Blog

ओमनिफाई एजुकेशन कोचिंग संस्थान में कैरियर गाइडेंस सेशन किया गया आयोजित, भारतीय सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट राहुल बहुगुणा ने बच्चों को दी कैरियर गाइडेंस

देहरादून : आज नेहरू कॉलोनी, देहरादून स्थित ओमनिफाई एजुकेशन कोचिंग संस्थान में एक कैरियर काउंसलिंग सेशन आयोजित किया गया। इस कैरियर गाइडेंस सेशन में भारतीय सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट राहुल बहुगुणा ने शिरकत की। इस दौरान लेफ्टिनेंट राहुल बहुगुणा ने ओमनीफाई एजुकेशन में कोचिंग लेने वाले बच्चों को बताया कि किस तरह से वह भारतीय सेना में अपना करियर बना कर देश को सेवा कर सकते हैं। भारतीय सेना के माध्यम से अपने देश को सर्विस देना एक बहुत ही सम्मान एवम गर्व की बात है। जिस तरह से भारतीय…

 बोलेरो खाई में गिरी, 2 युवकों की मौत

चमोली। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवली बगड़ के पास एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बोलेरो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस एवं एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य किया। दोनों शवों के रेस्क्यू कर खाई से निकाला गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया है। कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मासों गांव के दो लोग अपने गांव से कर्णप्रयाग की ओर आ रहे थे। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग देवलीबगड़ के पास…

खुलासाःबहु ने मुह बोले भाई से कराई थी सास की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। बुधवार देर रात लालतप्पड़ में सास की हत्या बहू ने ही एक लाख की सुपारी देकर कराई थी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि अपनी सास को मौत की नींद सुलाने के लिए मृतका कुलदीप कौर की पुत्रवधू ज्योति मुख्य षड्यंत्रकारी रही। पुलिस के अनुसार, अपने धर्म भाई को वह अपनी व्यथा से अवगत कराती थी। एक दिन उसने सास की हत्या के लिए रकम का…

लाखों की स्मैक सहित तीन गिरफ्तार

उधमसिंहनगर। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को कल देर शाम खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन नशा तस्करों को दबोच कर उनके पास से लाखों रूपये की 124 ग्राम स्मैक बरामद की है। जानकारी के अनुसार बीती शाम थाना पुलभट्टा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले पदार्थो की डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को बैगुल पुल के समीप बाइक सवार तीन संदिग्ध…

बाडीगार्ड बस्ती में अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर

देहरादून। रिस्पना किनारे वर्ष 2016 के बाद हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्यवाही आज फिर शुरू की गयी है। लगभग दो सप्ताह के ब्रेक के बाद दस्तावेजो की जांच कर प्रशासन की टीमों द्वारा अवैध निमार्णो को ध्वस्त कर दिया गया है। हालांकि इस दौरान छिटपुट विरोध भी हुआ लेकिन प्रशासन के सख्त रवैये के आगे अवैध निर्माण ध्वस्त होता चला गया। बता दें कि एनजीटी के निर्देश पर रिस्पना किनारे वर्ष 2016 के बाद किये गये निर्माण के सर्वे में कुल 524 अतिक्रमण पाये गये थे। इनमें…

लाखों की स्मैक सहित तीन गिरफ्तार

उधमसिंहनगर। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को कल देर शाम खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन नशा तस्करों को दबोच कर उनके पास से लाखों रूपये की 124 ग्राम स्मैक बरामद की है। जानकारी के अनुसार बीती शाम थाना पुलभट्टा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले पदार्थो की डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को बैगुल पुल के समीप बाइक सवार तीन संदिग्ध…

 विवाद के बाद दो युवकों को चाकू से गोदा,हालत गंभीर

देहरादून। ऋषिकेश में दो पक्षों में मामूली बात के बाद खून संघर्ष हो गया। इस विवाद में एक पक्ष की तरफ से नाबालिग किशोर ने दो युवकों को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। दोनों युवकों को ऋषिकेश के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी, जिस वजह से दोनों को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार देर रात चंद्रेश्वर नगर धोबीघाट के निकट दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद…

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया वृक्षारोपण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया। बुधवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामना दी। इस अवसर पर श्रीमती गीता पुष्कर धामी, विधायक किशोर उपाध्याय, फकीर राम टम्टा और पूर्व वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने भी वृक्षारोपण किया।

बेकाबू कार खाई में गिरी, एक की मौत

श्रीनगर। देर रात दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल है। जिसका पौड़ी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात सत्यखाल रोड की तरफ चुवीचा गांव को जाने वाली रोड पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 30 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र अरविंद कुमार ग्राम ग्रैंड जिला पौड़ी गढ़वाल और 32 वर्षीय दिवाकर नौटियाल पुत्र एमपी नौटियाल ग्राम डंडारी जिला पौड़ी…

सहस्त्रताल ट्रैक पर नौ पर्वतारोहियों की मौत

उत्तरकाशी। समुन्द्र तल से  14500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सहस्त्रताल ट्रैक पर गए 22 सदस्यीय दल में से नौ ट्रैकर्स की मौत हो गई। दस ट्रैकर्स को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है। वर्ष 2022 में हुए निम के द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन हादसे के बाद यह दूसरा बड़ा हादसा है। इनमें उत्तराखंड से नौसेना में नाविक विनय पंवार व हिमाचल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट शामिल थे। हालांकि उस दौरान निम के साथ एसडीआरएफ की टीम ने दोनों लापता लोगों की खोजबीन के लिए माइनस 25 डिग्री तापमान…