ऋषिकेश। चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऋषिकेश पहुंचने लगे हैं।पंजीकरण काउंटर पर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। प्रशासन ने भी व्यवस्थाओं को लेकर कमर कसी हुई है। वहीं चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ तीर्थनगरी में उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु यात्रा को लेकर काफी उत्साहित नजर आए हैं। यात्रा पंजीकरण कार्यालय परिसर में हजारों श्रद्धालु ऑफलाइन पंजीकरण के लिए लाइन में लगे हुए देखे गए हैं। सुबह पांच…
Blog
तलाशी के दौरान पुलिस स्टेशन प्रभारी को कुचलने का प्रयास
नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य में पुलिस का इकबाल कितना बुलंद हो चुका है। इसकी बानगी एक बार फिर सामने आयी है। यहंा बेखौफ युवक ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मंडी पुलिस के प्रभारी को कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान हादसे में वे घायल हो गए। उनका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार बीती शाम मंडी पुलिस प्रभारी विजय मेहता सिपाहियों के साथ…
भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दुग्ध संघ के जीएम हटाये गये
नैनीताल। नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह को पद से हटा दिया गया है। निर्भय नारायण सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की कुमाऊं कमिश्नर की जांच में पुष्टि होने व विभागीय जांच में भी कमिश्नर की जांच रिपोर्ट सही पाये जाने के बाद यूसीडीएफ के प्रबंध निदेशक ने हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि नैनीताल दुग्ध संघ में लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायते मिलने के चलते एक शिकायतकर्ता द्वारा नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह पर कई आरोप…
कबाड़ के गोदाम में भीषण आग,सारा सामान जलकर राख
रूड़की। देर रात भगवानपुर क्षेत्र में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना रुड़की और भगवानपुर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से यहां रखा सामान जलकर राख हो गया। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। भगवानपुर क्षेत्र स्थित गागलहेड़ी मार्ग पर शाहिर निवासी चाचक रोड, गागलहेड़ी रोड, भगवानपुर का कबाड़ का गोदाम है। जहां देर रात आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के क्षेत्र…
अवैध बस्तियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी
देहरादून। नदी-नालों के किनारे स्थित बस्तियों में लगातार हो रहे अवैध निर्माण पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। एनजीटी और हाईकोर्ट के निर्देश पर नगर निगम ने अतिक्रमण और साल 2016 के बाद की अवैध बस्तियों को हटाने के लिए अपनी कमर कस ली है। जिसके तहत नगर निगम द्वारा पहले चरण में रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला से मोथरोवाला तक 27 अवैध बस्तियां चिन्हित की गई हैं। कमेटी जांच रिपोर्ट तैयार करके इन सभी को नोटिस भेजने का काम करेगी। वीर गब्बर सिंह कॉलोनी किशनगर, काठ बंगला…
बाबा केदार की पंचमुखी डोली दूसरे पड़ाव फाटा को हुई प्रस्थान
रूद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली ने 7 मई को प्रातः 8.45 बजे श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास हेतु दूसरे पड़ाव फाटा को प्रस्थान हुई। बता दें कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई को खुल रहे है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव पंचमुखी मूर्ति की देवडोली को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के स्वयं सेवक एवं हककृ हकूकधारी पांवों में बिना कुछ पहने पैदल चलकर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम…
परिवहन निगम की बस से लाखों के जेवरात चोरी, जांच शुरू
नैनीताल। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से यात्रा के दौरान रामनगर के एक दम्पति का दिल्ली जाते समय लाखों रुपए के जेवरात चोरी हो गए, पीड़ित पक्ष द्वारा रामनगर डिपो व रामनगर कोतवाली में शिकायत कराने के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। रामनगर के एक दम्पति ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में सफर के दौरान चोरों ने उनके लाखों रुपए के जेवरों पर हाथ साफ कर दिए। जिसकी सूचना उन्होने रामनगर डिपो पर दी लेकिन उनके द्वारा इसमें कोई सहयोग नहीं…
इंडोर स्टेडियम तक पहुंची जंगलों की आग, हॉस्टल जलकर हुआ खाक
श्रीनगर। उत्तराखंड में वनाग्नि का तांडव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वन विभाग को गढ़वाल के जंगलों में लगी आग को शांत करने के लिए वायुसेना की मदद लेनी पड़ रही है, लेकिन समस्या ये है कि आग के कारण आसमान में धुआं ही धुआं छाया है, जिस कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। इसीलिए वायुसेना को एमआई-17 हेलीकॉप्टर उड़ाने में दिक्कत हो रही है। अधिकारियों की माने तो धुए का गुब्बार हटते ही वायुसेना एमआई-17 हेलीकॉप्टर से अपना मिशन शुरू करेगी। वायुसेना ने देहरादून के…
देश व्यापी मुहीम के तहत पौधारोपण किया
देहरादून। मां प्रकृति फांउडेशन द्वारा उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में विगत दिनों पौधारोपण की देश व्यापी मुहिम के तहत हैस्कों हिमालयन शिक्षण संस्थान के संस्थापक पद्मविभूषण एंव पर्यावरण विद डाॅ अनिल जोशी ने देश विदेश से आए भारतीय कृषि संस्थान के विद्यार्थियों एंव उनके गुरूजनों के समक्ष मां प्रकृति फांउडेशन के लिए पौधारोपण किया और सभी को जल जंगल और जमीन से जुड़े रहने के लिए प्ररित भी किया। उनका कहना था कि पेड़ सिर्फ आपके फर्नीचर बनाने के काम नही आता बल्कि जलवायु को सांस लेने लायक दुनियां का…
गोवंश की हत्या का खुलासा,चार गिरफ्तार
अल्मोड़ा। रानीखेत के मोहनरी में चार गोवंश की हत्या का आखिरकार खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड में शामिल रामपुर, यूपी, बाजपुर और यूएसनगर के तीन आरोपियों का साथ स्थानीय व्यक्ति ने दिया। कुल्हाड़ी से गोवंश की हत्या कर आरोपियों ने बीफ मुरादाबाद पहुंचा दिया था। पुलिस ने चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मोहनरी में बीते तीन मई को रिची रोड के नीचे खाई में चार गोवंश के क्षत-विक्षत अंग मिले थे। मामला गोमांस की तस्करी से जुड़ा था।…
