देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क से आयोजित ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ में प्रतिभाग किया। हजारों लोगों के साथ गांधी पार्क से घंटाघर तक निकली तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने घंटाघर स्थित उत्तराखंड आंदोलन के महानायक स्व. इंद्रमणि बडोनी और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर…
Day: August 9, 2026
तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ाकर 75 हजार रुपये की
देहरादून। तीलू रौतेली जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की सम्मान राशि बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि अब 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये और आंगनबाड़ी…
भाजपा में सैकड़ों पूर्व सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता शामिल, भट्ट बोले- 2027 में जीत की हैट्रिक लगाएगी पार्टी
देहरादून, 9 अगस्त। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में सैकड़ों पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की सैन्य विचारधारा पर आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली से आने वाले कांग्रेस नेताओं का आत्मविश्वास शून्य है, इसलिए…
आपदा राहत में त्वरित कार्रवाई और आयुष सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता: मदन कौशिक
चंपावत, 9 अगस्त 2026। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने रविवार को जिला सभागार में आपदा प्रबंधन, आयुष एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाने और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा राहत में त्वरित कार्रवाई और आयुष सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता है। जनपद पहुंचने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर…
