मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन…

  देहरादून, 22 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व अपर सचिव आर.सी. लोहनी द्वारा लिखित पुस्तक ‘सेवा विधि’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पुस्तक को सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि यह सेवा नियमों, संवैधानिक प्रावधानों, शासनादेशों और न्यायालयों के महत्वपूर्ण निर्णयों की सरल एवं व्यवस्थित जानकारी उपलब्ध कराने वाली व्यवहारिक मार्गदर्शिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी लोकसेवक के लिए ईमानदारी के साथ-साथ नियमों, कानूनों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की गहरी समझ भी आवश्यक है। यह पुस्तक…

एकल महिला स्वरोजगार योजना में 212 महिलाओं को पहली, 276 को दूसरी किस्त जारी…

  देहरादून, 22 जुलाई। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण में बुधवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 212 नई पात्र महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सहायता राशि की पहली किस्त और 276 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी की गई। दूसरी किस्त के रूप में 1.20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार एकल, निराश्रित, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से…