देहरादून। बीते दो दिनों से बदला मौसम मार्च के अंत में अपने तेवर दिखाएगा। होली पर्व पर प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। जबकि होली के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं और गर्मी में भी इजाफा होगा।गर्मी ने इस महीने से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। लेकिन बीते बृहस्पतिवार से बदले मौसम से अधिकतम तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री तक कम आया है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज नहीं की गई। ऐसे में आइसके बाद…
Blog
होली के दिन गंगा में नहीं होगी राफ्टिंग
देहरादून। 25 मार्च होली के दिन मुनि की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा में राफ्टिंग बंद रहेगी। एसडीएम नरेंद्र नगर देवेंद्र सिंह नेगी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। एसडीम देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पर्यटकों ने होली के दिनों को बिताने के लिए होटल रिसॉर्ट्स के लिए अग्रिम बुकिंग कराई है। होली के दिन लोग नशा करने के बाद राफ्टिंग और इससे जुड़ी गतिविधियों का आनंद लेने के लिए बाहर निकलते हैं। नशे में राफ्टिंग के दौरान हादसे होने की आशंका बनी रहती है। इसलिए होली…
सरकार के 2 साल पूरे होने पर सीएम धामी ने जताया जनता का आभार
देहरादून। मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को अपना दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर सीएम धामी ने उत्तराखंड की जनता को धन्यवाद कहा है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की जनता का एक बार फिर राज्य की सेवा करने का अवसर देने पर आभार जताया। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में देवभूमि की विकास यात्रा को जारी रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आज हमारी सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे हो रहे…
रूस: मॉस्को में आतंकी हमले में हमला 60 की मौत, 145 से ज्यादा घायल
मॉस्को । रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकी हमला हुआ। यहां क्रोकस सिटी हॉल संगीत स्थल में छद्मवेशी कपड़े पहने 5 बंदूकधारियों ने लोगों पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। इस घटना में कम से कम 60 लोग मारे गए और 145 से अधिक घायल हो गए। रूसी एजेंसियों के हवाले से रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, 50 एम्बुलेंस कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा गया। घटनास्थल के वीडियो फुटेज से पता चलता है कि आग की लपटें आसमान में उठने लगीं और कार्यक्रम स्थल के ऊपर काले धुएं का गुबार…
देर रात खाई में कार गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत
चमोली। देर रात जिले के मणखी गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात थाना नंदा नगर घाट पर सूचना मिली कि ग्राम मणखी के पास एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर खाई में जा गिरी है। सूचना मिलने पर थाना नंदा नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास के…
लोकसभा निर्वाचनः शक्ति प्रदर्शन में बॉबी पंवार ने राजनैतिक पार्टियों के उड़ाये होश
देहरादून। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने हुंकार भरी और शक्ति प्रदर्शन में उनके साथ आयी भीड को देखकर राजनैतिक पार्टियों के होश उड गये। बॉबी पंवार के साथ ही राष्ट्रीय उत्तराखण्ड पार्टी के प्रत्याशी नवनीत गुसांई ने भी नामांकन दाखिल किया। आज यहां टिहरी लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार के समर्थक परेड ग्राउंड में सुबह से ही एकत्रित होने शुरू हो गये। जौनसार बावर से आयी बसें खचाखच भरी हुई थी। इसके साथ ही पहाड से भी बॉबी पंवार के समर्थन…
पति ने पत्नी पर लगाया लाखों रूपए की ब्लैकमेलिंग का आरोप,पुलिस कर रही मामले की जांच
देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति को उसकी पत्नी द्वारा ब्लैकमेल कर लाखों रूपए मांगने का मामला प्रकास में आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी उससे पहले भी दो बार विवाह कर चुकी है और इसी तरह ब्लैकमेल किए जाने की मामले में एक बार जेल की हवा भी खा चुकी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारगी क्षेत्र निवासी पंकज सिंह ने पटेल नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 22 अप्रैल…
भाजपा सरकार कर रही देश के लोकतांत्रित मूल्यों की हत्याःमाहरा
देहरादून। शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, इलेक्टोरल बॉन्ड, कांग्रेस के चार खाते सीज किए जाने आदि मामलों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने विपक्षी दलों के नेताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। करन माहरा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार चुनाव से ठीक पहले विपक्ष को कुचलने का प्रयास कर रही है। जो कि सीधे तौर पर देश के लोकतांत्रित मूल्यों की हत्या है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार विपक्षी…
हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र ने किया ऑनलाइन नामांकन
हरिद्वार । भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को डिजिटल पद्धति से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी का डिजिटल इंडिया का सपना अब साकार हो रहा हैं।मां गंगा की पावन भूमि से उत्तराखंड का यह पहला डिजिटल नामांकन शुरू हुआ हैं। डिजिटल नामांकन बजट फ्री हैं साथ ही समय भी बचता हैं। लोकसभा की पांचों सीटों पर सबसे पहले प्रत्याशियों का एलान करने के बाद अब भाजपा ने प्रत्याशियों के…
प्रखर समाजसेवी सुशीला बहुगुणा का निधन
श्रीनगर। प्रखर समाजसेवी और अपर गढ़वाल की प्रथम महिला संपादक सुशीला बहुगुणा का 97 वर्ष की सुदीर्घ आयु में देहावसान हो गया है। कुछ समय दिल्ली में अस्वस्थ रहने के बाद उन्होंने अपनी 7 दशक पुरानी कर्मस्थली नंदप्रयाग में 21 मार्च 2024 को सुबह 8.15 बजे अंतिम सांस ली। दोपहर को बड़ी संख्या में उपस्थित परिजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की उपस्थिति में अलकनंदा और नंदाकिनी के पावन संगम पर पुत्र समीर बहुगुणा ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इसी के साथ सामाजिक सेवा के एक…
