चुनाव के ऐन समय कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी भाजपा में शामिल

देहरादून। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के साथ ही उत्तराखण्ड कांग्रेस को लगातार राजनीतिक झटके लग रहे है। जिससे कांग्रेस के माथे पर चिंता की लकीरें फूटने लगी है। साथ ही कांग्रेस नेताओं के लगातार भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हताशा और निराशा का माहोल बनने लगा है। इसबीच दिल्ली में कांग्रेस के चमोली जिले के बदरीनाथ से विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए है।  दिल्ली में राजेंद्र भंडारी ने पीयूष गोयल,…

गंगा पूजा के साथ त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की चुनाव प्रचार की शुरूआत

हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार में गंगा पूजा अर्चना की। जिसके बाद उनके चुनाव प्रचार की शुरूआत हो गयी है। भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सबसे पहले  विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी पहुंचे। जहां त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गंगा पूजा की। जिसके बाद वह हरिद्वार की अधिष्ठात्री महामाया देवी मंदिर पहुंचे। यहां त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जूना अखाड़े से जुड़े साधु संतों के साथ हवन में प्रतिभाग किया। साथ ही उन्होंने मां माया देवी के दर्शन किए। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा…

नशा तस्कर गिरफ्तार, 6 किलो गांजा बरामद

रामनगर। रामनगर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर के घर में छापेमारी की। जहां से पुलिस ने 6 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि रामनगर के मोहल्ला नई बस्ती गूलरघटटी निवासी रमेश त्यागी (आरोपी) काफी समय से नशे का कारोबार अपने घर से संचालित कर रहा था। इस संबंध में कई लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि रमेश त्यागी पहले भी नशा बेचने के मामले में जेल जा चुका है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहम्मद यूनुस…

कद्दावर नेता हरक सिंह की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने छोड़ी कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस की नेत्री अनुकृति गुसाईं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। अनुकृति गोसाईं प्रदेश के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू है और कांग्रेस के टिकट पर वह साल 2022 में लैंसडाउन विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुकी है। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से ठीक पहले उत्तराखंड कांग्रेस में भगदड़ सी मच गई है।  पार्टी की नेत्री अनुकृति गुसाईं ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अनुकृति गुसाईं कांग्रेस के टिकट पर पिछले विधानसभा चुनाव 2022 में लैंसडाउन…

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होगी वोटिंग, 4 जून को काउंटिंग

देहरादून। चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा के साथ 4 राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। उत्तराखंड में पहले चरण में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। 4 जून को वोटों की काउंटिंग की जाएगी। बता दें उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं। इन पांच सीटों पर बीजेपी ने कैंडिडेट घोषित कर दिये हैं। बीजेपी ने पौड़ी गढ़वाल…

मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं, दिये समाधान के आदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन समस्याएं सुन सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के आदेश दिये। शनिवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिये। कैम्प कार्यालय में तैनात अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिये कि जन समस्याओं के जल्द समाधान के लिए जन शिकायतों को यथाशीघ्र संबंधित विभागों को भेजा जाए और विभाग द्वारा शिकायतों और समस्याओं पर की गई…

टिहरी झील के ऊपर हो स्टेडियम का निर्माणः थापर

टिहरी। कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने कहा की टिहरी झील के ऊपर युवाओं के लिए स्टेडियम का निर्माण कराना चाहिए, जिससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में अवसर प्राप्त होगा। शनिवार को यहां कोटी स्पोर्ट्स क्लब कोटी, टिहरी गढ़वाल द्वारा कराए जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में जाख क्लब व महादेव क्लब के बीच मैच खेला गया, जिसमें कांग्रेस नेता व रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून के अध्यक्ष अभिनव थापर ने मुख्य अतिथि के रूप में क्रिकेट मैच का उदघाटन किया गया। कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने कहा की टिहरी…

किताब कौतिक का आयोजन

नैनीताल। हल्द्वानी में दो दिवसीय किताब कौतिक का आयोजन शुरू हो चुका है। हल्द्वानी के एचएन इंटर कॉलेज में भव्य आयोजन किया जा रहा है। जहां उत्तराखंड समेत देश-विदेश के जाने-माने लेखकों की किताबों की प्रदर्शनी लगाई गई है। किताब कौतिक में 70 से अधिक प्रकाशकों की पुस्तकें मौजूद हैं। किताब कौतिक के आयोजक हेम पंत ने बताया कि डिजिटल जमाने में लोग अब धीरे-धीरे किताबों से दूरियां बना रहे हैं। ऐसे में लोगों को किताबों और अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए किताब कौतिक मेले कार्यक्रम का आयोजन…

श्रम विभाग कार्यालय के बाहर लाभार्थियों का हंगामा

हल्द्वानी। श्रम विभाग के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से जुड़े श्रमिकों को दिए जाने वाले लाभांश व नवीनीकरण में हो रही परेशानी के बाद लाभार्थियों का श्रम विभाग कार्यालय के बाहर पिछले कई दिनों से जमावड़ा लगा हुआ है। श्रमिक अपने रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण कराने के लिए सुबह से लेकर शाम तक श्रम विभाग कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनका रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण नहीं होने और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के कागजात जमा नहीं होने पर लोगों में नाराजगी देखी गई। भारी संख्या…

उपद्रवियों से होगी अब नुकसान की वसूली, राज्यपाल ने इस अध्यादेश को दी मंजूरी

देहरादून। यूपी में इस तरह का कानून पहले से ही लागू है। हालांकि उत्तराखंड सरकार का दावा है कि उत्तराखंड लोक तथा निजी संपति क्षति वसूली कानून 2024 अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा कठोर है। बता दें कि बीती आठ फरवरी को नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़े जाने के बाद हिंसा भड़क गई थी। जिसके बाद वहां पर उपद्रवियों ने करीब 80 सरकारी और निजी वाहनों में आग लगा दी थी। इसके अलावा जिला प्रशासन। पुलिस और हल्द्वानी नगर की करीब चार करोड़…