156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना से रुद्रप्रयाग में यातायात दबाव होगा कम…

  रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के तहत निर्मित पुल-सुरंग मार्ग का अवलोकन किया। करीब 156 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना पर सोमवार से ट्रायल के आधार पर यातायात शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही परियोजना का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। अलकनंदा नदी पर बने इस प्रोजेक्ट में 200 मीटर लंबा पुल और 900.30 मीटर लंबी सुरंग शामिल है। पुल, सुरंग और संपर्क मार्ग को मिलाकर परियोजना की कुल लंबाई करीब 1.18 किलोमीटर है।…

महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली शोभायात्रा, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा…

  देहरादून। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर सोमवार को नगर निगम देहरादून में आयोजित शोभायात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का मानदेय जल्द बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में शीघ्र बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने रामायण के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों को पूरी दुनिया तक पहुंचाया। वाल्मीकि का जीवन यह संदेश देता है…

गैरसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा से स्वागत…

  गैरसैंण। विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए सोमवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गौचर, कर्णप्रयाग और खेती समेत कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। रुद्रप्रयाग जिले में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद चमोली जिले में विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार…

मुख्यमंत्री धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना…

  चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चमोली जिले के आदिबद्री मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) जाते समय मुख्यमंत्री ने मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुखद एवं समृद्ध जीवन तथा उत्तराखंड की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री भराड़ीसैंण के लिए रवाना हुए, जहां उन्हें विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करना है।