देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुंडीर की स्मृति में निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं मसूरी विधानसभा के विकास को नई गति देंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम दौर की ओर बढ़ रहा है और प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य,…
Day: August 4, 2026
हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने किया चरण प्रक्षालन…
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर हरकी पैड़ी से कांवड़ यात्रा मार्ग तक हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। अलकनंदा होटल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने पांच शिवभक्त कांवड़ियों का चरण प्रक्षालन कर उनका सम्मान किया और श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन भी परोसा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कांवड़ यात्रियों के लिए स्थापित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य…
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…
देहरादून, 4 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जिलों में धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए लगभग ₹5 करोड़ की प्रथम किश्त जारी करने की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत द्वारीखाल ब्लॉक स्थित मां बाल कुंवारी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹72.67 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में ₹43.60 लाख तथा दुगड्डा ब्लॉक स्थित महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹1.69 करोड़ की स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किश्त के…
