देहरादून, 26 अप्रैल। सहस्त्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी में कथित गुंडागर्दी और लगातार विवादों को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए गुंडा एक्ट के तहत नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने 7 दिन के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जवाब न मिलने की स्थिति में जिला बदर की कार्रवाई शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनसुरक्षा, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और असहाय लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र यह कड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने स्पष्ट…
Day: April 26, 2026
मुख्यमंत्री धामी को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण…
देहरादून 26 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 को लेकर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। भेंट के दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को आयोजित होने वाले हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि…
