हरिद्वार, 22 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संत समाज ने सदैव धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संतों के मार्गदर्शन से समाज को सेवा, सत्य, भक्ति और संस्कृति के संरक्षण की प्रेरणा मिलती है। देवभूमि उत्तराखंड की पवित्रता, मूल स्वरूप और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री शनिवार को सप्तसरोवर रोड, भूपतवाला स्थित श्री ब्रह्म निवास आश्रम में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सतगुरु लाल दास महाराज…
Blog
आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा सर्वे…
देहरादून, 22 अगस्त। सहस्रधारा मोटर मार्ग स्थित आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र का गहन तकनीकी सर्वेक्षण कराने और प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में सिडकुल, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, अनुसंधान एवं नियोजन खंड के अधिकारियों के साथ दिल्ली से एनआईवीवी कंसल्टेंसी सर्विसेज के प्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान देहरादून…
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, ऋषिकेश में बिना मानचित्र निर्माण सील…
देहरादून, 18 अगस्त। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए की टीम ने ऋषिकेश में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण को सील कर दिया। प्राधिकरण के अनुसार मनीराम मार्ग, गली नंबर-10, ऋषिकेश निवासी सरला अग्रवाल द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कराया जा रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए एमडीडीए की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माण स्थल को सील कर दिया। एमडीडीए ने स्पष्ट किया…
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश.. .
देहरादून, 18 अगस्त। बारिश के कारण सीमाद्वार क्षेत्र में जलभराव की समस्या को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को आईटीबीपी रोड और सीमाद्वार क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को किसी भी स्थिति में परेशानी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने नगर निगम को 24 घंटे के भीतर सड़क किनारे नालियों में जमा मलबे और कूड़े की सफाई कराने तथा…
2027 की जीत की हैट्रिक के संकल्प के साथ भाजपा की गढ़वाल संभाग बैठक संपन्न…
देहरादून, 18 अगस्त। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को गढ़वाल संभाग की तीनों लोकसभा क्षेत्रों की सांसद-विधायक बैठक हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के साथ सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, टिहरी, गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के सांसद, विधायक…
देवीधुरा में जाम से मिलेगी राहत, 9.80 करोड़ से बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग…
देहरादून, 18 अगस्त। चंपावत के प्रसिद्ध देवीधुरा क्षेत्र में पार्किंग की समस्या के समाधान का रास्ता साफ हो गया है। ग्राम देचमार, तहसील पाटी में प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किंग परियोजना को विभागीय व्यय समिति ने 980.23 लाख रुपये यानी करीब 9.80 करोड़ रुपये की औचित्यपूर्ण लागत पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। अब प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जाएगा। पार्किंग बनने से बग्वाल मेले समेत वर्षभर देवीधुरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को वाहन खड़े करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सड़क किनारे होने वाली अनियंत्रित पार्किंग कम…
जल जीवन मिशन की समीक्षा में सीएम धामी ने शेष योजनाएं समयसीमा में पूरी करने के दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शेष पेयजल योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के साथ ही पूर्ण हो चुकी योजनाओं के स्थलीय सत्यापन और उनके नियमित संचालन एवं रख-रखाव की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन की सफलता केवल नल कनेक्शन देने तक सीमित नहीं है। प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नियमित, पर्याप्त, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध होना जरूरी है। उन्होंने शेष पात्र ग्रामीण परिवारों को…
हाईटेक कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों की 24×7 निगरानी, आपदा प्रबंधन को मिली तकनीकी मजबूती
देहरादून, 12 अगस्त। जनपद देहरादून में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संवेदनशील आपदा क्षेत्रों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हाई डेफिनिशन पीटीजेड कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों के जरिए सहस्त्रधारा, कार्लीगाड़ और गुच्चूपानी सहित प्रमुख क्षेत्रों की जिला आपदा परिचालन केंद्र से 24×7 रियल टाइम निगरानी की जा रही है। मालदेवता में भी कैमरे लगाने का कार्य जारी है। कैमरों के माध्यम से जलस्तर में अचानक वृद्धि, असामान्य गतिविधियों अथवा किसी आपात स्थिति की तत्काल जानकारी मिल सकेगी। इससे संभावित खतरे का समय रहते आकलन…
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब ₹7 करोड़ किए स्वीकृत
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़क, मंदिर सौंदर्यीकरण, जनसुविधाओं और अन्य विकास कार्यों के लिए करीब ₹7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही चंपावत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी की मूर्ति स्थापित करने के लिए ₹32.49 लाख की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में एंचोली-जाख मोटर मार्ग पर मोती मार्ग प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए ₹8.93 लाख, चंपावत में सेलागाड से कोटकेन्द्री तक संपर्क मार्ग…
हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- तिरंगा देश के स्वाभिमान का प्रतीक
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क से आयोजित ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ में प्रतिभाग किया। हजारों लोगों के साथ गांधी पार्क से घंटाघर तक निकली तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने घंटाघर स्थित उत्तराखंड आंदोलन के महानायक स्व. इंद्रमणि बडोनी और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर…
