Blog

शेल्टर फण्ड से गरीबों के लिए आशियाने बनाएगा प्राधिकरण

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की 109 वीं बोर्ड आयोजित देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की 109 वीं बोर्ड बैठक का आयोजन मंगलवार को गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इससे पूर्व प्राधिकरण उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी द्वारा आयुक्त को बुके प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। प्राधिकरण सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया कि इकनोमिक वीकर सेक्शन(ews) के लोगों के लिए शेल्टर फण्ड बनाने सम्बंधित जीओ को प्राधिकरण द्वारा अंगीकृत कर लिया गया है।…

शेल्टर फण्ड से गरीबों के लिए आशियाने बनाएगा एमडीडीए

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की 109 वीं बोर्ड आयोजित बोर्ड बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय देहरादून : मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की 109 वीं बोर्ड बैठक का आयोजन मंगलवार को गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इससे पूर्व प्राधिकरण उपाध्यक्ष महोदय वंशीधर तिवारी द्वारा आयुक्त महोदय को बुके प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। प्राधिकरण सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया कि इकनोमिक वीकर सेक्शन(ews) के लोगों के लिए शेल्टर फण्ड बनाने…

चैमासी से केदारनाथ पैदल ट्रेक को वैकल्पिक ट्रेक के रूप में उपयोग में लाये जाने के लिए कयास शुरू

रूद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में टीम का गठन किया गया जिसने द्बारा चैमासी से केदारनाथ पैदल ट्रेक का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने अवगत कराया कि आपदा की दृष्टिगत चैमासी से केदारनाथ पैदल ट्रेक मार्ग एक महत्वपूर्ण मार्ग हैए जिसे आपदा जैसी घटना घटित होने पर वैकल्पिक ट्रेक मार्ग के रूप उपयोग में लाये जाने के लिए इस पैदल ट्रेक मार्ग का निरीक्षण हेतु दिनांक 09.08.2024 को चैमासी से एक दल रवाना हुआ थाए जिसमें उनके…

डोलिया देवी के पास भूस्खलन जारी

रुद्रप्रयाग। आसमान से भारी बारिश कहर बरपा रही है। जिस कारण रुद्रप्रयाग जिले में जगह-जगह भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे के डोलिया देवी के पास लगातार पहाड़ी से भूस्खलन जारी है। वहीं बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ में पहाड़ी से पत्थर और बोल्डर गिर रहे हैं। यहां बीते दिनों से पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है। जहां रविवार सुबह एक कार भी मलबे की चपेट में आ गई। कार में सवार तीन लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके अलावा गंगोत्री-यमुनोत्री के…

गोबर गैस टैंक की सफाई करने के दौरान दपंति की दम घुटने से मौत

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में रविवार को गोबर गैस टैंक की सफाई करने गए दंपती की दम घुटने से मौत हो गई है। दपंती मूलरूप से बदायूं जिले के रजऊ कस्बा के रहने वाले थे। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजा है। मुखानी के आदर्श नगर निवासी जगदीश जोशी की बिठूरिया नंबर फेस एक में गोशाला है। जहां पर मटरू लाल(40) काम करता था और परिवार के साथ यहीं पर रहता…

नेपाली मूल के दो शातिर चोर गिरफ्तार

अल्मोड़ा। पुलिस ने अल्मोड़ा में दुकानों, घरों और मंदिरों में चोरी करने वाले दो नेपाली मूल के आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान समेत घटना में इस्तेमाल किए जाने वाला उपकरण भी बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को अल्मोड़ा पुलिस ने कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। वो पिछले कई समय से विभिन्न स्थानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। दरअसल, अल्मोड़ा शहर में पिछले कुछ महीने से चोरी की बढ़ती घटनाओं से हड़कंप मचा हुआ था। चोर…

पहचान बदलकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

हरिद्वार। बांग्लादेश में बवाल के बीच रुड़की में एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने एक चोरी छिपे पहचान बदलकर रह रहे एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। सूत्रों का कहना है कि बांग्लादेशी लगातार बयान बदल रहा है। कभी तीन महीने पहले आने की बात बोल रहा है तो कभी तीन दिन पहले आने की। पुलिस बांग्लादेशी से गहनता से पूछताछ कर रही है। खुफिया विभाग की ओर से सोशल मीडिया पर की जा रही प्रतिक्रियाओं को लेकर स्थानीय…

शासन ने किये 8 जिलों के आबकारी अधिकारियों के तबादले

देहरादून। शासन ने आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ जिलों के आबकारी अधिकारियों के तबादले कर दिये गये है। प्रमुख सचिव एल फैनई द्वारा जारी आदेश के अनुसार देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी राजीव चैहान को इसी पद पर उत्तरकाशी भेजा गया है। उनके स्थान पर टिहरी में तैनात कैलाश चंद बिंजोला को देहरादून लाया गया है। रुद्रप्रयाग में तैनात लक्ष्मण सिंह को जिला आबकारी अधिकारी टिहरी का दायित्व सौंपा गया है। बागेश्वर में तैनात मीनाक्षी टम्टा को जिला आबकारी अधिकारी नैनीताल का पदभार सौंपा गया है। वहीं…

केदारनाथ धाम मार्ग में फंसे पशुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम मार्ग पर हुई विनाशकारी बादल फटने की घटना के बाद पशुपालन विभाग द्वारा पशु क्रूरता निवारण समिति और पीपल फॉर एनिमल्स उत्तराखंड के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए गए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिवृष्टि के कारण आपातकालीन स्थिति के बादअब तक नागरिकों तथा पशु कल्याण संगठनों की मदद से हजारों पशुओं की जान बचाई जा चुकी है। कहा कि पीपल फॉर…

अन्तर्राज्जीय साइबर फ्राड गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

देहरादून। अंर्तराज्जीय साइबर प्रफाड गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों द्वारा स्वंय को इंटरनेशनल एन्टी हैकिंग डिपार्टमेंट का वरिष्ठ अधिकारी बताकर यू.एस.ए. तथा कनाडा के नागरिको के साथ स्कैम किया जा रहा था। जिनके कब्जे से 81 लैपटॉप, 42 मोबाइल फोन, 29 डेस्कटॉप, 5 वाईक-फाई राऊटर व अन्य उपकरण बरामद हुए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बीते रोज थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि राजपुर क्षेत्र आईटी पार्क के पास स्थित सायनोटेक बिल्डिंग के ग्राउंड…