देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस के नेता लगातार चुनाव के ऐन समय पार्टी का दामन छोड़ रहे है। जिससे कांग्रेस में हताशा और निराशा का माहोल है। साथ ही जहां एक ओर भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस बिखरते कुनबे को बचाने का प्रयास कर रही है। एक बार फिर गढवाल लोकसभा सीट से अब कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष केसर सिंह नेगी, नवल किशोर और दीपक ने कांग्रेस को बाय बोल दिया है। इसका प्रतिकूल प्रभाव न…
Year: 2024
कांग्रेस में किसी भी क्षण हो सकता है हरिद्वार और नैनीताल के प्रत्याशियों का एलान
देहरादून। उत्तराखंड की हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर कांग्रेस अब किसी भी क्षण प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। दोनों सीटों पर प्रत्याशी को लेकर खींचतान जारी है। जिसके चलते प्रत्याशियांे के नामों की घोषणा में अब तक अड़चन आ रही थी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के बाद सोमवार को राहुल गांधी दिल्ली लौट रहे हैं। इसके बाद ही प्रत्याशी के नाम का एलान हो सकता है।हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत अपने पुत्र वीरेंद्र रावत के लिए टिकट मांग रहे हैं। जबकि प्रदेश अध्यक्ष करन…
बड़ी कार्रवाई, ईडी ने जब्त की शैक्षिक संस्थान की एक करोड़ की संपत्ति
हरिद्वार। प्रवर्तन निदेशालय ने रुड़की में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एजुकेशनल सोसाइटी की करीब एक करोड़ रुपए की संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। जिस एजुकेशनल सोसाइटी पर कार्रवाई हुई है, उसके रुड़की में दो संस्थान हैं। उनपर आरोप है कि इन शैक्षिक संस्थानों ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति यानी एसटी-एसटी के छात्रों के फर्जी तरीके से अपने कॉलेज में दाखिल दिखाए और फिर उन छात्रों के नाम पर करोड़ों रुपए की छात्रवृत्ति हड़प ली। आरोप है कि इसी तरह घोटाला कर इन संस्थानों ने…
चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में बेस अस्पताल के सीएमएस को नोटिस
हल्द्वानी। 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा होते ही देश में आचार संहिता लग गई थी। वहीं निर्वाचन आयोगी की तरफ से साफ कर दिया गया था, जो भी व्यक्ति या नेता आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम सिटी मजिस्ट्रेट और एआरओ एपी वाजपेयी ने हल्द्वानी बेस अस्पताल के सीएमएस को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस भेजा है। एआरओ एपी वाजपेयी ने बताया कि आचार संहिता लगते ही सभी विभागों के प्रभारियों को निर्देशित किया गया था…
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
रुद्रप्रयाग। आगामी 10 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा में बेहतर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जाएगा। यहां हाईवे कुंड से गौरीकुंड तक 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरा संचालन के लिए तीन कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, जिसमें दो रुद्रप्रयाग और एक सोनप्रयाग में होगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि कैमके लगाने के लिए जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यात्रा से एक सप्ताह पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएगी।
तेज तर्रार अफसर हरक सिंह रावत का निधन
देहरादून। रविवार सुबह तेज तर्रार छवि के पीसीएस अफसर हरक सिंह रावत का निधन हो गया है। प्रदेश की राजधानी देहरादून के निरंजनपुर स्थित अपने आवास में हरक सिंह ने अंतिम सांस ली। मूल रूप से चमोली जिले के रहने वाले हरक सिंह रावत ने उत्तराखंड में विभिन्न जिलों में काम किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपर सचिव हरक सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक जताया है। हरक सिंह रावत ने पिछले कई सालों तक गढ़वाल मंडल में अपर आयुक्त के तौर पर भी जिम्मेदारी…
संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सिपाही की मौत
अल्मोड़ा। रविवार की सुबह पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गोली गलती से चली या जानबूझकर कांस्टेबल ने इस घटना को अंजाम दिया, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। मृतक कांस्टेबल के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर निवासी कांस्टेबल सुंदर शाही अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात थे। रविवार सुबह उनके ड्यूटी पर आने के कुछ देर बाद ही मौके…
राजनीतिक झटकाः वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धन सिंह नेगी ने कांग्रेस छोड़ी
देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही कांग्रेस की सारी उम्मीदों पर पानी फिरना शुरू हो गया है। एक के बाद एक दिग्गज पार्टी से किनारा कर रहे है। इसी क्रम में रविवार को कांग्रेस को एक और झटका लगा। टिहरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विरष्ठ नेता धन सिंह नेगी पार्टी छोड़ दी। वहीं, तीन दिन में सात बड़े नेताओं के इस्तीफे से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि शुक्रवार को ही गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला…
महिला ने किया शक्ति नगर में उतरकर आत्महत्या का प्रयास,फोर्स ने बचाया
देहरादून। विकासनगर के डाकपत्थर क्षेत्र में एक महिला शक्ति नहर में उतर गयी। जिसे डाकपत्थर पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने नहर से सुरक्षित बाहर निकाला। जिससे उसकी जान बच पाई। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया है। डाकपत्थर पुलिस चैकी को एक सूचना मिली थी कि एक महिला शक्ति नहर में जाने का प्रयास कर रही है। साथ ही लोगों के पास जाने पर वो नहर के गहरे पानी में जाने की धमकी दे रही है। सूचना मिलते ही डाकपत्थर चैकी प्रभारी पंकज तिवारी…
मुठभेड़ में एक गो तस्कर के पैर में लगी गोली, दो फरार
रुड़की। रविवार सुबह एक खेत में गो वंश काटने की सूचना पर मौके पर गयी पुलिस पर गो तस्करों ने फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, मौका पाकर दो बदमाश फरार होने में कामयाब रहे।। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य दो आरोपियां की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सोहलपुर गाड़ा गांव में रविवार कि सुबह एक खेत में पुलिस को संरक्षित पशु काटने की…
