Blog

 भीषण गर्मी के चलते उत्तराखण्ड में वीकएंड पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब

हरिद्वार। देशभर में भीषण गर्मी चरम पर है। ऐसे में लोग राहत पाने के लिए  हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को भी हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, 38 डिग्री पारे के बीच शहर से हाईवे तक जाम ही जाम है। शहर के अंदर भी वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखे। भीषण गर्मी के कारण लोगों को जाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिद्वार पहुंची भीड़ के कारण वाहनों से शहर की अधिकांश पार्किंगें भी फुल रही। पुलिसकर्मियों…

लकड़ी तस्करों के साथ वन विभाग के साथ मुठभेड़,एक तस्कर को लगी गोली,तीन गिरफ्तार

हल्द्वानी। रविवार सुबह तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में लकड़ी तस्करों और वन विभाग की टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में एक तस्कर को गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद वन विभाग की टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। वन क्षेत्राधिकारी टांडा रेंज रूपनारायण गौतम ने बताया कि घटना रविवार तड़के  वन विभाग को सूचना मिली कि टांडा रेंज के लालकुआं क्षेत्र में लकड़ी…

एक और आदम खोर गुलदार पिंजरे में कैद

श्रीनगर। श्रीनगर क्षेत्र में नरभक्षी गुलदार के आतंक के आतंक से निजात पाने के लिए वन विभाग ने क्षेत्र में 11 पिंजरे लगाए हैं। जिसमें एक बार फिर गुलदार कैद हुआ है। पिंजरे में कैद गुलदार उम्र 7 साल बताई जा रही है। मेडिकल के बाद गुलदार को चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर में रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार शनिवार रात 11 बजे बजे के आसपास ग्लास हाउस के समीप लगे पिंजरे में एक गुलदार कैद हुआ है। जिसे रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम पौड़ी नागदेव रेंज लाई है। वन विभाग…

जांच का विषयः गुप्ता बंधुओं को उत्तराखण्ड में कांग्रेस शासन में भी मिली थी वाई श्रेणी की सुरक्षा

देहरादून। उत्तराखंड में गुप्ता बंधुओं का बड़ा रसूख रहा थे। उन्हें भाजपा की राज्य सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। इसके अलावा तत्कालीन कांग्रेस सरकार में गुप्ता बंधुओं को वाई तो फिर भाजपा सरकार में जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। राज्य में सरकार भले किसी की दल की बने, लेकिन उत्तराखण्ड की सत्ता में गुप्ता बंधुआंे का रसूख था। सुरक्षा का सारा खर्च खुद गुप्ता बंधु ही उठाते थे। लेकिन समय का चक्र बदला तो स्थितियां भी बदल गईं। जो पुलिस साये की तरह…

बर्फ के बीच बने आस्था पथ से हेमकुंड पहुंच रहे श्रद्धालु

चमोली। हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को विधिविधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। श्रद्धालु बर्फ के बीच बने आस्था पथ से चलकर हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। पहले दिन 3200 श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं, चारधामों के साथ ही हेमकुंड साहिब में भी रील्स व वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध रहेगा। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि गुरुद्वारे के इर्द-गिर्द किसी भी प्रकार की रील्स व वीडियोग्राफी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी हेमकुंड साहिब और आस्था पथ…

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रुड़की। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।  मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विवाहिता के पिता मांगेराम ने बताया कि उन्होंने 26 अक्टूबर साल 2023 को अपनी बेटी नीलम का विवाह गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मंगल विहार कॉलोनी…

महिला की हाईटेंशन लाइन की चपेट मेें आने से मौत

रुद्रप्रयाग। चारा काटने पेड़ पर चढ़ी एक महिला की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है।  सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और महिला को पेड़ से नीचे उतारा। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह के समय फायर स्टेशन रतूड़ा ने एसडीआरएफ को सूचना दी कि घोलतीर में एक महिला चारा काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी हुई थी। इसी बीच हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। महिला का शव पेड़ पर ही फंसा हुआ है। सूचना…

क्रॉकरी की दुकान में लगी भीषण आग,सारा सामान जलकर खाक

देहरादून। विकासनगर-त्यूणी के नए बाजार में स्थित एक क्रॉकरी की दुकान में शनिवार सुबह  अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल के कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग लगने की जांच की जा रही है। नया बाजार त्यूणी में करीब चार बजे एक दुकान में आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर थाना त्यूणी के थाना प्रभारी मय पुलिस कर्मियों और दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर…

श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले हेमकुंड साहिब के कपाट

चमोली। हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। शनिवार सुबह पंच प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब पहुंचा। इससे पूर्व हेमकुंड साहिब  स्थित श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बुद्ध पूर्णिमा को खोले गए  थे। हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। शुक्रवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे से पंज प्यारों की अगुवाई और सिख रेजिमेंट की बैंड की धुनों के साथ करीब 2000 श्रद्धालु यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया के लिए रवाना हुए…

बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड मलिक को राहत, रिकवरी नोटिस पर रोक

नैनीताल। हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को नगर निगम की ओर से भेजे 2.68 करोड़ के वसूली नोटिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। मामले की सुनवाई वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में हुई।नगर निगम हल्द्वानी की ओर से बनभूलपुरा में 08 फरवरी को हुई हिंसा में नुकसान के बदले में आरोपी मलिक को 2.68 करोड़ का नोटिस भेजा गया था। नोटिस में तीन दिन के अदंर उक्त धनराशि नगर निगम में जमा कराने को कहा गया था। हल्द्वानी तहसीलदार ने आरोपी को 25 अप्रैल 2024 को…