उत्तरकाशी। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान और जय मां गंगा के जयकारों के साथ अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री और धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। ं शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे भैरों घाटी से गंगा जी की डोली यात्रा गंगोत्री के लिए रवाना हुई। साढ़े नौ बजे डोली गंगोत्री पहुंची और यहां गंगा लहरी एवं गंगा सहस्त्रनाम पाठ के साथ ही हर-हर गंगे के जयकारों से पूरा गंगोत्री गूंज उठा। तय मुहूर्त पर दोपहर शुक्रवार तड़के ही गंगोत्री धाम के कपाट ओपन के लिए मां…
Blog
केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचीं सिने तारिका शिल्पा शेट्टी
देहरादून। एयरपोर्ट के पास जौलीग्रांट हेलीपैड से शुक्रवार को दो धामों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई। जौलीग्रांट से पहली उड़ान में शिल्पा शेट्टी उनकी बहन शमिता शेट्टी और उनका परिवार केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। जौलीग्रांट हेलीपैड से रुद्र रुद्राक्ष एविएशन कंपनी के एमआई 17 हेलीकॉप्टर ने दो धामों के लिए सेवाएं शुरू की हैं। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर जौलीग्रांट हेलीपैड से सुबह 11. 30 बजे एमआई 17 हेलिकॉप्टर कुल 20 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। पहले श्रद्धालुओं के रूप में शिल्पा शेट्टी…
वैदिक मंत्रों के साथ खुले तुंगनाथ के कपाट
रूद्रप्रयाग। पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट को शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान के साथ खोल दिए गए हैं। इससे पहले भगवान की डोली चोपता से रवाना होकर मंदिर परिसर पहुंची। पुजारियों ने वैदिक मंत्रों के साथ भगवान तुंगनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। अब छह माह की नित्य पूजा यहीं पर संपन्न की जाएंगी। मौके पर मठापति राम प्रसाद मैठाणी, प्रबन्धक बलवीर सिंह नेगी, अतुल मैठाणी समेत बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हैं।
श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तरकाशी। केदारनाथ के बाद शुक्रवार को यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 10.29 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। यमुनोत्री धाम में मां यमुना की डोली सुबह 10.00 बजे पहुंच गई थी। इसके बाद पुरोहितों ने पूजा अर्चना की। शुभ मुहूर्त पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम में विराजमान हो गई है। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल ने में इस बार यमुनोत्री मंदिर समिति ने यमुना मंदिर परिसर में निर्णय भी कराया है। जिसका रंग…
विधि विधान से खुले बाबा केदारनाथ धाम के कपाट
रुद्रप्रयाग। बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार सुबह 7.15 बजे विधि विधान से पूजा अर्चना और परंपरानुसार श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस मौके पर मंदिर को 24 क्विंटल फूलों से सजाया गया। कपाट शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, प्रशासन, बीकेटीसी अधिकारी और हक-हकूक धारियों के साथ ही सैकड़ों तीर्थयात्रियों की मौजूदगी में खोले गए सबसे पहले प्रशासन की मौजूदगी में मुख्य द्वार का ताला खोला गया। इसके बाद गर्भ गृह का द्वार खोल दिया गया। गर्भगृह में रावल और मुख्य पुजारी…
गला रेतकर युवती की हत्या करने वाले हत्यारोपी का भी शव बरामद
देहरादून। छिद्दरवाला क्षेत्र में युवती की गला रेतकर हत्या करने वाले हत्यारोपी का शव भी पुलिस ने शुक्रवार सुबह चीला बैराज से बरामद कर लिया है। हत्यारोपी द्वारा युवती की हत्या करने के बाद शक्ति नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली गयी थी। फिल्हाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विदित हो कि बीती 6 मई को छिद्दरवाला क्षेत्र में तीन पानी पुलिया के नीचे मृतका आरती डबराल का शव पुलिस को बरामद हुआ था। घटना की जांच में मृतका के दोस्त…
कबाड़ी की दुकान में बम फटने से सात घायल
देहरादून। गुरूवार दोपहर राजधानी दून के किद््दूवाला रायपुर क्षेत्र में एक कबाड़ी की दुकान पर बम फटने से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बम फटने के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहोल बन गया। इसी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल व एम्बयुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए चिकित्सायल पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अभी घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस घायलों की पहचान करने में जुट गयी है। पुलिस में मौके पर सुरक्षा…
सेलाकुई में झोपडियों में लगाई गई थी आग, मुकदमा दर्ज
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा देहरादून। अपराध कितनी ही चालाकी से क्यों न किया जाये, उसका खुलासा आखिरकार हो ही जाता है। इसकी बानगी सेलाकुई क्षेत्र में सामने आयी है। जहंा आग लगने के कारण 50-55 झोपड़ियंा जलकर खाक हो गयी थी। मामले की जब छानबीन एसएसपी देहरादून द्वारा करायी गयी तो सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि कार सवार कुछ लोगों द्वारा इस अग्निकांड को अंजाम दिया गया था। जिस पर पुलिस द्वारा अब मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। विदित हो कि बीती 5 मई…
10 मई से 30 जून तक गर्जिया देवी मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु
नैनीताल। जिले के रामनगर में स्थित प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में आगामी 10 मई से लेकर 30 जून तक श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। ये निर्णय स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी ने लिया है। दरअसल, प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर कोसी नदी के बीचों-बीच एक ऊंचे टीले पर स्थित है। साल 2010 में आई बाढ़ आपदा के चलते मंदिर के टीले में दरारें आ गई थीं, जिसके बाद से लगातार ये दरारें बढ़ रही हैं। इससे जहां एक ओर माता के मंदिर को खतरा…
गंगोत्री धाम के लिए भोग प्रसाद की सामग्री हुई रवाना
हरिद्वार। उत्तराखंड में शुक्रवार से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। सबसे पहले 10 मई को यमुनोत्री और गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। इससे पहले गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महाराज हरिद्वार के मनसा देवी चरण पादुका स्थल पहुंचे। यहां उनका मां मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल कुमार शर्मा और रवि गिरि ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद विधि विधान के साथ भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री का एक ट्रक गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया। यह सामग्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर…
