Blog

 राज्यपाल ने गुरूद्वारे में टेका मत्था

नैनीताल। प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शनिवार को नगर के मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका। इसके बाद समीप में स्थित मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और मंदिर समिति के पदाधिकारियों की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

युवती ने लगाया प्रेमी पर दुष्कर्म करने का आरोप

रुड़की। एक युवती के साथ प्रेमी द्वारा दुष्कर्म और उसके साथी पर दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसके नाबालिग रहते दोनों आरोपियों ने इस कूकृत्य को अन्जाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि  उसका एक युवक के साथ लगभग तीन साल पहले प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह उस समय नाबालिग थी। पीड़िता ने बताया कि उसके प्रेमी ने उसे…

पुलिस की जांच-जांच में गयी बिल्डर साहनी की जान

देहरादून। बिल्डर्स सतेन्द्र साहनी उर्फ बाबा साहनी की मौत ने लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया कि यह कैसे हो गया। जबकि सातकृआठ दिन पहले साहनी ने एसएसपी से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया था कि उसकी जान को खतरा है और सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं ने उसको परेशान कर रखा है। लेकिन पुलिस ने मामले को गम्भीरता से न लेते हुए उसको जांच में डाल दिया और पुलिस की जांच-जांच में साहनी की जान चली गयी। पुलिस ने जो काम बीते रोज किया ऐसा ही कुछ दिन पहले…

वाहन सड़क पर पलटा,चार यात्री घायल

पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर कुटी के समीप श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। घायल महिला यात्रियों का आईटीबीपी के कैंप में प्राथमिक उपचार किया गया। सभी यात्रियों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 11.30 बजे कुटी के पास ब्रेजा कार संख्या डीएल 12 सीएस 0286 कुटी और गणेश नाला के बीच में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार में दो महिला…

चारधाम यात्रा के संचालन के लिए दो यात्रा मजिस्ट्रेट तैनात

देहरादून। चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए दो यात्रा मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया। शनिवार को यहां संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड को दृष्टिगत रखते हुए यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं यात्रा के सुचारू संचालन हेतु अन्य व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने हेतु अशोक कुमार पाण्डेय मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल व पंकज कुमार उपाध्याय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जनपद ऊधमसिंह नगर व सचिव जिला विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर को 26 मई से 6 जून तक…

चारधाम यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग के लिए गठित की जाएगी कमेटी

देहरादून। उत्तराखंड चारधाम यात्रा चरम पर है। मौजूदा स्थिति ये है कि अभी तक 9 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। चारों धामों में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 52 हो गया है। धामों में बड़ी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं की व्यवस्था और लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़ों को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर नजर आ रही है, जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली से वर्चुअली चारधाम यात्रा की बैठक के दौरान सीएम धामी ने एसीएस आनंद…

नदी में गिरा अनियंत्रित ट्रक,एक की मौत,दो घायल

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर देर रात तिलवाड़ा में लाटा बाबा गेस्ट हाउस के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर मंदाकनी नदी में गिर गया। जिससे उस ट्रक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीती देर रात एसडीआरएफ को एक सूचना मिली थी कि केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाटा बाबा गेस्ट हाउस तिलवाड़ा के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर…

भालू की दुर्लभ पित्त के साथ दो वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

चमोली। वन्य जीव अंगों की तस्करी मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस व एसटीएफ कुंमाऊ रेंज द्वारा दो वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 460 ग्राम भालू की पित्त की बरामदगी हुई है। जानकारी के अनुसार थाना थराली पुलिस व एसटीएम कुंमाऊ रेंज को सूचना मिली कि थराली क्षेत्रांर्तगत कुछ वन्य जीव तस्कर भालू की दुर्लभ पित्त की डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व एसटीएफ कुंमाऊ रेंज द्वारा क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चला दिया गया। इस दौरान…

नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 08 मई 24 को कोतवाली डोईवाला पर व्यक्ति के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि प्रवीन उर्फ बेलपुरी पुत्र विन्देश्वर साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती, थाना डोईवाला, देहरादून, द्वारा उनके घर मे घुसकर उनकी 17 वर्षीय पुत्री के साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस…

महिला ने लगाया चार लोगों पर अश्लील हकरत करने का आरोप

रूड़की। एक महिला ने पति की नियोक्ता फर्म के मालिक के भाई सहित चार लोगों पर उसके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस स्टेशन में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। लक्सर में महाराष्ट्र निवासी महिला के साथ अश्लील हरकत करने और दुष्कर्म की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने पति की नियोक्ता फर्म के मालिक के भाई सहित चार लोगों पर आरोप लगाते हुए लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच…