Blog

कार चालक ने सिपाही पर किया कार चढ़ाने का प्रयास

देहरादून। दर्शन लाल चैक पर सीपीयू के सिपाही के ऊपर कार चालक ने कार चढ़ाने का प्रयास किया।आरोपी कार चालक सिपाही को घसीटता हुआ करीब 50 मीटर तक ले गया। मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार देर शाम दर्शन लाल चैक पर सीपीयू के दारोगा संजीव त्यागी और केशर मुस्तफा जैदी यातायात का संचालन कर रहे थे। तभी घंटाघर की तरफ से काले रंग की कार आई, जो चैक के बीचों बीच खड़ी हो गई। सिपाही केशर मुस्तफा जैदी ने उसे कार पीछे करने को कहा तो वह कार भगाने…

चोर चढ़ा पुलिस ने हत्थे,चोरी की बाइक बरामद

हरिद्वार। जिले के लक्सर क्षेत्र में एक और बाइक चोर लक्सर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। जिसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई है। आरोपी पहले भी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। लक्सर पुलिस ने कुछ ही घंटों में बाइक चोरी के मामले का खुलासा कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने चोर को चोरी की गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी चोर के खिलाफ विधिक…

सूबेदार सत्ये सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर पंचतत्वों में विलीन

देहरादून। जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान बर्फ में पैर फिसलने से सूबेदार सत्ये सिंह बिष्ट का निधन हो गया था। रविवार को उनका ऋषिकेश पूर्णानंद घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बलिदानी सत्ये सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। वहीं, सत्ये सिंह की अंतिम विदाई में सभी लोगों की आंखें नम हो गई। बता दें कि बीती दिनों जम्मू कश्मीर के तंगधार में बर्फ में पैर फिसलने से गढ़वाल राइफल में तैनात सूबेदार सत्ये सिंह…

शहर में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण के अभियंता करेंगे विशेष प्रयास

प्राधिकरण उपाध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में प्राधिकरण सभागार में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई देहरादून – मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय  बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आज प्राधिकरण सभागार में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उपाध्यक्ष महोदय द्वारा कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गये।   बैठक में उपाध्यक्ष महोदय ने प्राधिकरण के समस्त अभियंताओं से अपेक्षा की है कि शहर में विकराल होती पार्किंग की समस्या के निदान हेतु वे अपने संपर्कों का उपयोग करते हुए लोगों को पार्किंग, पार्क, सार्वजनिक शौचालय के लिए…

कांवड़ यात्रा का समापनः जाते-जाते फिर कांवड़िए कर गए बवाल, पुलिसकर्मी घायल

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन देर रात बवाल हो गया। कांवड़ यात्रियों की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान कांवड़ियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें पुलिस स्टेशन प्रभारी अशोक रावत को गंभीर चोट आई है। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल भेजा गया है। वहीं, पुल पर कावड़ियों की भारी भीड़ और वाहनों का दबाव बना है। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि डाक कावड़ियों की गाड़ी हटाने को लेकर नोकझोंक हुई थी। जिसमें चंडी चैकी प्रभारी को हाथ में चोट आई है। वहीं एसएसपी प्रमेंद्र…

डीएम/एसएसपी ने आधिकारिक रूप से की कांवड़ मेला समापन की घोषणा

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न होने पर शुक्रवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने दक्ष महादेव मंदिर पहुंच कर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाया और साथ ही आधिकारिक रूप से मेला सकुशल संपन्न होने की आधिकारिक रूप से घोषणा की। आज प्रातः दोनो अधिकारी हर की पैड़ी से पवित्र गंगाजल लेकर कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर पहुंचे थे। जनपद के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जलाभिषेक करते हुए सभी लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की गयी और साथ ही मेले के दौरान जनपद में सभी…

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा स्थगित

देहरादून। कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा आपदा के चलते सामान्य स्थिति होने तक स्थगित कर दी गई है। राहुल गांधी के दिशा निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा न यात्रा स्थगित करने का एलान किया है।यात्रा सीतापुर तक पहुंच गई थी और शुक्रवार को सीतापुर से आगे रवाना होनी थी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इसकी पुष्टि की है। सामान्य स्थिति होने के बाद कांग्रेस फिर से सीतापुर से आगे की यात्रा शुरू करेगी।पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोनप्रयाग में आपदा से हुए नुकसान…

लिंचोली एवं भीमबली से 480 यात्रियों को एयर लिफ्ट कर किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में अत्यधिक बारिश के कारण जगह -जगह अवरूद्ध हुए केदारनाथ यात्रा मार्ग में फंसे तीर्थयात्रियों को जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में रेस्क्यू टीमों एवं जिला प्रशासन द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ दूसरे दिन शुक्रवार को रेस्क्यू कार्य कर शुरू कर दिया गया है। बीती देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा। शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक लिंचोली एवं भीमबली से एयर लिफ्ट कर लगभग 480 यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं गौरीकुंड- सोनप्रयाग के बीच लगभग 1500 यात्रियों को सफल रेस्क्यू किया जा चुका…

पत्नी गयी मायके तो पति ने कर ली आत्महत्या

रुद्रपुर। दिनेशपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। घटना के संबंध में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि मृतक युवक और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिससे पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई थी, तभी से वह डिप्रेशन में चल रहा था। पुलिस के मुताबिक मृतक व्यक्ति की पहचान रिंकू देवनाथ के रूप में हुई है। रिंकू की…

बर्तन धो रही महिला पर बाघ का हमला,मौत

रामनगर। कालागढ़ क्षेत्र में घर के आंगन में बर्तन धो रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला के पति और आस पास के लोगों के शोर मचाने पर बाघ उसे छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया.।वहीं, बाघ के हमले में घायल महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पड़ने वाले कालागढ़ क्षेत्र में टीना पत्नी नितिन (उम्र 22 वर्ष) अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। तभी एक बाघ दीवार फांदकर अंदर आया और टीना पर…