ऋषिकेश, 23 अप्रैल। भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के 6वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए स्नातक विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्रसेवा का माध्यम है। विद्यार्थियों को संवेदनशीलता, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ अपने दायित्व निभाने चाहिए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि ऋषिकेश आध्यात्म, चिंतन और उपचार का वैश्विक केंद्र है तथा हिमालय का प्रवेश द्वार होने के कारण यहां आयोजित दीक्षांत समारोह का विशेष…
Day: April 23, 2026
चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई…
देहरादून, 23 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित हो रही चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और तथ्यहीन वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ उत्तराखंड सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने साफ किया है कि यात्रा की गरिमा और राज्य की छवि खराब करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा यात्री सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा सुरक्षा और डिजिटल मॉनीटरिंग को मजबूत करते हुए श्रद्धालुओं को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन कराए जा रहे हैं। इसी बीच…
टिहरी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश…
देहरादून 23 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे में दिवंगत हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्राप्त हो। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को…
