देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल कर चुकी भाजपा इस कश्मकश में उलझ गयी है कि आखिरकार अब सीएम पद का योग्य दावेदार कौन होगा। लेकिन वहीं, कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दावेदारी प्रबल बताई जा रही है। भले ही धामी अपने क्षेत्र से हार गए है लेकिन उनके समर्थन में चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह नेहरा, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा और खानपुर विधायक उमेश शर्मा अपनी विधायक की सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा धामी मंत्रिमंडल के सहयोगी रहे गणेश जोशी और अरविंद पांडे ने भी बतौर मुख्यमंत्री धामी को समर्थन देने की घोषणा की है। हालाँकि यह फैसला भाजपा आला कमान के हाथो में है।
Related posts
-
एकल महिला स्वरोजगार योजना में 212 महिलाओं को पहली, 276 को दूसरी किस्त जारी…
देहरादून, 22 जुलाई। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण में बुधवार को मुख्य... -
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन…
देहरादून, 22 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व अपर... -
अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता महिला मुक्केबाजों का सीएम धामी ने किया सम्मान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक...
