देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी 12 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को परियोजना का निर्माण समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, मशीनरी, मानव संसाधन और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूरी होने पर देहरादून शहर में यातायात का दबाव कम होगा और स्थानीय लोगों…
Day: August 6, 2026
एसआईआर शिविरों का डीएम ने किया निरीक्षण, बोले—कोई पात्र मतदाता सूची से न छूटे…
देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के लिए लगाए गए विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से प्राप्त दावों और आपत्तियों, उनके सत्यापन तथा अभिलेखों के रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता…
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां भी होंगी सम्मानित…
देहरादून, 6 अगस्त। उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए चयनित नामों की घोषणा कर दी है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए प्रदेश के सभी 13 जनपदों से एक-एक महिला का चयन किया गया है, जबकि विभिन्न जनपदों की 35 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को भी राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चुना गया है। दोनों पुरस्कार 8 अगस्त को देहरादून में आयोजित…
