Blog

नाबालिग को भगा ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी मात्र 9 घंटो में गिरफ्तार

टिहरी। नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मात्र नौ घंटो में गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से नाबालिग सकुशल बरामद की गयी है। जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना मुनि की रेती पर धीरज सिंह (काल्पनिक नाम) पुत्र जीत सिंह निवासी 14 बीघा, थाना मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री (13) को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर भाग ले जाने व अपहरण करने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए…

चोरी के 16 दुपहिया वाहनो सहित एक शातिर ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार

उधमसिंहनगर। दुपहिया वाहन चोरी मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर आटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चुराये गये 16 दुपहिया वाहन बरामद किये गये है। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है जो पहले भी दुपाहिया वाहन चोरी मामलों में जेल जा चुका है। जानकारी के अनुसार बीती 6 अगस्त को हर्षपाल सिह पुत्र दर्शन सिह निवासी ग्राम कैलाशपुर द्वारा थान गदरपुर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी बाइक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज…

13 महिलाएं तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित

देहरादून। उत्तराखंड सरकार हर साल तमाम क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित करती है। 8 अगस्त को वीरांगना तीलू रौतेली का जन्म हुआ था। उनकी याद में हर साल उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और किशोरियों को जिलावार तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में साल 2023-24 के लिए चयनित 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अपने अपने क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।…

केदारनाथ धाम पैदल मार्ग खोलने का काम शुरू

रूद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग में क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को विषम कठिन परिस्थितियों में मजदूरों द्वारा बाधित यात्रा मार्ग को खोलने के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते केदारनाथ धाम से छोटी लिनचोली तक क्षतिग्रस्त पैदल यात्रा मार्ग को आवाजाही हेतु सुचारू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते रोज केदारघाटी में 31 जुलाई को आपदा के कारण हुए नुकसान एवं राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश दिए गए थे…

हिमाचल के  मंत्री ने सीएम धामी से की मुलाकात, आपदा से निपटने को ज्वाइंट प्लान पर हुई बात

देहरादून। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह बुधवार को देहरादून पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम धामी के सामने दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और नए पुलों के काम पर अपनी बात रखी। खास बात यह है कि इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी फोन पर बातचीत की। हिमाचल प्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल और उत्तराखंड के बीच के तमाम विषयों…

केदारनाथ मार्ग त्रासदीः सेना द्वारा बनाया गया अस्थाई पुल बहा

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी बारिश से आई त्रासदी ने पैदल मार्ग को जगह-जगह तबाह कर दिया है, वहीं मंदाकिनी नदी ने अपना रौद्र रूप को कम नहीं किया है। बीती रात हुई तेज बारिश से मंदाकिनी नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। जिस कारण सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर सेना द्वारा बनाया गया अस्थाई पुल बह गया है। जिससे सेना के जवानों की मेहनत पर पानी फिर गया है. यहां पर सेना ने दो पुल बनाए थे, जिनमें नदी पार कर संगम के समीप सोनप्रयाग की…

नैनीताल की एक धरोहर बनी इतिहास,भूस्खलन की भेंट चढ़ा टिफिन टाॅप

नैनीताल।  मंगलवार देर रात तेज बारिश और भूस्खलन के कारण नैनीताल स्थित प्रमुख पर्यटक स्थल टिफिन टॉप पर बनी ऐतिहासिक डोरोथी सीट ढह गई। भूस्खलन के बाद ये स्थल इतिहास बन गया है। देर रात्रि बारिश होने के कारण अचानक टिफिन टॉप से भरी भरकम बोल्डर नीचे आने लगे। इसके साथ ही पूरा शहर तेज आवाज से गूंज उठा। जिसके बाद आस पास के इलाके के लोग डर गए। टिफिन टॉप शहर का प्रमुख पर्यटक स्थल होने के साथ ही यहां स्थित डोरोथी सीट नैनीताल के इतिहास से भी जुड़ी…

जहरीले पदार्थ का सेवन कर कर्मचारी की आत्महत्या,महिला अधिकारी पर तंग करने का आरोप

रूड़की। आईआईटी रुड़की में तैनात एक कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। कर्मचारी के परिजनों ने विभाग की एक महिला अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर कर्मचारी के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा भी किया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा है। आईआईटी रुड़की के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (मेहता फैमिली स्कूल) में जूनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात शरद पंवार ने मंगलवार देर शाम कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे शहर के…

एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार

देहरादून। भारतीय वन्य जीव संस्थान में आयोजित एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को उत्तराखण्ड एसटीएफ व रोहतक एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि विगत वर्ष 17 सितम्बर को थाना पटेलनगर पर डा. सुरेश कुमार भारतीय वन्य जीव संस्थान दे.दून द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था कि भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून में मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के…

एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार

देहरादून। भारतीय वन्य जीव संस्थान में आयोजित एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को उत्तराखण्ड एसटीएफ व रोहतक एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि विगत वर्ष 17 सितम्बर को थाना पटेलनगर पर डा. सुरेश कुमार भारतीय वन्य जीव संस्थान दे.दून द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था कि भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून में मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के…