उत्तरकाशी। गुरूवार की सुबह पहाड़ी से गिरे एक पत्थर की चपेट में आकर एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुचाया गया जहंा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह दुपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति सुनारगांव टिहरी गढ़वाल से नौगांव बड़कोट की ओर जा रहा था। इस दौरान जब वह धरासू बैंण्ड के समीप पहुंचा तो अचानक वह पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर गम्भीर…
Blog
फूलों से सजा बाबा केदार का धाम
रूद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू होने जा रही है। इसके लिए बाबा केदारधाम को फूलों से सजाया गया है। इस बीच बदरी-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे भक्तिभाव से दर्शन करने आएं, सोशल मीडिया की रील बनाने से बचें। मंदिर समिति भविष्य में मोबाइल को प्रतिबंधित करने पर भी विचार कर रही है। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि चारधाम यात्रा में उन्होंने दर्शन की व्यवस्था पूरी कर ली है। केदारनाथ धाम में आस्था पथ से लेकर…
बुग्याल में बिजली गिरने से 121 बकरियों की मौत
बागेश्वर। जिले में बारिश और ओलावृष्टि के बाद जंगलों में लगी आग शांत हो गई है। साथ ही नगर क्षेत्र में फैले धुएं से भी लोगों को राहत मिली है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन पहली ही बारिश में बागेश्वर नगर और कपकोट नगर क्षेत्र में जगह जगह सड़कें बंद हुई हैं। कई जगह घरों में पानी और मलबा घुसा है। गोगिना में बिजली गिरने से 121 बकरियों की मौत भी हो गई है। सरयू गोमती का जल स्तर खतरे…
खाली प्लाॅट से युवक का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस
देहरादून। पुलिस को छिद्दरवाला स्थित एक होटल के पास खाली प्लॉट में एक युवक का शव बरामद हुआ। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस जांच करने में जुट गयी है। सहायक पुलिस अधीक्षक व थाना रायवाला प्रभारी जितेंद्र चैधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान संबंधित कोई भी दस्तावेज न मिलने से…
फटा बादल , मकानों में घुसा मलबा,मची तबाही
अल्मोड़ा। जिले के सोमेश्वर में बुधवार की देरशाम बादल फटने से आफत आ गई। भारी बारिश से कई मकानों में मलबा घुस गया। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को जोड़ने वाला अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे बंद हो गया। बारिश का पानी मलबे के साथ घरों के आगे नाले के रूप में बहने लगा। इस कारण लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। बारिश के पानी के साथ मलबा और बोल्डर घरों तक पहुंचे, इससे मकानों में दरारें पड़ गईं। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।बुधवार…
31 क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा गंगोत्री व यमुनोत्री धामः मंदिर समिति
उत्तरकाशी। अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री तथा यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गंगा व यमुना के मंदिर को रंग रोगन से भव्य रूप से सजाया गया है। गंगोत्री मंदिर 21 क्विंटल व यमुनोत्री मंदिर को 10 क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा। इस बार गंगोत्री धाम में सुंदर प्रवेश द्वार भी बनाए गए हैं। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मंदिर की सजावट के लिए फूल -पत्तियां गंगोत्री धाम पहुंच चुकी हैं। आज से मंदिर की…
बाबा केदार की पंचमुखी डोली फाटा से तीसरे पड़ाव गौरीकुंड को प्रस्थान
देहरादून। बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली द्वारा आठ मई को फाटा से तीसरे पड़ाव गौरामाई मंदिर गौरीकुंड को प्रस्थान किया गया। बीते छह मई को देवडोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास हेतु पहुंची तथा मंगलवार सात मई को दूसरे पड़ाव फाटा पहुंची थी। विदित हो कि केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई को खुल रहे हैं। भगवान केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव पंचमुखी मूर्ति की देवडोली को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के स्वयं सेवक एवं हक-हकूकधारी पांवों में बिना कुछ पहने पैदल चलकर शीतकालीन…
अयोध्या में उत्तराखंड भवन के निर्माण का रास्ता साफ
धामी सरकार ने आवंटित भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करवाई देहरादून। राम जन्मभूमि अयोध्या में राज्य अतिथि गृह के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भूखण्ड के आवंटन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उत्तराखण्ड सरकार ने अयोध्या में आवंटित भूखण्ड की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली है। उत्तराखण्ड पहला राज्य है जिसने अयोध्या में राज्य अतिथिगृह के निर्माण के लिए भूखण्ड की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार अपने वायदे के अनुरूप जल्दी से जल्दी…
जंगल में आग लगाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश,लापरवाही बरतने पर वन विभाग के 11 कर्मचारी सस्पैंड
देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग ने जंगल की आग पर काबू पाने में लापरवाही बरतने पर 17 कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 17 कर्मचारियों में से 11 को निलंबित कर दिया गया है। सचिवालय में वनाग्नि नियंत्रण के संबंध में पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के 17 अधिकारियोंध्कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रदेश सरकार जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करेगी। वन विभाग एवं स्थानीय लोगों…
अब हाईवे पर नहीं चलेंगे ई रिक्शा व ई ऑटो
इनके लिए आंतरिक क्षेत्र में 16 रूटों का किया गया निर्धारण हरिद्वार। ई रिक्शा व ई ऑटो को लेकर उच्च न्यायालय नैनीताल के महत्वपूूर्ण आदेश के बाद एसपी यातायात ने ई रिक्शा यूनियन के साथ बैठक कर निर्देश दिये कि अब हाईवे पर ई रिक्शा व ई ऑटो नहीं चलेंगे और अगर ऐसा करते पाया गया तो ई रिक्शा सीज कर दिया जायेगा। आज यहां पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज गैरोला जनपद हरिद्वार द्वारा अपने कार्यालय स्थित सीसीआर में उच्च न्यायालय नैनीताल, उत्तराखण्ड के विचाराधीन याचिका (पीआईएल)/ॅ2024 अभिमन्यु भारद्वाज बनाम उत्तराखण्ड…
