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग को भेजे गये पत्र के माध्यम से उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि राज्य में 19 अप्रैल 2024 को र्निवाचन की तारीख निर्धारित की गयी है। उन्होने कहा कि राज्य के…
विक्रम पलटने से एक की मौत
देहरादून। विक्रम पलटने से एक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर विक्रम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनिकी रेती निवासी राधेश्याम रायवाला से विक्रम में बैठ घर की तरफ जा रहा था। विक्रम चालक ने तेजी व लापरवाही से विक्रम चलाते हुए वीरभद्र के पास विक्रम तेजी के कारण पलट गया जिससे राधेश्याम गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको लोगों ने अस्पताल…
उत्तराखण्ड भाजपा 22 से 27 मार्च तक कराएगी अपने प्रत्याशियों के नामांकन
देहरादून। उत्तराखण्ड भाजपा अपने लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27 मार्च कराएगी। सभी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मौजूद रहेंगे। मंगलवार को नामांकन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय नेताओ की भी मौजूदगी हो सकती है। कार्यक्रम अनुसार 22 मार्च को अल्मोड़ा, 23 मार्च हरिद्वार, 27 मार्च नैनीताल, 26 मार्च गढ़वाल,27 मार्च टिहरी गढ़वाल सीट पर भाजप अपने प्रत्याशियों के नामांकन कराएगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई थी। इस दौरान नामांकन के साथ ही…
