चंपावत, 4 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बनबसा में बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के साथ स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने श्रेणी-1 ‘ख’ के पट्टों और तराई-भाभर स्टेट के पट्टों की भूमि के पट्टेदारों के विनियमितीकरण की कार्यवाही जल्द शुरू करने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के पट्टेदारों को राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने शारदा कॉरिडोर…
Blog
आदि रंगोत्सव में बिखरे जनजातीय संस्कृति के रंग, कलाकारों के साथ थिरके सीएम धामी…
खटीमा। खटीमा में तीन दिवसीय उत्तराखंड आदि रंगोत्सव का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर रंगोत्सव का उद्घाटन किया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, लोकसंगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की समृद्ध जनजातीय विरासत के विविध रंग प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी पारंपरिक सांस्कृतिक रंग में नजर आए। उन्होंने कलाकारों के साथ थिरककर उनका उत्साह बढ़ाया और स्वयं ढोल भी बजाया। मुख्यमंत्री के इस सहज अंदाज ने कलाकारों और दर्शकों में…
मुख्यमंत्री धामी का टनकपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत…
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत शनिवार को जनपद चंपावत के टनकपुर पहुंचे। टनकपुर पहुंचने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का भावुक एवं भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनसे विभिन्न विकास कार्यों और क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा भी की।
एसआईआर के बाद देहरादून में 3,992 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी…
देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद शनिवार को देहरादून जिले की फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अंतिम मतदाता सूची की जानकारी साझा की। इस दौरान जिले की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली और सर्विस निर्वाचक नामावली की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने एसआईआर में सहयोग के लिए राजनीतिक दलों का आभार जताते हुए आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में…
विकास के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखंड : धामी
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से है। सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ प्रदेश की विरासत और आध्यात्मिक पहचान का संरक्षण हो तथा धार्मिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर नई ऊंचाई दी जाए। उन्होंने कहा कि आदर्श चंपावत के संकल्प के तहत जिले की धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य, लोक संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को आधुनिक विकास से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार को टनकपुर में नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा…
टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने भंडारे में की सेवा, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद…
टनकपुर। टनकपुर दशहरा महोत्सव में सहभागिता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीता रसोई में आयोजित भंडारे में भाग लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और स्वयं भी सेवा में सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने भंडारे में सेवा कर रहे आयोजकों एवं स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सेवा और सहभागिता की भावना समाज में आपसी सद्भाव एवं सहयोग को मजबूत करती है। मुख्यमंत्री ने आयोजन से जुड़े सभी लोगों को महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का एमडीडीए ने लिया संकल्प…
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों महान विभूतियों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सचिव मोहन सिंह बर्निया सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि गांधी का जीवन सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित था।…
सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में गांधी और शास्त्री को श्रद्धांजलि…
देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, उत्तराखंड में दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक केएस चौहान, उप निदेशक रवि बिजारनिया, बद्री चंद सहित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, आदर्शों और सिद्धांतों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
नमो क्रिकेट लीग में धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, दिलाई नशामुक्ति की शपथ…
पंचकूला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित नमो क्रिकेट लीग में प्रतिभाग कर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट भी खेला। उन्हें मैदान पर अपने बीच देखकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व, धैर्य और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। खेल के मैदान में उतरकर जीत से विनम्रता और हार से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।…
रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को धामी ने दी श्रद्धांजलि…
मुजफ्फरनगर, 2 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर आंदोलनकारियों के बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य आंदोलन में शहीद हुए जिन आंदोलनकारियों की प्रतिमाएं अभी तक स्थापित नहीं हुई हैं, उनकी प्रतिमाएं उनके पैतृक गांव अथवा निवास क्षेत्र में उपयुक्त स्थान पर स्थापित की जाएंगी। रामपुर तिराहा स्थित राज्य अतिथि गृह का उच्चीकरण किया जाएगा। स्मारक परिसर…
