Blog

लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली,हालत गंभीर

रुद्रपुर। देर रात ट्रांजिट कैंप में बाइक सवार दो युवकों को कुछ युवकों ने लूट के इरादे से रोक लिया। जिसका विरोध करने पर एक युवक को गोली मारकर बदमाशों ने घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में उपचार  के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस को दी तहरीर में हरपाल सिंह निवासी ग्राम मेघनागला कदीम थाना शहजादनगर जिला रामपुर नेे बताया कि उसका पुत्र जीतेन्द्र कुमार रुद्रपुर में रहकर सिडकुल स्थित फैक्ट्री में मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन…

शिकार करने आए गुलदार पर कुत्ते पड़े भारी,किया घायल

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में देर रात एक डेयरी फार्म में  गुलदार जंगल से निकलकर कुत्ते का शिकार करने के उद्देश्य से घुस गया। किन्तु  कुत्तों ने भी हिम्मत दिखाते हुए गुलदार का डटकर सामना किया। कुत्ते गुलदार पर इतने भारी पड़े कि गुलदार को घायल कर दिया। इस बीच शोर शराबा होता देख डेयरी फार्म के मालिक ने भी गुलदार के साथ कुत्तों की फाइट देख ली। उसने आनन फानन में कमरे का गेट बंद किया। इस तरह गुलदार कमरे में फंस गया। गुलदार कुत्तों के हमले से इतना डर…

वन अपराधों में पकड़ी गई गाड़ियां सरकारी संपत्ति घोषित

हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन विभाग अंतर्गत वन अपराधों में लिप्त 10 गाड़ियों को विभाग ने सरकारी संपत्ति यानी राजसात कर दिया है। जिसके तहत अब विभाग इन गाड़ियों को नीलामी करने जा रहा है। डीएफओ तराई पूर्वी वनप्रभाग हिमांशु बागड़ी ने बताया वन अपराध में पकड़े गए इन सभी वाहनों का नीलम होना है। यह अवैध खनन और अवैध लकड़ी तस्करी में पकड़े गए हैं। वाहनों को राजसात (सरकारी संपत्ति) घोषित कर दिया है। इन वाहनों को भारतीय वन अधिनियम 1027  के तहत राजसात घोषित करने की कार्रवाई की गई…

भवन के नक्शे पास कराने में नहीं होगी असुविधा, एमडीडीए में बनेगी हेल्प डेस्क

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की ओर से मानचित्र अनुभाग, अनाधिकृत और अवस्थापना विकास के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसी बीच उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को आवासीय नक्शों में आम जनता को राहत देने के लिए एक हेल्प डेस्क गठित करने के निर्देश दिए। यह डेस्क प्राधिकरण कार्यालय में बनाई जाएगी, जिसमें ड्रॉफ्टमैन की तैनाती भी की जाएगी। हेल्प डेस्क का उद्देश्य लोगों को नक्शे पास कराने के लिए प्रोत्साहित करना और प्राधिकरण की वेबसाइट पर एप्रूव्ड कॉलोनियों के लिए स्व प्रमाणित…

अवैध बस्तियों पर बुलडोजर चलना शुरू

देहरादून। प्रदेश की राजधानी दून में अवैध बस्तियों पर अतिक्रमण करके बनाई गई अवैध कॉलोनियों पर  सोमवार से बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। देहरादून नगर निगम की टीम ने 27 अवैध बस्तियों में 500 से ज्यादा मकानों को तोड़ने के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। देहरादून में बीते रोज ही देहरादून नगर निगम, एसडीडीए और मसूरी नगर पालिक ने 504 नोटिस जारी किए थे, जिसके बाद आज अवैध मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। 504 नोटिस में से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने 403,…

 भीषण अग्निकांड में छह मकान जलकर खाक,प्रशासन की टीम मौके पर पहंुची

उत्तरकाशी। मोरी ब्लॉक के दूरस्थ सालरा गांव में भीषण अग्निकांड में लकड़ी के 6 आवासीय मकान जलकर खाक हो गए। अभी भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। सूचना पाकर फायर, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है। घटना सुबह 11.30 बजे की बताई जा रही है। उत्तरकाशी जनपद के दूरस्थ मोरी तहसील के अंतर्गत सालरा गांव में भीषण आग लगने की सूचना है. मोरी तहसील के स्थान बेनोल से सालरा गांव की पैदल दूरी 8 किलोमीटर है। घटनास्थल के लिए फायर सर्विस,…

 तंमचे के साथ वीडियो किया वायरल,पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

हल्द्वानी। इनदिनों  सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग तरह-तरह के पैंतरे आजमा रहे हैं। इसके लिए कुछ लोग असलहों के साथ भी वीडियो बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी से सामने आया है। जहां सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए एक युवक ने अवैध तमंचे के साथ रील बनाकर अपलोड कर दिया। जिसके बाद उसका वीडियो वायरल भी हो गया, लेकिन यह वीडियो पुलिस की नजर में आ गई। जिस पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।…

मलबे की चपेट में आने से पोकलैंड के साथ ऑपरेटर खाई में गिरा, मौत

चंपावत। सोमवार तड़के टनकपुर-तवाघाट एनएच के एलागाड़ में कार्य करने के दौरान मलबा आने से पोकलैंड के साथ ऑपरेटर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। मौके ऑपरेटर की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही 11 वाहिनी एसएसबी के एसी जुबैर अहमद और उनके साथ 15 जीवन, तहसीलदार राम प्रसाद आर्या, पुलिस के एसाई प्रदीप कुमार, हिलवेज के अधिकारी मौके में पहुंचे। एसएसबी और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शव को धारचूला अस्पताल पहुंचाया।जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई…

झाड़ियों में मिला युवती का शव,हत्या की आशंका

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में नीलकंठ पैदल मार्ग पर झाड़ियों में युवती की शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गयी है। लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने बताया कि सोमावर सुबह नीलकंठ पैदल मार्ग पर धांधला पानी से पुलिया खेत के लिए जाने वाले रास्ते पर युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के…

चारों धामों के अलावा यात्रा मार्गों पर भी श्रद्धालुओं और वाहनों की धारण क्षमता का आंकलन किया जाए: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने कैंची धाम के लिए शटल बस सेवा शुरू करने के दिये निर्देश श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध करायेगा ‘यात्रा समाधान’ मोबाइल एप्लीकेशन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा, मानसखण्ड मदिंर माला मिशन, कैंचीधाम और पूर्णागिरी में विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि चारों धामों की धारण क्षमता के अलावा यात्रा मार्ग के अन्य स्थलों पर भी श्रद्धालुओं और…