बदरीनाथ से सहस्त्रधारा आ रहा हेलीकॉप्टर हादसे की आशंका, युद्धस्तर पर तलाश अभियान…

  देहरादून। बदरीनाथ धाम से सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए उड़ान भरने वाले ट्रांस भारत कंपनी के सिविल हेलीकॉप्टर के चमोली जिले के हाथी पर्वत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका के बाद राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट समेत छह लोग सवार बताए गए हैं। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस…

35 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से मिली सरकारी नौकरी : धामी

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को होटल फेयरफील्ड में आयोजित ‘देवभूमि से विकास संवाद कॉन्क्लेव’ में प्रदेश के विकास, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन, पलायन, पर्यावरण संरक्षण और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े विषयों पर सरकार की उपलब्धियां और भावी योजनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा उत्तराखंड बनाना है, जहां विकास के साथ पर्यावरण और राज्य के मूल स्वरूप का भी संरक्षण हो तथा आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को निष्पक्ष रोजगार उपलब्ध कराने के लिए…

विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूर किए 36.63 करोड़ रुपये…

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़क निर्माण एवं सुधार, शहरी सड़क रखरखाव, पेयजल सुविधा, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, सुरक्षा उपकरणों की खरीद और अन्य विकास कार्यों के लिए कुल 36.63 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इन योजनाओं से सड़क कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही जनसुविधाओं तथा धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास को गति मिलेगी। हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में दो सड़क निर्माण कार्यों के लिए 9.05 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें…

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग…

  देहरादून, 30 अक्टूबर। राजधानी देहरादून में अवैध और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात स्थानों पर सीलिंग की। कार्रवाई में निर्माणाधीन दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और अन्य संरचनाएं शामिल हैं। प्राधिकरण की टीम ने विद्यासागर मार्ग स्थित गैस गोदाम के पास संजीव फरासी द्वारा किए जा रहे निर्माण को सील किया। सुंदरवाला स्थित विज्ञान विहार कॉलोनी, खलंगा…