Blog

 टेम्पो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा में गिरा,कईयों की मौत की खबर

रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। इस हादसे में कई लोगों के असमय काल का ग्रास बनने की खबर सामने आ रही है।   हादसा बदरीनाथ हाईवे के रेंतोली के पास हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। एसपी डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने हादसे की पुष्टि की है। मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है।  अब तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक…

अग्निकांड में 4 वन कर्मियों की दर्दनाक मौत मामले में वन विभाग के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

देहरादून। अल्मोड़ा के बिनसर जंगल में हुए भीषण अग्निकांड में 4 वन कर्मियों की दर्दनाक मौत मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चीफ कंजरवेटर नार्थ और डीएफओ अल्मोड़ा को निलंबित कर दिया है। वहीं, सीसीएफ कुमाऊं को अटैच किया है। वनाग्नि में वन बीट अधिकारी बिनसर रेंज त्रिलोक सिंह मेहता (40) पुत्र नारायण सिंह, निवासी उडलगांव बाड़ेछीना, दैनिक श्रमिक दीवान राम (35) पुत्र पदी राम निवासी ग्राम सौड़ा कपड़खान, फायर वाचर करन आर्या (21) पुत्र बिशन राम निवासी कफड़खान और पीआरडी जवान पूरन सिंह (50) पुत्र दीवान सिंह निवासी…

वनकर्मियों के आश्रितों को विभाग में नौकरी दे सरकारः माहरा

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि वनाग्नि में झुलस कर मरे वनकर्मियों के परिवार को सरकार 25-25 लाख रूपये व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे। शुक्रवार को यहां उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने एक बयान जारी करते हुए अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य इलाके में चार वन कर्मचारियों के जिन्दा जलने पर दुःख व्यत्तफ करते हुए, मृत आत्माओं की शान्ति एवं शोककृसंतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य वन कर्मियों की झुलसने की खबर…

अल्मोड़ा वनाग्नि कांडः सभी चार घायलों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स भेजा

आग बुझाने में जुटा सेना का एम आई 17 मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा देहरादून। वर्तमान साल उत्तराखंड के जंगलों के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं रहा है। इस फायर सीजन में रिकॉर्ड वनाग्नि की घटनाएं सामने आई है वही जंगल की लाल लपटे अब तक 10 लोगों की जिंदगी लील चुकी है जबकि चार लोग जो गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं उन्हें अब एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स ले जाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर अल्मोड़ा…

दो एयर एम्बुलेंस से एम्स दिल्ली शिफ्ट किये जायेंगे घायल चार वनकर्मी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

देहरादून। बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आकर झुलसे चार वन कर्मियों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी बेस अस्पताल से मुख्यमंत्री के विशेष निर्देशों पर दो एयर एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आज सुबह सीएम आवास में बैठक में इसके निर्देश दिए थे। विगत दिवस बिन्सर वन्यजीव विहार में वन कर्मियों की बोलेरो गाड़ी वनाग्नि की चपेट में आ गई थी। इस हादसे में चार वनकर्मियों की मृत्यु हो गई थी जबकि चार वनकर्मी झुलस गए थे जिन्हें एयर लिफ्ट कर…

दादा ने मानसिक रूप से दिव्यांग पोती से किया रेप

रुड़की। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सामने आया है। यहां पिरान कलियर थाना क्षेत्र में दादा ने मानसिक रूप से दिव्यांग पोती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दादा को गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बीती 13 जून को पीड़िता के भाई ने पिरान कलियर थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में उस व्यक्ति ने बताया कि मानसिक रूप से दिव्यांग उसकी बहन के साथ दादा ने गलत काम किया है। शिकायतकर्ता ने बताया था कि बुधवार 12 जून देर रात…

महाराज ने की आपदा प्रभावित ग्राम सुकई के परिवारों को राहत सामग्री वितरित

–पुलिया निर्माण, स्नानागार, पुस्ता, संपर्क मार्ग, चौकडैमऔर सीसी मार्ग सहित 15 योजनाएं स्वीकृति पर जल्दी ही शुरू होगा काम पौड़ी: विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के तहसील बीरोंखाल के अन्तर्गत ग्राम सुकई में गत माह आयी आपदा से प्रभावित परिवारों को क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनके पुत्र भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत ने राहत सामग्री का वितरण किया। विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल की तहसील बीरोंखाल के अन्तर्गत ग्राम सुकई में गत माह 22 मई को आयी आपदा से कई परिवार प्रभावित हुए थे। उस…

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सीआरपीएफ के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सचिवालय में शैक्षिक भ्रमण पर उत्तराखंड आए सीआरपीएफ के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की | इस दौरान मुख्य सचिव व सीआरपीएफ के प्रशिक्षु अधिकारियों के बीच राज्य में आपदा प्रबंधन, सीमांत गांवो में विकास कार्य और राज्य में संचालित विकास योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई | मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने और आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में राज्यों की सहायता में सीआरपीएफ की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है | देशव्यापी उपस्थिति के साथ, राज्य पुलिस के…

प्रदेशभर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने की अधिकारीयों संग बैठक

प्रदेश में संचालित हो रहे सभी राजकीय चिकित्सालयों में एक ही पर्ची सिस्टम शीघ्र होगा लागू -आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 10 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे –स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में शीघ्र ही होगी 02 चिकित्सकों की तैनाती देहरादून: एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री द्वारा…

चम्पावत को बनाया जायेगा आदर्श राज्य का मॉडल जनपद: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में जनपद चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने के लिए लिए बनाई जा रही कार्ययोजना और गतिमान कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने के लिए जनपद चम्पावत को मॉडल जनपद के रूप में लिया जा रहा है। चम्पावत ऐसा जनपद है जिसमें राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से मैदान, तराई, भाबर और पर्वतीय क्षेत्र शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आदर्श जनपद चम्पावत के लिए बनाई जा रही कार्य योजना पर तेजी…