Blog

रविवार दोपहर राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश

देहरादून। रविवार दोपहर  राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई। बारिश से गर्मी में कुछ राहत मिली। सोमवार 24 जून को मौसम विभाग ने प्रदेशभर में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। वहीं, प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं के विभिन्न जिलों में शाम को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और बाकी जनपदों में कहीं-कहीं पर बारिश की बौछार…

उपचुनाव में मंगलौर सीट पर प्रचार के लिए आयेगी बसपा सुप्रीमों

देहरादून। बहुजन समाज पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। मंगलौर सीट पर चुनाव प्रचार के लिए पार्टी प्रमुख मायावती सहित आकाश आनंद और अन्य लोग पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।बसपा के स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी गई है। मंगलौर सीट से बसपा ने पार्टी की ओर से दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान को को ही टिकट दिया है। वहीं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ और मगंलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची…

खाई में गिरी कार,छह माह के मासूम की मौत,तीन गंभीर

अल्मोड़ा। देर शाम सल्ट क्षेत्र में एक कार खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार छह माह के बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय देर रात लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम पौड़ी गढ़वाल के अमित नेगी अपनी कार में अपनी भाभी किरण नेगी, भतीजा वंश और किरण की माता सरोजनी के साथ कोटद्वार से…

मामूली विवाद में चाय वाले की हत्या कर कबाड़ी फरार

हरिद्वार। मामुली विवाद के चलते कबाड़ बीनने वाले एक युवक ने कांच की बोतल तोड़कर चायवाले की हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद मौके से कबाड़ी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारे कबाड़ी की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार सुबह यह वारदात उत्तरी हरिद्वार के भारत माता मन्दिर रोड पर घटित हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे कुछ राहगीरों ने उत्तरी हरिद्वार में भारत माता मंदिर रोड़ पर एक व्यक्ति को लहूलुहान अवस्था में पड़ा…

पिंजरे में कैद हुआ गुलदार का शावक

देहरादून। पिछले कुछ दिनों से राजाजी टाइगर रिजर्व के खांड गांव ग्राम सभा में लगातार गुलदार की गतिविधियां बनी हुई थी। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहोल था। जिसके बाद ग्रामीणों की मांग पर पार्क प्रशासन ने यहां गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। शुक्रवार की देर रात गुलदार का शावक पिजरे में कैद हो गया।इसके बाद वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को मोतीचूर रेंज ले गए। जहां मेडिकल परीक्षण के बाद उसे पार्क क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। शावक की उम्र करीब दो वर्ष…

धारदार खुखरी के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

ऋषिकेश। शहर मंे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे पंजाब के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो  खुखरी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आम्स एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि एसएसपी अजय सिंह और एसपी देहात लोकजीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने देहरादून रोड स्थित जंगलात बैरियर पर वाहनों की तलाशी की गई। इस दौरान दो संदिग्ध पुलिस…

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ महिला की मौत

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक अधेड़ महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मल्लीताल के रुकुट कम्पाउंड क्षेत्र से पुलिस को एक महिला की घर के अंदर मौत होने की सूचना दी गई। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्र में पहुंची तो घर में ताला लगा हुआ था। जब पुलिस ने घर का ताला खुलवाया तो महिला जमीन पर लगे गद्दे के ऊपर मूर्छित अवस्था…

जानकीचट्टी में महिला श्रद्धालु की मौत

उत्तरकाशी। शनिवार तड़के चारधाम यात्रा पर परिवार के साथ आई पश्चिम बंगाल की एक महिला श्रद्धालु की यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में मौत हो गई। धाम की यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 29 हो चुकी है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी बंगाल निवासी 65 वर्षीय श्यामली हल्दर अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर आई थी। इस दौरान उनकी यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में सुबह तड़के तबीयत बिगड़ी, जिन्हें अचेतावस्था में जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया।यहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।…

 शक्तिनहर से चार दिन बाद बेटे का शव बरामद,पिता की तलाश जारी

देहरादून। डाकपत्थर क्षेत्र के ढकरानी कोर्ट पुल के पास शक्ति नहर में 19 जून को पिता-पुत्र ने छलांग लगा दी थी। उसके बाद से उनकी तलाश के लिए लगातार सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था। शनिवार को चौथे दिन एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन के तहत पुत्र का शव बरामद किया है। घटनाक्रम के अनुसार 19 जून को बेटा नाराज होकर घर से चला गया था। पिता ढूंढते हुए पहुंचे तो बेटे ने पिता को देख नहर में छलांग लगा दी थी। इसके बाद बेटे को बचाने के लिए पिता ने…

जल संरक्षण व संवर्द्धन को आंदोलन के रूप में लेंःधामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिये हैं कि जल संरक्षण और संवर्द्धन को जल आंदोलन के रूप में लिया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में अपर मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल संरक्षण के लिए आधुनिक और कारगर तकनीक के इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं संचय के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाए और इसके लिए जन सहयोग भी लिया जाए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि नगर निकायों, प्राधिकरणों,…