देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित उत्तराखंड के निर्माण में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों, नवाचारकर्ताओं, किसानों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘विकसित उत्तराखंड–यात्रा जारी है’ संवाद कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों से संवाद किया और उनके अनुभव व सुझाव सुने। नियोजन विभाग और देवभूमि डायलॉग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत…
Day: October 17, 2026
19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…
देहरादून। उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह को गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर समारोह से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों और अन्य स्थानों से आने वाले अतिथियों की सुविधा का विशेष…
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को प्राधिकरण की टीम ने चार स्थानों पर कार्रवाई करते हुए धर्मपुर और कॉवली में दो अवैध बहुमंजिला निर्माण सील किए, जबकि सेलाकुई क्षेत्र में करीब 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने धर्मपुर स्थित प्रगति विहार की लेन नंबर छह में उपेंद्र अग्रवाल द्वारा किए गए अवैध निर्माण को सील किया। इसके अलावा मानसरोवर कॉलोनी, कॉवली में कैलाश, सतीश और…
देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…
देहरादून। दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर पटाखों की बिक्री निर्धारित स्थलों पर ही करने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। देहरादून नगर निगम क्षेत्र में रेजर ग्राउंड, हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज के निकट 26 पार्क रोड और पुराने बस अड्डे को पटाखों की बिक्री के लिए चिह्नित किया गया है। इसके अलावा नगर…
