हल्द्वानी। देर रात रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर गैबुआ के समीप एक ऑल्टो कार और अज्ञात वाहन की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 महिलाएं घायल हो गई हैं। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। तीन अन्य घायलांे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामनगर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात ऑल्टो कार हल्द्वानी से…
Blog
चारों धामों में रील पर रोक सरकार का व्यावहारिक निर्णयःभट्ट
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चारोंधामों के परिसर में रील बनाने पर रोक सरकार का सही और व्यावहारिक निर्णय है। उन्होंने यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने को राज्य की आर्थिकी के लिए सुनहरा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सबकी सहभागिता बेहद जरूरी है। कहा, सीएम पुष्कर सिंह धामी यात्रा व्यवस्थाओं की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वह ग्राउंड जीरो पर जाकर यात्रियों से फीड बैक ले रहे हैं। यह आमजन और श्रद्धालुओं में उत्साह भरने वाला…
लापता सहायक अभियंता का नही मिला सुराग,परिजनों ने दिया कोतवाली में धरना
उत्तरकाशी। एक सप्ताह पहले डुंडा से लापता हुए अपर सहायक अभियंता को ढूंढने की मांग को लेकर परिजन कलेक्ट्रेट और कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने धरना-प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर जांच में देरी करने का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर पुलिस द्वारा जल्द ही सहायक अभियंता को नहीं खोजा गया, तो सड़कों पर उतरकर उग्र विरोध किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। बीते 12 मई की रात एनएच खंड लोक निर्माण विभाग में कार्यरत अपर सहायक अभियंता अमित चैहान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे।…
मुख्यमंत्री धामी ने जनता से फीडबैक लेकर, अधिकारियों को दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध की समीक्षा करते हुए चार धाम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएं जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आने वाले साल में भी चार धाम यात्रा और अधिक बढ़ने वाली है। चारधाम यात्रा, कावड़ यात्रा, पूर्णागिरी यात्रा सहित प्रदेश के अंदर संपन्न होने वाली विभिन्न यात्राओं के कुशल प्रबंधन और संचालन हेतु आवश्यकता अनुसार यात्रा प्राधिकरण की ओर भी विचार किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में प्रवेश…
चारधाम यात्राः पुलिस नाके लगाकर जांच कर रही रजिस्ट्रेशन व ग्रीन कार्ड
हरिद्वार। उत्तराखंड में चारधाम के कपाट खुलने के पश्चात यात्रा के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों को अमलीजामा पहनाने के लिए पुलिस लगातार जुटी हुई है। इस क्रम में विभिन्न नाके पर पुलिस द्वारा रजिस्ट्रेशन व ग्रीन कार्ड चैक किये जा रहे है। जानकारी के अनुसार जनपद के नारसन एवं चिड़ियापुर सहित चयनित किए गए बॉर्डर्स पर नियुक्त फोर्स द्वारा वाहनों के कागजात जांच करने के पश्चात चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन एवं ग्रीन कार्ड धारक वाहनों को ही चारधाम यात्रा…
हत्या के दोषी की फांसी की सजा आजीवन कारावास में तब्दील
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हरिद्वार के चतुर्थ अपर सत्र न्यायधीश की कोर्ट द्वारा जघन्य अपराध करने पर फांसी की सजा दिए जाने के मामले में सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी और न्यायमूर्ति आलोक कुमार की खंडपीठ ने अभियुक्त का कोई क्रिमिनल रिकार्ड न होने व केस में उसके खिलाफ फांसी की सजा दिए जाने के पर्याप्त सबूत रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं होने के कारण, अपराधी की फांसी की सजा को आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया है। मामले के अनुसार 2016 में हरिद्वार के…
शादी की खुशियां मातम में बदली,सड़क हादसे में युवक की मौत
पिथौरागढ़। बेरीनाग में सड़क हादसे में एक युवक की जान गई है। इस घटना दो लोग घायल हुए हैं। घटना गुरुवार देर शाम बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक के भाई की आज शादी थी। बताया जा रहा है कि बेरीनाग के कोटमन्या-खोलागांव-तोराथल मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर जान चली गई. जबकि एक बालिका समेत दो घायल हो गए।…
तेज रफ्तार कार ने तीन को कुचला, एक की मौत
देहरादून। हरिद्वार से डोईवाला की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बीते शाम हरिद्वार की ओर से आ रही एक कार ने पहले छिद्दरवाला के पास दो लोगों को टक्कर मारी। जिसमें एक पीआरडी जवान और एक महिला को गम्भीर रूप से घायल…
खाई में गिरा ट्रक,चालक की मौत,कडंक्टर ट्रक से बाहर छिटका,बची जान
देहरादून। शुक्रवार की सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिमतोली से ऋषिकेश आ रहे एक ट्रक के खाई में गिर जाने से जहंा ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कडंक्टर मामूली रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल से ट्रक ड्राइवर की शव को बरामद कर उसे स्थानीय पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है। एसडीआरएफ ब्यासी प्रभारी एस आई नीरज चौहान ने बताया कि सुबह एक ट्रक ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिमतोली से ऋषिकेश आ रहा था। कौड़ियाला…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की
रजिस्ट्रेशन के अनुसार ही श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा की दें अनुमति देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों के जिलाधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री बड़कोट जाकर ग्राउंड जीरो से यमुनोत्री धाम की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत और यात्रा को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों के सचिवों को निर्देश दिये…
