Blog

कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय पर किया प्रदर्शन

ईडी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में गुरूवार को क्रॉस रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की भी हुई। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार की सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन एकत्रित हुए और भाजपा सरकार और ईडी की कार्यप्रणाली पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेसियों ने कहा कि ईडी लोकतांत्रिक परमराओं की हत्या करने पर आमादा है।…

विजिलेंस का छापाः रिश्वत लेने के आरोप में एआरटीओ आफिस का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

कोटद्वार। एआरटीओ कार्यालय में गुरूवार को विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। टीम विजिलेंस भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्मचारी पर तीन हजार  रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए और चार हजार की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के दफ्तर के अलावा उसके आवास पर भी विजिलेंस टीम पहुंची है।सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ सहायक…

विधानसभा का मानसून सत्रः सरकार और विपक्ष आमने-सामने

आर्य बोले सत्र महज औपचारिकता भर भराड़ीसैंण। भराड़ीसैंण में बुधवार से विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज हो चुका है। यहां पहली बार मानसून सत्र का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी और केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। विधानसभा सदस्यों ने दिवंगत नेता कैलाश गहतोड़ी और शैला रानी रावत के व्यक्तित्व और कृतित्व के तमाम अच्छे पहलुओं को याद किया और 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी…

सीएम से मिलने जा रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने रोका, जमकर हुई नोकझोंक

गैरसैंण। बुधवार को गैरसैंण में आयोजित सत्र के दौरान मूल निवास, भू-कानून और स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने दिवालीखाल में रोक दिया। इसके बाद संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी और कुमाऊं संयोजक राकेश बिष्ट सहित अन्य आंदोलनकारी दिवालीखाल में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। सरकार को चेतावनी दी कि इस सत्र में इन मुद्दों के प्रस्ताव पारित न होने पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित…

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली

देहरादून। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार को विभिन्न संगठनों ने गांधी पार्क से आक्रोश रैली निकाली। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने आक्रोश रैली का आह्वान किया था। रैली में पूर्व सैनिक संगठन,सामाजिक संगठनों के साथ ही भाजपा और आरएसएस ने भी आक्रोश रैली में भाग लिया। इस दौरान देहरादून में बाजार बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। अधिकांश मेडिकल स्टोर की दुकान पेट्रोल पंप बंद रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। व्यापारी संगठनों ने 12 बजे तक दुकानें बंद रखने का फैसला लिया…

क्रीमी लेयर को आरक्षण देने के विरोध में उतरा दलित समाज

ऋषिकेश। एससी एसटी श्रेणी में क्रीमी लेयर को आरक्षण देने के विरोध में दलित और आदिवासी संगठनों ने बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया था, जिसके तहत पूरे देश में दलित समाज सड़कों पर उतर गया। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी दलित समाज ने एससी एसटी श्रेणी में क्रीमी लेयर को आरक्षण देने का विरोध किया है। साथ ही मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ऋषिकेश में दलित समाज ने अंबेडकर रोड से तहसील तक प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला और एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति…

सीएम धामी का जताया आभार

गैरसैंण। देवप्रयाग विधानसभा के तेगड़ ( लोस्तु बडियारगढ़ ) में राजकीय महाविद्यालय को स्वीकृति मिलने पर विधायक श्री विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। विधानसभा गैरसैंण(भराड़ीसैंण) में विधायक ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उनके कक्ष में भेंट कर उनका आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है।

 भारी बारिश से घुत्तू देवलिंग भिलंग में भारी त्रासदी

टिहरी। जिले में भारी बारिश से घुत्तू देवलिंग भिलंग में भारी त्रासदी आई है। कई जगह बादल फटने से भूस्खलन व भू-धंसाव हो गया है। घुत्तू देवलिंग भिलंग में भारी बारिश से गौशाला भूस्खलन की जद में आ गया। जिस कारण करीब 8 मवेशी मलबे में दब गए। वहीं 2 मवेशी घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व की टीम मौके पर पहुंच गई है और मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। घुत्तू देवलिंग से लगे 8 से 10 गांव में बादल फटने से जगह जगह…

विधानसभा का मानसून सत्र शुरू,पहले दिन दिवगंत विधायकों को दी श्रद्धांजलि

गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में तीन दिवसीय मानसून सत्र शुरू हो गया है। सत्र के पहले  दिन सबसे पहले सदन में दिवगंत विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई। भराड़ीसैंण में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। विपक्ष ने सदन के अंदर और बाहर आपदा और कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरेगी, जबकि प्रदेश सरकार ने विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए रणनीसत्र के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत मंत्री व…

तेज रफ्तार कार ई-रिक्शा की जबरदस्त टक्कर,तीन  महिलाओं  सहित चार की मौत

रुद्रपुर। देर रात नैनीताल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ई-रिक्शे में बैठी पांच महिलाओं में तीन महिला समेत ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर  पहुंची   पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  मिली जानकारी के अनुसार देर रात एक महिला ज्योति को अचानक लेबर पेन होने लगा तो परिजन और आसपास की…