Blog

केदारनाथः व्यापारियों व तीर्थ पुरोहितों का विरोध समाप्त, प्रशासन ने मानी मांगे  

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए स्थानीय व्यापरियों एवं तीर्थ पुरोहितों के साथ जिला प्रशासन द्वारा यात्रा संचालन को लेकर चल रही वार्ता सफल रही। जिसके बाद सभी व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहितों ने अपने प्रतिष्ठान सुचारू रूप से खोल दिए हैं। एसडीएम ऊखीमठ अनिल शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में व्यापार संघ एवं तीर्थ पुरोहित समाज के साथ वार्ता सफल एवं सकारात्मक रही। वार्ता के बाद उनकी उचित मांगे मान ली गई हैं एवं वार्ता के बाद विरोध समाप्त…

भगवान बदरीनाथ की डोली पहंुची धाम,रविवार को खुलेंगे कपाट

चमोली। केदारनाथ, गंगोत्री- यमुनोत्री के कपाट खुलने के बाद अब बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। भगवान बदरीनाथ की डोली शनिवार को धाम पहुंच गई है। बदरीविशाल की जयकारों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। 15 कुंतल फूलों से बदरीनाथ मंदिर को सजाया जा रहा है। कल रविवार सुबह छह बजे बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सबसे पहले भगवान बदरी विशाल को यात्राकाल में लगाए जाने वाले तेल को पिराने(पीसने) की प्रक्रिया शुरू हुई। परंपरा है कि भगवान बदरी विशाल को प्रतिदिन ब्रह्म…

कपकोट मे महसूस किए गए भूकंप के झटके

बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी। शनिवार को दोपहर करीब सवा बारह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी। शनिवार को दोपहर करीब सवा बारह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय की जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है।

27 अवैध बस्तियों के 525 भवनों को भेजे गए ध्वस्तीकरण के नोटिस

देहरादून। नगर निगम ने रिस्पना के किनारे स्थित 27 बस्तियों में सरकारी भूमि पर बने 525 मकान चिन्हित कर लिए हैं। इनमें नोटिस भी चस्पा किए गए हैं। साथ ही संबंधित लोगों को 15 मई तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का मौका दिया जा रहा है। इसके बाद गठित टास्क फोर्स जिला प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी। इसके बाद से मलिन बस्तियों में हड़कंप मचा हुआ है और बस्तीवासी बड़ी संख्या में नगर निगम पहुंच रहे हैं। बता दें कि एनजीटी और हाईकोर्ट के निर्देश पर…

ऑपरेशन मुस्कान ने बिछड़ी बेटी के परिवार की लौटायी मुस्कान

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान 4 वर्षीय बेटी के बिछड़ जाने पर सकते में आये परिवार की मुस्कान रूद्रप्रयाग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान’ के तहत लौट सकी है। पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद बालिका को खोज निकाला और परिजनों के हवाले कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोगों द्वारा पुलिस का आभार जता कर अपने गंतव्य को जाया गया। 10 मई 2024 को जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गये हैं। पहले दिन रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने…

अनियंत्रित कार दुसरी सड़क पर गिरी,चपेट में आने से दो घायल

मसूरी। शनिवार सुबह हिल बर्ड स्कूल के समीप एक कर अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर जा गिरी। कार की चपेट में एक स्कूटी में सवार दो लोग आ गए। एक स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको स्थानीय लोगों की मदद से उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसको देहरादून रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह…

वनाग्नि में झुलसी महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत

श्रीनगर। वनाग्नि में झुलसी महिला की उपचार के दौरान देहरादून के निजि अस्पताल में मौत हो गयी। सात तारीख को जंगल की आग में झुलसी महिला को श्रीनगर गढ़वाल के बेस अस्पताल में बर्न यूनिट ना होने के चलते महिला को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेष ले जाया गया। वहां बेड ना होने के चलते महिला को देहरादून के अस्पताल भर्ती किया गया। बुरी तरह झुलसने और समय पर सही इलाज नहीं मिलने के कारण महिला ने दम तोड़ दिया है। इस मामले में वन विभाग का कहना है कि उन्हें…

यमुनोत्री आए दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री यात्रा पर आए पहले दिन ही दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम को अलग अलग स्थानों पर हार्ट अटैक से श्रद्धालुओं की मौत हो गई।मध्यप्रदेश के सागर जिले के रामगोपाल (71) और उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की विमला देवी (69 ) की मौत हुई है। एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि…

 झोलाछाप डाॅक्टरों के क्लीनिक पर छापेमारी से हड़कंप

नैनीताल। रामनगर और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टर की बाढ़ सी आ गई है। वहीं उपचार के दौरान कई गरीब लोग इन झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज से अपनी जान तक गंवा चुके हैं। प्रशासन द्वारा समय-समय पर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। लेकिन जैसे ही मामला शांत होता है, फिर झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हो जाते हैं। रामनगर में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से झोलाछाप डॉक्टरों में खलबली मची हुई है. रामनगर में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई…

बेशकीमती सागौन की लकड़ी की तस्करी में तीन गिरफ्तार

हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन विभाग की डॉली रेंज की टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन से भारी मात्रा में बेशकीमती सागौन की लकड़ी बरामद की है। साथ ही मौके पर तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है. वहीं पकड़ी की अवैध लकड़ी की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी डोली रेंज नवीन सिंह पंवार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। उन्होंने…