देहरादून। रविवार सुबह सहसपुर के लक्ष्मीपुर में डंपर और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिकअप चालक और उसमे सवार शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें गंभीर रूप से घायल पिकअप सवार ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी के सरास क्षेत्र से पिकअप वाहन सेब भरकर देहरादून की ओर जा रहा था, तभी लक्ष्मीपुर में डंपर से आमने-सामने की भिडंत हो गई।…
Blog
पुलिस को देख प्रतिबंधित मांस बेचने जा रहे युवक ने तालाब में लगाई छलांग,मौत
हरिद्वार। रविवार की सुबह रुड़की में प्रतिबंधित मांस बेचने जा रहे युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने बचने के लिए युवक ने तालाब में छलांग लगा दी। जिससे डूबकर उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा काटा। किसी तरह से ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत किया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक गौवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम को मुखबिर द्वारा…
नर्स की रेप के बाद हत्या प्रकरण ने पकड़ा तूल,पुलिस कप्तान कार्यालय का घेराव
रुद्रपुर। शहर में नर्स की रेप के बाद हत्या का मामला गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी में रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के छात्रों और परिजनों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। हालांकि, छात्रों को पुलिस कर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया। इस दौरान छात्रों और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर धक्का मुक्की भी हुई। बाद में किसी तरह से छात्रों को शांत किया गया। वहीं, छात्रों और परिजनों ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच करने की मांग उठाई। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर हत्याकांड को…
सीएम धामी ने पीएम मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का सुना 113वां संस्करण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को इन्दिरानगर, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 113 वां संस्करण सुना। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व छात्रों द्वारा शुरू किए गए एक कार्यक्रम की चर्चा की। साथ ही छात्रों की टीम के सदस्यों से वार्ता की। इस टीम के सदस्यों में से एक अल्मोड़ा, उत्तराखंड निवासी रक्षित भी हैं। रक्षित से वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री ने अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बैडमिंटन खिलाडी लक्ष्य सेन…
मुख्यमंत्री ने किया 108 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10वीं व 12 वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 108 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा निदेशालय, ननूरखेड़ा, देहरादून में मेधावी छात्र सम्मान’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश भर से आए 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण 108 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा कि की राज्य के 2871 विघालयों में मिड डे मील योजना के तहत बनने वाले भोजन हेतु इन विघालयों में दो गैस सिलेण्डर और एक चूल्हा,…
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
गैरसैंण । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी माताजी बिशना देवी के नाम देवदार का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। हरेला पर्व से 15 अगस्त तक संपूर्ण प्रदेश में वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के साथ जन सहयोग भी लिया गया। विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के…
स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी गदेरे में बहा,तलाश जारी
टिहरी।बूढ़ाकेदार क्षेत्र में आई आपदा के बाद दवाइयां बांटकर वापस लौट रहा स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी गदेरे में बह गया। कर्मचारी घनसाली विधानसभा के गेंवाली रहा था और उफनते नाले को पार करते समय बह गया। उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। किन्तु उसका अभी तक कोई सुराग नही लग पाया है। बीते रोज भारी बारिश से घनसाली विधानसभा के तहसील बालगंगा के अंतर्गत आने वाले ग्राम गेंवाली बूढ़ाकेदार में बादल फटने की घटना घटित हुई। आपदा की जानकारी मिलते ही थाना घनसाली पुलिस, एसडीआरएफ, प्रशासन, स्वास्थ्य…
खाई में गिरी हाइड्रा क्रेन, चालक की मौत
चंपावत। टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात एक हाइड्रा क्रेन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार चल्थी के समीप चंपावत की ओर से आ रही एक हाइड्रा क्रेन बीती रात 9 बजे के लगभग अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बिहार निवासी चालक गम्भीर रूप…
बड़ी कामयाबीः 263 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। एस.टी.एफ. की टीम ने डोईवाला क्षेत्र से 263 ग्राम स्मैक के साथ एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना डोईवाला क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए हरिद्वार रोड के पास से एक व्यक्ति संजय आहूजा पुत्र बाल किशन निवासी मंगलू वाला तपोवन रोड थाना रायपुर को 263…
पहले बाल कटवाने के विवाद में युवक पर उस्तरे से हमला कर किया घायल
हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में नाई की दुकान में बाल कटवाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक के पेट में कुछ युवकों ने उस्तरे से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। खानपुर थाना क्षेत्र के याहियापुर गांव निवासी गोविंद लक्सर की एक निजी फैक्ट्री में कार्य करता है। वह ड्यूटी से घर लौट रहा था और रास्ते में प्रहलादपुर गांव स्थित नाई की दुकान में बाल कटवाने लगा।…
