जनपदों में आयोजित कार्यक्रमों को संवेदनशीलता से लेंः अंशुमान देहरादून। हाथरस की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय सर्तक हुआ। अपर पुलिस महानिरीक्षक एपी अंशुमान ने सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि जनपदों में आयोजित होने वाले कार्यव्रफमो को संवेदनशीलता से लिया जाये। आज यहां एपी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा समस्त परिक्षेत्र/जनपद प्रभारियों, पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था एवं पुलिस अधीक्षक, रेलवेज के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समय-समय पर आयोजित होने वाले विभिन्न मेले, धार्मिक आयोजन एवं…
Blog
जंगली मशरूम खाने सेे आठ लोगों की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में कराया उपचार
देहरादून। पछवादून के चकराता क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोथी गांव में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों की तबीयत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीण सभी लोगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने सभी का तत्काल इलाज शुरू किया, जिससे उनकी जान बच गई। मानसून सीजन में देहरादून के जंगलों सहित ऊंचाई वाली क्षेत्र में इन दिनों जंगली मशरूम भी दिखाई देते हैं, ऐसे में पहाड़ के लोग जंगलों से मशरूम लाकर सब्जी के रूप में प्रयोग करते…
सांप के काटने से बुआ और भतीजे की मौत
चंपावत। बरसात के मौसम में सांप भी इंसानों की जान के दुश्मन बन रहे है। टनकपुर के ग्राम नायकगोठ निवासी एक किशोर व उसकी बुआ को सांप ने काट लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा नायकगोठ निवासी 19 वर्षीय सुजल टम्टा पुत्र सुरेश टम्टा और उसकी बुआ रेखा देवी पत्नी भगवान राम उम्र 47 साल को कमरे में…
सीएम धामी ने सचिवालय में आयोजित बैठक में की सिंचाई विभाग की समीक्षा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान तथा फ्लड प्लैन जोनिंग के कार्यों में तेजी लाई जाए। जल स्तर बढ़ाने के लिए बांधों से सिल्ट निकालने और ड्रेजिंग सिस्टम के लिए 02 माह के अन्दर ठोस प्लान बनाकर प्रस्तुत किये जाने के साथ पिंडर और कोसी नदी को आपस में जोड़ने के लिए राज्य स्तर पर की जाने वाली सभी कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गंगा…
शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान व फ्लड प्लैन जोनिंग के कार्यों में तेजी लाई जाए : धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान तथा फ्लड प्लैन जोनिंग के कार्यों में तेजी लाई जाए। जल स्तर बढ़ाने के लिए बांधों से सिल्ट निकालने और ड्रेजिंग सिस्टम के लिए 02 माह के अन्दर ठोस प्लान बनाकर प्रस्तुत किये जाने के साथ पिंडर और कोसी नदी को आपस में जोड़ने के लिए राज्य स्तर पर की जाने वाली सभी कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि…
मकान बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद खूनी संघर्ष,एक की मौत
हरिद्वार। बीती रात लक्सर में मकान बनाने को लेकर हुए विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मामला शांत करने के बाद मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बहादरपुर गांव बस स्टैंड के पास बीती रात जमीनी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की जमकर लाठी डंडे व…
शहीद भूपेंद्र नेगी को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब
श्रीनगर। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में श्योक नदी में टी-72 टैंक हादसे में शहीद हुए भूपेंद्र नेगी का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा लोगों की आंखें नम हो गई। शहीद भूपेंद्र नेगी को क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और शहीद की पत्नी बेसुध हो गई। जिन्हें काबीना मंत्री धन सिंह ने ढांढस बंधाया। जिसके बाद सैन्य सम्मान के साथ शहीद को पाबौ ब्लॉक के बोडोली घाट पर अंतिम…
नगर में उत्पात मचाने वाले चाचा-भतीजा सहित चार गिरफ्तार
अल्मोड़ा। नगर में तमंचे के साथ उत्पात मचाने वाले चाचा-भतीजा सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं तीन नाबालिग आरोपियों को परिजनों के संरक्षण में दिया गया है। दोनों चाचा-भतीजा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नगर में उत्पात मचाते हुए दहशत फैलाई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। नगर में शनिवार देर रात कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया था। एक व्यापारी की कनपटी पर तमंचा तानकर उसे बुरी तरह पीट दिया। दो अन्य लोगों…
रेस्क्यू करने गये युवक को जहरीले सांप ले डसा,मौत
रामनगर। ग्राम चिलकिया क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की सांप का रेस्क्यू करने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। रामनगर में चार दिन के भीतर सांप के डसने से यह तीसरी मौत हुई है। चिलकिया गांव में रहने वाला 21 वर्षीय अल्ताफ नाम का युवक किसी के घर में सांप होने की सूचना पर सांप का रेस्क्यू करने के लिए गया था। बताया जाता है कि रेस्क्यू करने के दौरान जहरीले सांप ने अल्ताफ को डस लिया। जहरीले सांप के डसने से उसकी मौत हो गई। सर्पदंश की घटना…
अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा,बाढ़ में वैकल्पिक मार्ग भी बहा
चमोली। भारी बारिश के बाद बदरीनाथ धाम में अलकनंदा का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों के लिए बनाया गया वैकल्पिक मार्ग भी बाढ़ में बह गया है। इस कारण रिवर फ्रंट का कार्य बंद हो गया है। बाढ़ में कंपनी की मशीनें भी फंसी हुई हैं। अब कार्यदायी संस्था के पास कार्य शुरू करने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने का रास्ता ही बचा है, जिस पर काम चल रहा है। अलकनंदा नदी में आई बाढ़ का आलम ये है कि श्रद्धालु जिस…
