Blog

केन्द्र सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को उद्योगपतियों को बेचाःसुरेंद्र राजपूत

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को बेच दिया है। देश के तीन चार उद्योगपति देश की अर्थव्यवस्था हैं। आज वो दुनिया मे नंबर एक बिजनेसमैन हैं।  सब कह रहे हैं कि आज अगर अडानी डूबा तो देश डूब जाएगा। हमारे देश के पूंजीपति हमारे लिए काम करें, सरकार के लिए नहीं। हमारी प्रति व्यक्ति आय दुनिया मे142वें नंबर पर है। यहां राजीव भवन मेें आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने परम मित्र की सारी कंपनी…

आमसौड़ गांव में बादल फटने से मची तबाही,कई घरों में मलबा घुसा

नेशनल हाईवे कोटद्वार-मेरठ बंद कोटद्वार। देर रात यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आमसौड़ गांव के ऊपर बादल फट गया। जिसके बाद आए सैलाब में कई घरों में मलवा भर गया। आमसौड़ गांव में बादल फटने से अफरातफरी का माहौल बन गया। बादल फटने से देर रात नेशनल हाईवे कोटद्वार मेरठ बंद हो गया। जिससे लोगों को भारी परेशानियांे का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि  गुरुवार देर रात्रि में भारी बारिश के साथ बादल फट गया। इससे आमसौड़ गांव के कई घर क्षतिग्रस्त हो गये। कई घरों में…

डैम से पानी छुटते ही सारे घाट हुए जलमग्न

अलकनंदा का जलस्तर खतरे के निशान के समीप पहंुचा श्रीनगर। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बहुत बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह जैसे ही श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के डैम से पानी छोड़ा गया तो श्रीनगर में अलकनंदा नदी का पानी खतरे के निशान के पास तक पहुंच गया। यहां के सारे घाट अलकनंदा में डूब चुके हैं।  अलकनंदा का जलस्तर धारी देवी मंदिर के बिल्कुल करीब तक पहुंच चुका है। वर्तमान में श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर 535.10 मीटर पर बह रहा है। अलकनन्दा…

बड़ा हादसा टला, नो एंट्री में घुसे ट्रक ने कार को मारी टक्कर

रूद्रपुर। शुक्रवार की सुबह रुद्रपुर-नैनीताल हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नो एंट्री में घुसे ट्रक ने कार पर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार डिवाइडर पर टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे, जो दिल्ली जा रहे थे। गनीमत रही कि किसी को भी चोटें नहीं आई हैं। इस हादसे के बाद ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हादसे से मौके पर मौजूद लोगों में भारी गुस्सा था। बता दें कि इस…

भारी बारिश ने मचाई तबाही,दो सौ साल पुराना मंदिर बहा,पैदल पुल टूटा

चमोली। बीती रात हुई भारी बारिश के बाद ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नंदप्रयाग, छीनका,गुलाबकोटी, पगलानाला व कंचनगंगा के समीप मलबा आने से बाधित हो गया। वहीं थराली में पिंडर नदी के तेज बहाव में 200 साल पुराना शिव मंदिर बह गया। वहीं देवाल ब्लॉक के हरनी-बोरागाड़ गदेरे पर बना स्टील गार्डर पैदल पुल टूट गया। चमोली जिले में ज्योर्तिमठ में सिंहधार वार्ड में लोगों के घरों में नाले का पानी घुस गया। जिससे लोग रात भर सो नहीं पाए। इससे पूर्व भी यहां जगह-जगह पैदल मार्ग धंसने लगे थे। जिसके…

मलबे में दबकर चार नेपाली मूल के मजदूरों की मौत

रुद्रप्रयाग। देर रात केदारनाथ हाईवे के फाटा के पास भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के बाद मलबे में दबकर चार नेपाली मूल के मजदूरों की मौत हो गयी। सूचना पर एसडीआरएफ और डीडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर  रेस्क्यू अभियान चलाया। चारों के शव को बरामद कर लिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बीती रात डेढ़ बजे से अत्यधिक बारिश के कारण फाटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास 4 नेपाली मूल के लोगों की मलबे में दबे होने की सूचना…

साल भर में 3960 वादो का निस्तारणः मुख्य प्रभारी सूचना आयुक्त

देहरादून। मुख्य प्रभारी सूचना आयुक्त विवेक शर्मा द्वारा सूचना अधिकार भवन रिंग रोड सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए आयोग की भविष्य की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सूचना आयुक्त विपिन चंद्र एवं योगेश भटृ सहित सचिव सूचना आयोग अरविंद पांडे उपस्थित रहे। प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त विपिन शर्मा ने बताया कि राज्य में सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लोक सूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सूचना आयोग आर.टी.आई. दिवस के मौके पर अनुरोध…

वन्यजीवों के आंतक के मुद्दे पर विधायक दलीप रावत ने किया प्रदर्शन

गैरसैंण। भराड़ीसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के साथ-साथ सत्तापक्ष के विधायकों के तेवर भी तल्ख तेवर नजर आए। लैंसडाउन विधानसभा सीट से भाजपा विधायक दलीप सिंह रावत विधानसभा के बाहर प्रदर्शन पट्टिका के साथ नजर आए। लैंसडाउन विधायक दलीप सिंह रावत ने अपनी ही सरकार से वन विभाग की नीतियों में सुधार और विशेष सत्र बुलाने की मांग की। भाजपा विधायक ने कहा कि वन विभाग की पाबंदियों के कारण पहाड़ों पर विकास के काम नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए उसमें…

विधानसभा सत्रः कानून व्यवस्था सहित कई मुद््दों पर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन

गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन गुरूवार को विपक्ष ने कानून व्यवस्था समेत अन्य कई मुद्दों को धार देकर सदन के बाहर सरकार को घेरा। केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर सीडीओ में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने पूंजी पत्तियां के खिलाफ और सेबी प्रमुख के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की। विपक्ष का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं…

भराड़ीसैंण में बनेगा पत्रकारों के लिए रेस्टहाउसः सीएम

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास में जनपद चमोली के विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ पत्रकारों के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों की माँग पर गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में पत्रकारों के लिये रेस्टहाउस बनाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने महानिदेशक सूचना को निर्देशित किया कि इस संबंध में तत्काल कार्ययोजना तैयार किया जाए। मुख्यमंत्री ने सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व हरिचन्द्र सेमवाल को निर्देश दिए कि गैरसैंण (भराड़ीसैंण)…