देहरादून। उत्तराखंड सरकार अब बद्रीनाथ धाम को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष बुधवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग ने मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने बताया कि बद्रीनाथ को एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त, व्यवस्थित और दिव्य तीर्थस्थल बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर…
