Blog

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की मुख्यमंत्री ने ली जानकारी

-प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के जिलाधिकारियों के दिये निर्देश देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली। सचिव आपदा प्रबंधन को उन्होंने निर्देश दिये कि जिलाधिकारियों से निरंतर समन्वय बनाये रखें। अतिवृष्टि के कारण राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जिलाधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार की सहायता मांगे जाने पर यथाशीघ्र उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने बालगंगा एवं बूढ़ाकेदार क्षेत्र के प्रभावित गांवों के विस्थापन की प्रक्रिया को…

जिलाधिकारी सोनिका ने मूसलाधार बारिश के चलते पहुंची आपदा कंट्रोल रूम

देहरादून: जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जिलाधिकारी सोनिका, शहर का जयजा लेते हुए आपदा कंट्रोल रूम पहुंचीI इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहेI जिलाधिकारी ने जनपद के तहसीलों एवं स्थापित कंट्रोल रूमो से क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा के चलते अध्यतन सूचना की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारी वर्षा एवं संभावित आपदाओं की दृष्टिगत अलर्ट रहे तथा जलभराव की स्थिति आदि में…

अवैध प्लॉटिंग पर चला एमo डीo डीo एo का बुल्डोजर

देहरादून – एमo डीo डीo एo द्वारा शहर में कई जगहों पर अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के ध्वस्तीकरण का काम सख्ती के साथ किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज अधिशाषी अभियंता महोदय के आदेशानुसार AE अभिषेक भारद्वाज द्वारा JE की उपस्थिति में, देहरादून स्थित शुक्लपुर अम्बीवाला के पास, महावीर नौटियाल की 8-10 बीघे की अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। मौके पर मनवीर पंवार, जेई पीएमयू हितेंद्र शर्मा और सुपरवाइजर सतीश पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।  

सीएम धामी ने धोए कांवड़ियों के पैर, गंगाजल देकर किया स्वागत, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार के ओम पुल, निकट डामकोठी स्थित गंगा घाट में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न प्रदेशों से उत्तराखंड आए शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ियों के चरण धोकर एवं उन्हें सम्मान स्वरूप गंगाजल भेंट करके उनका स्वागत किया। इसके बाद हर की पैड़ी से लेकर नारसन बॉर्डर तक हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। सीएम धामी ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि, हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इस पवित्र जगह मां गंगा एवं…

मकान में लगी आग से भारी नुकसान

हरिद्वार। रुड़की में एक मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक मकान में लगी आग की घटना में एक स्कूटी, घरेलू सामान और फोटो स्टेट मशीन जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जादूगर रोड पर एक मकान में अचानक आग लग…

सावन मास की शिवरात्रि दो अगस्त को

देहरादून। सावन शिवरात्रि का त्योहार सावन या सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। सावन शिवरात्रि भगवान शिव की पूजा के लिए दूसरा सबसे बड़ा दिन है। वैसे तो सावन का हर दिन शिव पूजा के लिए शुभ होता है, लेकिन सावन की शिवरात्रि का दिन सबसे अच्छा दिन माना जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और शिव-पार्वती की पूजा करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार मासिक शिवरात्रि 2 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन भक्तगण दिनभर उपवासी रहकर शिवलिंग का…

बारिश से राज्य में 131 मार्ग प्रभावित

देहरादून। राज्य में 131 मार्ग बंद हैं। इसमें सबसे अधिक पिथौरागढ़ और चमोली जिला प्रभावित हैं। पिथौरागढ़ जिले में दो बार्डर रोड और 21 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। चमोली में 23 ग्रामीण मार्ग प्रभावित हैं। बागेश्वर में एक जिला मार्ग, दो मुख्य जिला मार्ग और 13 ग्रामीण मार्ग, उत्तरकाशी में एक राज्य मार्ग, एक मुख्य जिला मार्गरुद्रप्रयाग में आठ, पौड़ी में 11, टिहरी में नौ, नैनीताल में तीन, चंपावत में सात ग्रामीण मोटर मार्ग और अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर में एक राज्य मार्ग और एक ग्रामीण मोटर मार्ग बंद…

आपदा प्रभावितों के हाल जानने के लिए पहुंचे सीएम धामी

टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। उन्हें आपदा शिविर राजकीय इंटर कॉलेज विनयखाल में रह रहे पीड़ितों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सीएम के सामने इस दौरान कई पीड़ित भावुक हो गए है। खास तौर पर बुजुर्ग महिलाओं के आंसू छलक गए। उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गईं। बीते शनिवार को टिहरी के तिनगढ़ गांव में एक बार फिर भूस्खलन हुआ। इसमें 15 आवासीय…

चमोली कंरट हादसाः पीड़ित परिवारों ने मुआवजे को लेकर किया प्रदर्शन

चमोली। नमामि गंगे ट्रीटमेंट प्लांट में हुए हादसे के पीड़ित परिवारों ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन कर हादसे में मारे गये पीड़ित परिवारों को एक साल गुजरने के बाद भी मुआवजा न दिये जाने को विरोध में प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि बीते वर्ष 19 जुलाई को चमोली कस्बे में नमामि गंगे के सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट दौड़ने से 16 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें से अधिकांश लोग गरीब परिवारों के थे। उस समय सरकार और प्रशासन की ओर से पीड़ित…

एवीबीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प,दोनों ओर से पुलिस को तहरीर

बागेश्वर। एवीबीपी कार्यकर्ताओं द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम कैंपस में किए जाने का एनएसयूआई ने कड़ा विरोध किया। इस दौरान दोनों संगठनों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और नौबत हाथापाई तक आ गई.।इस दौरान एक छात्र ने अर्थशास्त्र के प्राध्यापक पर भी हमला कर दिया। कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक व कोतवाल मौके पर पहुंचे और छात्रों को शांत किया। मामले में दोनों पक्ष थाने में तहरीर दी है। अभाविप की ओर से…