हरिद्वार। जनपद के मंगलौर विधानसभा उपचुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस मुस्तैद हो गयी है। इस क्रम में शनिवार सुबह पुलिस ने एक कार से बिना दस्तावेज ले जाई जा रही एक लाख रूपये की नगदी बरामद की है। आगामी मंगलौर विधानसभा उप निर्वाचन -2024 के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर एफएसटी एवं एसएसटी टीम द्वारा सख्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में आज सुबह चेकिंग प्वाईंट नहरपुल मंगलौर एसएसटी पोस्ट पर एफएसटी/एसएसटी टीम द्वारा तलाशी के लिए…
Blog
खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, एक गंभीर
श्रीनगर। शनिवार की सुबह नेशनल हाइवे 58 पर शिवमूर्ति के पास एक पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों पुलिस को सूचना दी कि शिव मूर्ति के पास एक पिकअप रोड से नीचे गिर गया है। सूचना मिलते ही देवप्रयाग सहित आसपास के पुलिस…
सिलिंडर से लदा ट्रक नदी में गिरा,चालक-परिचालक की मौत
अल्मोड़ा। बीती देर शाम जिले के सेराघाट क्षेत्र में सिलिंडर से लदा एक ट्रक नदी में गिर गया। इस हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। फिल्हाल अभी तक मृत कंडक्टर की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शुक्रवार देर शाम एलपीजी सिलिंडर लेकर हल्द्वानी से बेड़ीनाग की ओर जा रहा ट्रक संख्या- यूके 04 सीबी-3110 अल्मोड़-सेराघाट सड़क में मंगलता से आगे टानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर जैगन नदी में गिर गया। ट्रक में…
सीएम धामी ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से की भेंट
राज्य में संचार सेवाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से भेंट कर उन्हें संचार मंत्रालय का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी तथा राज्य में संचार सेवाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर उनसे चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य में संचार व्यवस्था से वंचित क्षेत्रों में भी टावर लगाकर संचार व्यवस्था से आच्छादित किए जाने तथा पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र के गांवों में संचार सुविधाओं के विस्तार तथा…
स्वास्थ्य विभाग में 48 फार्मेसी अधिकारियों को मिली पदोन्नति
देहरादून। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में कई वर्षों से एक ही पद पर सेवाएं दे रहे 48 फार्मेसी अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात दी गई है। इन सभी पात्र फार्मेसी अधिकारियों को मुख्य फार्मेसी अधिकारी के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने फार्मेसी अधिकारियों की पदोन्नति को मंजूरी देते हुये शासन को शीघ्र पदोन्नति आदेश निर्गत करने के निर्देश दिये हैं। जिस पर फार्मेसी एसोसिएशन ने खुशी जाहिर कर स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत का आभार जताया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन…
आईटीबीपी के आईजी गुंज्याल ने मुख्य सचिव को बॉर्डर आउटपोस्ट की समस्याओं से अवगत कराया
देहरादून। आईटीबीपी के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने मुख्य सचिव राधा रतूडी से भेंट कर बॉर्डर आउटपोस्ट की समस्याओं से अवगत कराया। आज यहां मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सचिवालय में आईटीबीपी महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने मुलाकात की। आईजी संजय गुंज्याल ने सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी को बॉर्डर आउटपोस्ट की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सीमांत जनपदों पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली के जिलाधिकारियों से शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने का अनुरोध किया ताकि वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सके। मुख्य सचिव ने आइटीबीपी को राज्य…
गैंग रेप व हत्या का मामलाः पीड़ित परिवार से मिले यशपाल आर्य, मदद का दिया भरोसा
वीरेन्द्र रावत भी गये थे उनके साथ भाजपा का असली चाल चरित्र यही हैः रावत हरिद्वार। नेता विपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व सीएम हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत ने शुक्रवार को गैंगरेप और हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। यशपाल आर्य ने सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा सवाल हो गया है। सरकार महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। आए…
डंपर की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत,हंगामा
उधमसिंहनगर। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। हादसे के बाद गुस्साये लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ कर हाईवे जाम कर दिया गया। सड़क दुर्घटना का यह मामला उधम सिंहनगर के काशीपुर क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र कें जैतपुर मोड़ पर सुरेश पुत्र बाल किशन निवासी ग्राम जैतपुर साइकिल पर सवार होकर आईजीएल की ओर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौके पर…
उत्तराखंड में मानसून की दस्तक
आपदा के लिहाज से चिंताएं बढ़ी देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। किन्तु चिंता का विषय यह है कि उत्तराखंड के लिए ये वक्त मानसून का स्वागत करने से ज्यादा, भविष्य के खतरों से निपटने वाला है। तमाम पर्यावरणविद् इसी चिंता के साथ मानसून के दौरान भूस्खलन की संभावना को बया कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि जिन जिलों को इसरो की रिपोर्ट में संवेदनशील माना गया था, वहां पर बड़े निर्माण से परहेज नहीं किया गया। स्थिति यह है कि अब मौजूदा मानसून…
डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवती की मौत
कोटद्वार। पौड़ी- कोटद्वार राजमार्ग पर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पौड़ी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हेमकांत सेमवाल ने बताया कि मृतका की पहचान पार्वती (20) पुत्री यशंवत निवासी गाडका महरगांव, परसुंडाखाल, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवती बाइक के पीछे की सीट पर सवार होकर पौड़ी आ रही थी।इस दौरान शुक्रवार सुबह पौड़ी कोटद्वार हाईवे पर अपर…
