देहरादून। अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर योग प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया जिनको कनक रोड के समीप रोक दिया गया। जहां पर उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। शनिवार को यहां योग प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ के बैनर तले योग प्रशिक्षित परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। वह जैसे ही कनक के समीप पहुंचे तो पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच तीखी नोंक झोंक…
Blog
नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार,एक फरार
25 पेटी नकली शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद उधमसिंहनगर। रिहायशी इलाके के एक मकान में चल रही नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ द्वारा आबकारी विभाग व थाना आईटीआई पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से संयुक्त टीम को 25 पेटी नकली शराब व शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए है। हालांकि छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है। आरोपी तैयार की गयी नकली शराब…
नाले में बहने से युवक की मौत
देहरादून। शुक्रवार की सुबह नाले में बहने से मोटरसाईकिल सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह जूडो, कालसी से लगभग चार किलोमीटर आगे एक व्यक्ति के नाले में बह गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। सूचना पर थाना कालसी से तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के अनुसार 22 अगस्त 2024 की रात एलएनटी कंपनी का एक कर्मचारी योगेश कुमार पुत्र भगवान दास निवासी कुंवरपुर, बदायूं, उत्तर प्रदेश मोटर साइकिल से ड्यूटी पर…
केन्द्र सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को उद्योगपतियों को बेचाःसुरेंद्र राजपूत
देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को बेच दिया है। देश के तीन चार उद्योगपति देश की अर्थव्यवस्था हैं। आज वो दुनिया मे नंबर एक बिजनेसमैन हैं। सब कह रहे हैं कि आज अगर अडानी डूबा तो देश डूब जाएगा। हमारे देश के पूंजीपति हमारे लिए काम करें, सरकार के लिए नहीं। हमारी प्रति व्यक्ति आय दुनिया मे142वें नंबर पर है। यहां राजीव भवन मेें आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने परम मित्र की सारी कंपनी…
आमसौड़ गांव में बादल फटने से मची तबाही,कई घरों में मलबा घुसा
नेशनल हाईवे कोटद्वार-मेरठ बंद कोटद्वार। देर रात यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आमसौड़ गांव के ऊपर बादल फट गया। जिसके बाद आए सैलाब में कई घरों में मलवा भर गया। आमसौड़ गांव में बादल फटने से अफरातफरी का माहौल बन गया। बादल फटने से देर रात नेशनल हाईवे कोटद्वार मेरठ बंद हो गया। जिससे लोगों को भारी परेशानियांे का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात्रि में भारी बारिश के साथ बादल फट गया। इससे आमसौड़ गांव के कई घर क्षतिग्रस्त हो गये। कई घरों में…
डैम से पानी छुटते ही सारे घाट हुए जलमग्न
अलकनंदा का जलस्तर खतरे के निशान के समीप पहंुचा श्रीनगर। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बहुत बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह जैसे ही श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के डैम से पानी छोड़ा गया तो श्रीनगर में अलकनंदा नदी का पानी खतरे के निशान के पास तक पहुंच गया। यहां के सारे घाट अलकनंदा में डूब चुके हैं। अलकनंदा का जलस्तर धारी देवी मंदिर के बिल्कुल करीब तक पहुंच चुका है। वर्तमान में श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर 535.10 मीटर पर बह रहा है। अलकनन्दा…
बड़ा हादसा टला, नो एंट्री में घुसे ट्रक ने कार को मारी टक्कर
रूद्रपुर। शुक्रवार की सुबह रुद्रपुर-नैनीताल हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नो एंट्री में घुसे ट्रक ने कार पर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार डिवाइडर पर टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे, जो दिल्ली जा रहे थे। गनीमत रही कि किसी को भी चोटें नहीं आई हैं। इस हादसे के बाद ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हादसे से मौके पर मौजूद लोगों में भारी गुस्सा था। बता दें कि इस…
भारी बारिश ने मचाई तबाही,दो सौ साल पुराना मंदिर बहा,पैदल पुल टूटा
चमोली। बीती रात हुई भारी बारिश के बाद ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नंदप्रयाग, छीनका,गुलाबकोटी, पगलानाला व कंचनगंगा के समीप मलबा आने से बाधित हो गया। वहीं थराली में पिंडर नदी के तेज बहाव में 200 साल पुराना शिव मंदिर बह गया। वहीं देवाल ब्लॉक के हरनी-बोरागाड़ गदेरे पर बना स्टील गार्डर पैदल पुल टूट गया। चमोली जिले में ज्योर्तिमठ में सिंहधार वार्ड में लोगों के घरों में नाले का पानी घुस गया। जिससे लोग रात भर सो नहीं पाए। इससे पूर्व भी यहां जगह-जगह पैदल मार्ग धंसने लगे थे। जिसके…
मलबे में दबकर चार नेपाली मूल के मजदूरों की मौत
रुद्रप्रयाग। देर रात केदारनाथ हाईवे के फाटा के पास भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के बाद मलबे में दबकर चार नेपाली मूल के मजदूरों की मौत हो गयी। सूचना पर एसडीआरएफ और डीडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। चारों के शव को बरामद कर लिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बीती रात डेढ़ बजे से अत्यधिक बारिश के कारण फाटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास 4 नेपाली मूल के लोगों की मलबे में दबे होने की सूचना…
साल भर में 3960 वादो का निस्तारणः मुख्य प्रभारी सूचना आयुक्त
देहरादून। मुख्य प्रभारी सूचना आयुक्त विवेक शर्मा द्वारा सूचना अधिकार भवन रिंग रोड सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए आयोग की भविष्य की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सूचना आयुक्त विपिन चंद्र एवं योगेश भटृ सहित सचिव सूचना आयोग अरविंद पांडे उपस्थित रहे। प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त विपिन शर्मा ने बताया कि राज्य में सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लोक सूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सूचना आयोग आर.टी.आई. दिवस के मौके पर अनुरोध…
