मुख्यमंत्री धामी का टनकपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत…

  टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत शनिवार को जनपद चंपावत के टनकपुर पहुंचे। टनकपुर पहुंचने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का भावुक एवं भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनसे विभिन्न विकास कार्यों और क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा भी की।

एसआईआर के बाद देहरादून में 3,992 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी…

  देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद शनिवार को देहरादून जिले की फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अंतिम मतदाता सूची की जानकारी साझा की। इस दौरान जिले की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली और सर्विस निर्वाचक नामावली की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने एसआईआर में सहयोग के लिए राजनीतिक दलों का आभार जताते हुए आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में…

विकास के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखंड : धामी

  टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से है। सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ प्रदेश की विरासत और आध्यात्मिक पहचान का संरक्षण हो तथा धार्मिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर नई ऊंचाई दी जाए। उन्होंने कहा कि आदर्श चंपावत के संकल्प के तहत जिले की धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य, लोक संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को आधुनिक विकास से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार को टनकपुर में नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा…

टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने भंडारे में की सेवा, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद…

  टनकपुर। टनकपुर दशहरा महोत्सव में सहभागिता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीता रसोई में आयोजित भंडारे में भाग लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और स्वयं भी सेवा में सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने भंडारे में सेवा कर रहे आयोजकों एवं स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सेवा और सहभागिता की भावना समाज में आपसी सद्भाव एवं सहयोग को मजबूत करती है। मुख्यमंत्री ने आयोजन से जुड़े सभी लोगों को महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।