लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में एआई स्ट्रैटेजिक इंजीनियरिंग फाउंडेशन की ओर से विकसित ‘भाषा एआई’ पहल के तहत गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया। अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी भाषा में रिकॉर्ड की गई वॉइस क्लिप से हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोली-भाषाएं हमारी पहचान और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग जरूरी है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में…

यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बिधौली स्थित यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छह विद्यार्थियों को सिल्वर प्लेट पुरस्कार से सम्मानित किया और उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीक्षांत समारोह के बाद विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। विश्वविद्यालय से निकलने के बाद उन्हें जीवन की वास्तविक चुनौतियों का सामना करना होगा। सफलता के लिए मेहनत, लगन और निरंतर सीखने की भावना जरूरी…

प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी

  देहरादून, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है, लेकिन कांग्रेस चुनावी हार स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अविश्वास पैदा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशभर में 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक दो चरणों में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की यह पहली यात्रा नहीं है। उन्होंने कांग्रेस की…

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग…

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए गुरुवार को छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक निर्माण और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई की। एमडीडीए के अनुसार हरभजवाला में अशरफ अली द्वारा बिना स्वीकृति बनाए जा रहे छह दुकानों को सील किया गया। मेहुवाला माफी, शिमला बाईपास रोड क्षेत्र में शाहिद राव के दो अलग-अलग अवैध निर्माणों तथा फईयाज राव के एक निर्माण को सील किया…