उधमसिंह नगर। बीती देर रारत दिनेशपुर में जानवरों से फसल की रक्षा के लिए खेत में लगाए गए बिजली के तार के करंट की चपेट में आकर दो ग्रामीणों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार सुदूरवर्ती गांव चंडीपुर निवासी राजबिहारी राय (55) गांव के किसान शेर सिंह के खेत में बटाई पर काम करता था। बताया जा रहा है कि वर्तमान में उसने चार एकड़ में बे- मौसमी धान की फसल…
Blog
कई लूट और चोरी की वारदातों को अन्जाम देने वाला बदमाश गिरफतार
देहरादून। उत्तराखण्ड सहित कई राज्यों में लूट और चोरी की वारदातों को अन्जाम देने वाले कुख्यात आरोपी को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पच्चीस हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था। जानकारी के अनुसार आरोपी सगीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के थाना कुंदरकी, थाना भोजपुर, थाना कटघर, थाना मैनाठेर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने दिल्ली के पुलिस स्टेशन उत्तम नगर, पुलिस स्टेशन मंडावली, पुलिस स्टेशन गाजीपुर,पुलिस स्टेशन साउथ रोहिणी…
दो युवकों के विवाद में बीच बचाव कर रहे युवक की गला रेत कर हत्या
हरिद्वार। शनिवार देर रात शाहपुर शीतलाखेड़ा में दो युवकों के विवाद में बीच बचाव कर रहे एक युवक की तलवार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाहपुर शीतलाखेड़ा में मेले के दौरान सरबजीत उर्फ गोलू निवासी शाहपुर शीतलाखेड़ा व मोहित निवासी हरबंशवाला थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर में किसी बात…
खलंगा में पेड़ काटे जाने का विरोध लगातार जारी
देहरादून। उत्तराखंड में लाखों पेड़ विकास कार्यों के नाम पर बली चढ़ गये है , अंधाधुंध दोहन से पर्यावरण बहुत प्रभावित हुआ है, बेतहाशा गर्मी बढना और जिसका असर अब वाटर लेवल पर भी पड़ा है और अब सरकारी तंत्र का बेतुका खलंगा परियोजना को लाना जो कि देहरादून के लिए बहुत घातक साबित होगा । खलंगा फोरेस्ट को कुछ चंद लोगों के फायदे के लिए बहुत गलत तरीके से नस्ट किये जाने के मनसूबे को देहरादून की जनता अब बर्दाश्त नहीं करेंगे और वह इसके लिए कमर कर चुके…
दोबारा शुरू हुआ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन,सिर्फ पांच घंटे में स्लॉट फुल
हरिद्वार। चारधाम यात्रा के लिए शनिवार सुबह सात बजे दोबारा ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गया। स्लॉट फुल होने के चलते दोपहर 12.10 पर बंद कर दिया गया। बड़ी संख्या में अपनी बारी का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं ने शासन प्रशासन को कोसा। चारों धाम के लिए कुल छह हजार यात्रियों का रजिस्ट्रेशन लक्ष्य पूरा होते ही रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया।इससे पहले गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को ऋषिकुल मैदान पहुंचकर चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं…
गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
हरिद्वार। गैंगरेप मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मात्र 36 घंटो में ही गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार नैनबाग टिहरी गढवाल निवासी एक युवती से दुष्कर्म मामले में कोतवाली हरिद्वार में बीती 30 मई को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी थी। गैंगरेप के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को बीती शाम सूचना मिली कि वह दोनो आरोपी रोडवेज बस स्टैण्ड के निकासी गेट के समीप देखे गये…
पिता की हत्या कर युवक हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस
रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक युवक द्वारा देर रात चाकू से गोद कर अपने पिता की हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में पड़े व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है वहीं हत्यारे पुलिस की तलाश की जा रही है। हत्या की यह वारदात थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के आजाद नगर की है। मिली जानकारी के अनुसार यहंा एक युवक…
यात्रा व्यवस्था का जायजा लेने बदरीनाथ पहुंचे सीएम
चमोली। पंजाब और हिमाचल से लोकसभा चुनाव प्रचार कर लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। वह धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का हल्द्वानी जाने का कार्यक्रम है।हल्द्वानी में मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत चिह्नित कैंची धाम में प्रस्तावित मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह कुमाऊं मंडल के मोटर मार्गों की स्थिति, पेयजल और विद्युत आपूर्ति की भी समीक्षा करेंगे।
नहाते समय गंगा में डूबा पर्यटक,तलाश जारी
देहरादून। शनिवार सुबह गंगा में नहाते समय तेज धारा में फंसकर दिल्ली का युवक डूब गया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। किन्तु अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। लक्ष्मण झूला के इंस्पेक्टर रवि सैनी ने बताया कि शनिवार सुबह लक्ष्मण झूला के बॉम्बे घाट पर नहाने पहुंचे दिल्ली के चार पर्यटकों में शामिल एक पर्यटक गंगा में बह गया है। एसडीआरएफ की टीम ने युवक को तलाशने के लिए गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया है,…
पर्यटकों के लिए खुल गई फूलों की घाटी
चमोली। शनिवार सुबह वैली ऑफ फ्लावर्स के मुख्य प्रवेश द्वार पूजा अर्चना के बाद पर्यटकों की आवाजाही हेतु खोल दिए गए हैं। 31अक्टूबर तक आम पर्यटकों के लिए फूलों की घाटी खुली रहेगी। जैव विविधता और अल्पाइन पुष्पों की दुर्लभ प्रजातियों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध विश्व प्राकृतिक धरोहर स्थल फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान एक जून से प्रकृति प्रेमियों और देशी विदेशी पर्यटकों के दीदार हेतु खुल गई है। वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क प्रबंधन ने घाटी को खोलने की सभी ओपचारिक तैयारियां पूरी कर ली थीं। घांघरिया…
