Blog

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू  अभियान जारी

रूद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू एव सर्च अभियान पांचवे दिन भी जारी है। रविवार देर शाम तक स्निफर डॉग की मदद से सर्च अभियान जारी रहा। लिनचोली से रामबाड़ा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा किया जा चुका है जिसमें अब तक किसी व्यत्तिफ के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। सोमवार तड़के से डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड रामबाड़ा से भीमबली क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर चुके हैं। सोमवार को केदार घाटी का मौसम साफ होने के साथ ही एमआई 17 और…

जंगली मशरूम खाने से महिला की मौत

उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ के जोगत मल्ला में दो अलग-अलग परिवार की दो महिलाओं की जंगली मशरूम खाने से तबीयत बिगड़ गई। एक महिला की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।रविवार को प्रखंड के जोगत मल्ला में दो महिलाएं जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। इस दौरान महिलाएं जंगली मशरूम घर ले आई। जंगली मशरूम खाने से दोनों की तबीयत बिगड़ गई। मृतका बिंदा देवी (60) पत्नी वेदप्रकाश घर में अकेली रहती थी। दूसरी महिला…

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

हरिद्वार। जिले में लक्सर पुरकाजी हाईवे पर दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान एक अन्य बाइक भी उनकी चपेट में आ गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार महिला पुरुष और दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई। चपेट में आई तीसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक बीती रात उत्तर प्रदेश…

सावन के तीसरे सोमवार को प्रदेशभर के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हरिद्वार। सावन के तीसरे सोमवार पर धर्मनगरी सहित पूरे प्रदेश में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से श्रद्धालु कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। ऐसी मान्यता है कि सावन में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से हर मनोकामना पूरी होती है। सावन में शिव भक्तिों को विशेष फल मिलने की भी मान्यता है। हरिद्वार में भगवान शिव के ससुराल कनखल में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। सावन के माह और उसपर तीसरा सोमवार होने के चलते बड़ी संख्या में…

साइबर ठगों ने  महिला को 30 घंटे तक रखा डिजिटल अरेस्ट,लाखों रूपए हड़पे

देहरादून। राजधानी के थाना डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत एक महिला को साइबर ठगों ने कूरियर अवैध बताकर ठग लिया। वीडियो कॉल पर जोड़ने के बाद 30 घंटे तक महिला से डिजिटल अरेस्ट कर पूछताछ की गई। इस दौरान महिला अपने घर में रही और मामले को सुलझाने के नाम पर साइबर ठगों ने उससे लाखों रुपए ठग लिए। महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना डालनवाला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मॉडल कॉलोनी निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है…

आयुक्त गढवाल मण्डल ने चारधाम यात्रा से जुड़े स्टेकहोल्डर्स, हितधारकों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की

देहरादून। आयुक्त गढवाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय ने यात्रा ट्रांजिस्ट कैम्प ऋषिकेश में चारधाम यात्रा से जुड़े चारधाम यात्रा जनपद से सम्बन्धित स्टेकहोल्डर्स, हितधारकों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए हितधारकों की समस्याओं को सुना तथा चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाऐ जाने के सम्बन्ध में सुझाव प्राप्त किए! बैठक में चारधाम यात्रा मार्गों एवं धामो हेतु यात्रियों के पंजीकरण के सम्बन्ध मे विचार विमर्श । यात्रा मार्गों एवं धामों में स्थित होटलो, धर्मशालाओ, गेस्ट हाउसों में रूकने वाले यात्रियों की संख्या के आधार पर…

 कांग्रेस ने की श्रद्धालुओं का जल्द रेस्क्यू करने की मांग

देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार से जल्द केदार घाटी में फंसे श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करने की मांग की। उन्होंने कहा आपदा से हुए नुकसान को लेकर शीघ्र ही कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा को भारी जन समर्थन मिला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा रोजाना दो सौ से अधिक प्रतिष्ठा रक्षा यात्री यात्रा में पैदल चले। उन्होंने कहा इस यात्रा के पहले दिन सभी कांग्रेस के वरिष्ठ जनों का…

नाले में बहे बच्चे का 5 दिन बाद मिला शव

हल्द्वानी। बीती 31 जुलाई को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के पास शनि बाजार नाले में बहे बच्चे का शव मिल गया है। बच्चे का शव 5 दिन बाद घटनास्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के सूखी भगवानपुर गांव के पास नहर में मिला है। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें कि बीती बीती 31 जुलाई को इंदिरा नगर का रिजवान (उम्र 8 वर्ष) घर से कुछ दूरी पर सामान लेने दुकान पर गया…

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा में गिरी,राहगीरों ने चार की बचाई जान

हरिद्वार। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर फ्लाईओवर से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा में जा गिरी। स्कॉर्पियो गंगा में गिरने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने स्कार्पियो सवार लोगों की जान बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। अपनी जान दांव पर लगाकर कुछ लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार लोगों को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला, जिन्हें बदहवास हालत में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। देर रात तक एसडीएम अजय वीर सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल और समेत स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया…

केदारनाथ मार्ग पर रेस्क्यू आपरेशन  जारी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर आई त्रासदी के बाद रेस्क्यू अभियान  जारी है।  40 आर्मी के जवान सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच बंद मार्ग को खोलने में जुटे हैं। रविवार सुबह से ही तीर्थ यात्रियों को पैदल मार्ग से लाने का भी रेस्क्यू जारी है। वहीं अभी तक 9099 तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू किया जा चुका है। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए शासन-प्रशासन लगातार मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। रेस्क्यू कार्यों में तेजी लाने के लिए अब सेना की भी मदद ली जा…