Blog

भालू की दुर्लभ पित्त के साथ दो वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

चमोली। वन्य जीव अंगों की तस्करी मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस व एसटीएफ कुंमाऊ रेंज द्वारा दो वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 460 ग्राम भालू की पित्त की बरामदगी हुई है। जानकारी के अनुसार थाना थराली पुलिस व एसटीएम कुंमाऊ रेंज को सूचना मिली कि थराली क्षेत्रांर्तगत कुछ वन्य जीव तस्कर भालू की दुर्लभ पित्त की डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व एसटीएफ कुंमाऊ रेंज द्वारा क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चला दिया गया। इस दौरान…

नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 08 मई 24 को कोतवाली डोईवाला पर व्यक्ति के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि प्रवीन उर्फ बेलपुरी पुत्र विन्देश्वर साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती, थाना डोईवाला, देहरादून, द्वारा उनके घर मे घुसकर उनकी 17 वर्षीय पुत्री के साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस…

महिला ने लगाया चार लोगों पर अश्लील हकरत करने का आरोप

रूड़की। एक महिला ने पति की नियोक्ता फर्म के मालिक के भाई सहित चार लोगों पर उसके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस स्टेशन में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। लक्सर में महाराष्ट्र निवासी महिला के साथ अश्लील हरकत करने और दुष्कर्म की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने पति की नियोक्ता फर्म के मालिक के भाई सहित चार लोगों पर आरोप लगाते हुए लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच…

पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर,मासूम पर हमला कर ली थी जान

श्रीनगर। शुक्रवार सुबह एक आदमखोर गुलदार गिलास हाउस के समीप धरपकड़ के लिए लगाए गए पिजरे में कैद हो गया है। बताया जा रहा है कि आठ वर्ष का यह नर गुलदार गिलास हाउस के समीप से 17 मई की रात ढाई साल के मासूम को उठा ले गया था। गुलदार के पिंजरे मंे कैद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। माना जा रहा है कि यही गुलदार बच्चों पर हमला कर रहा था। इसी गुलदार ने ढाई साल के सूरज को घर के आंगन में…

आयकर विभाग की छापेमारी के विरोध मंे उतरे व्यापारी

रुद्रपुर। लकड़ी कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई 24 घंटे के बाद भी जारी रही। आयकर विभाग की टीम चारों जगहों पर जमी है। इस दौरान आयकर विभाग के छापेमारी के विरोध में व्यापारी सड़क पर उतरे है। व्यापारियों ने विरोध में एक बजे तक बाजार बंद का आह्वान किया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, देवभूमि व्यापार मंडल के साथ ही कांग्रेस और भाजपा के नेता भी बंद के आह्वान में शामिल हैं। रुद्रपुर शहर में पिता-पुत्र और तीन लकड़ी कारोबारियों के प्रतिष्ठान, कार्यालय और घरों पर आयकर…

शनिवार को खुलेंगे हेमकंुड साहिब के कपाट,पहला जत्था रवाना

चमोली। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा को लेकर करीब 2000 श्रद्धालु गोविंदघाट और घांघरिया पहुंच गए हैं। शुक्रवार को गोविंदघाट से श्रद्धालुओं का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ। 25 मई को सुबह करीब दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना हुआ है।गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि यात्रा को लेकर गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी गुरुद्वारे फूलों से सजाए गए हैं। श्रद्धालुओं का गोविंदघाट…

बिल्डर ने निर्माणधीन इमारत से कूदकर मौत को लगाया गले

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम लिखा सुसाइड नोट प्रदेश के बहुत बड़े कालेज के मालिक व भाजपा नेता का नाम भी चर्चाओं में देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्रांर्तगत एक निर्माणाधीन इमारत से प्रदेश के सबसे बड़े बिल्डर द्वारा छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक बिल्डर द्वारा आत्महत्या से पूर्व प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम अपना सुसाइड नोट लिखा गया है। जिसमें शहर के कई बिल्डरों व सहारनपुर के…

 टी-स्टेट में पुलिस की मुठभेड़,दो बदमाशों के पैर पर लगी गोली,तीन गिरफ्तार

देहरादून। थाना प्रेमनगर  के अन्तर्गत टी स्टेट में गौकशी की फिराक में घूम रहे  दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों द्वारा फायरिंग करने के बाद जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों पर गोली लगी। उसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बदमाशों के तीसरे साथी टेंपो चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रेमनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन बदमाश…

केदारनाथ में बड़ा हादसा टला,हेलिकॉप्टर में खराबी के चलते कराई इमरजेंसी लैंडिंग

रूद्रप्रयाग। शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम में यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर में खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। । जानकारी मिली है कि क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया था। हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। हेलिकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली।  जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे क्रिटन एविएशन कंपनी के हेली ने छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खराबी के कारण हेलिकाॅप्टर को…

बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर धर्मनगरी में हर की पैड़ी पर गंगा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने  आस्था की डुबकी लगाई। मान्यताओं के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के दिन पवित्र गंगा में स्नान करने के बाद दान और पुण्य का एक अलग ही महत्व है। मान्यताआंे के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के  दिन भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इसी कारण बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर स्नान करने का विशेष महत्व है। बुद्ध पूर्णिमा के स्नान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध…