हरिद्वार। जिले के लक्सर में अलग-अलग जगहों पर गुलदार की आहट से लोगों में दहशत का माहौल है। किसान अकेले खेतों में जाने से घबरा रहे हैं। आबादी से सटे इलाकों में भी गुलदार देखे जाने से डर का माहौल बना हुआ। वहीं, वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे से गुलदार की निगरानी कर रही है। कुछ स्थानों पर ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं, लेकिन टीम को अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। हाल ही में लक्सर के दाबकी गांव में एक ग्रामीण के घेर में बंधे बछड़े…
Blog
भारी बारिश के अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा स्थगित
देहरादून। उत्तराखंड के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेज बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा को आने वाले कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अगर मौसम सही रहा तो सोमवार से यात्रा शुरू हो सकती है। मौसम विभाग ने 7 व 8 जुलाई को गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने की सम्भावना जताई है। आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने कहा है कि कई जिलों में भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए यह फैसला…
सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत
नैनीताल। नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक महिला ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार एक कार कर्णप्रयाग से आदिबदरी की ओर जा रही थी। चांदपुरगढ़ी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में…
जोशीमठ पहंुचकर सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट
चमोली। बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी पार्टी के नेता जनता को लुभाने का काम कर रहे हैं, ताकि उनका प्रत्याशी जीत हासिल कर सके। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे, जहां उन्होंने तपोवन में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी के पक्ष में जनता से वोट देने का आग्रह किया।बदरीनाथ विधानसभा सीट पर साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी ने चुनाव में जीत हासिल की थी।…
रेलवे स्टेशन के पास व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
हरिद्वार। लक्सर में एक व्यक्ति का शव मिलने सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान राजेश पुत्र ओटा उम्र 42 साल निवासी गोवर्धनपुर गांव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक रविवार को सुबह 9 बजे राहुल नाम के व्यक्ति ने 112 पर कॉल कर जानकारी दी कि लक्सर रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पर तैनात अपर उप निरीक्षक रंजीत…
अमरनाथ होंगे बदरीनाथ धाम के नए रावल
चमोली। बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के त्याग पत्र देने के बाद अब 14 जुलाई से नए रावल बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना शुरू करेंगे। 13 जुलाई को नए रावल का तिलपात्र होगा। बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी ईश्वर प्रसाद नम्बूदरी ने पूर्व मे रावल पद को लेकर अपना त्याग पत्र दिया था। इसके बाद बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने उनका त्याग पत्र स्वीकार कर नए रावल की घोषणा की। वर्तमान मे बदरीनाथ धाम मे नायब रावल के पद पर कार्य कर रहे अमरनाथ नंबूदरी को…
हल्द्वानी में भारी बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव
नैनीताल। जिले के हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाके में शुक्रवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के कारण जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वहीं लगातार हुई बारिश से दोपहर तक शहर की नहर ओवरफ्लो होनी शुरू हो गई। वहीं, जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा बारिश होते ही सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, उपजिला अधिकारी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके के लिए रवाना हो गए। रकसिया नाला, कलसिया नाला, सहित दमवाढुंगा,…
कांवड़ नियमों का पोस्टर जारी
हरिद्वार। धर्मनगरी में आगामी 22 जुलाई से कांवड़ मेले की विधिवत शुरुआत होने वाली है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर आश्रम घाट पर मां गंगा एवं भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर कांवड़ मेला निर्विघ्न एवं सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की। इस दौरान कांवड़ नियमों का पोस्टर भी जारी किया गया। ये पोस्टर कांवड़ मेले के दौरान अन्य राज्यों में भी वितरित किए जाएंगे। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि कांवड़ मेला सनातन धर्म का मुख्य पर्व है। प्रतिवर्ष होने वाले…
गौमुख पैदल मार्ग पर पुल टूटने से फंसे कावड़िये, रेस्क्यू जारी
उत्तरकाशी। गौमुख पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास पुल टूटने से कई कावड़िये फंस गये। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 8 कावंड़ियों को सुरक्षित निकाला जबकि बाकी कावंड़ियों के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। मिनर जानकारी के अनुसार बीती रात जनपद उत्तरकाशी के पुलिस स्टेशन गंगोत्री ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया कि चीड़वासा पुल टूट गया है, जिसमें लगभग 40 कावड़ियें नदी के दूसरे छोर पर फंस गए है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए शुक्रवार की सुबह एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सावर सिंह के साथ टीम…
भारी बारिश के चलते बरसाती बीन नदी उफान पर
जान जोखिम मंे डालकर लोग कर रहे नदी पार ऋषिकेश। बैराज चीला मार्ग पर पड़ने वाली बरसाती बीन नदी भारी बारिश के चलते लगातार उफान पर है। नदी का जलस्तर कभी कम तो कभी बहुत ज्यादा हो रहा है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन हरिद्वार ऋषिकेश के अलावा कई जगहों के लिए आवागमन करते हैं। यमकेश्वर प्रखंड को भी यही रास्ता ऋषिकेश हरिद्वार से जोड़ता है। नदी के उफान पर आने से वाहन सवार लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। नदी के उफान पर आने के बावजूद लोग मजबूरी…
