नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी याचिका पर आज सुनवाई करेगी। केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए पेश किया। जिस पर सीजेआई ने सिंघवी से न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष यह याचिका पेश करने को कहा। इसके बाद सिंघवी न्यायमूर्ति खन्ना की…
Blog
आचार संहिता के उल्लंघन में आबकारी निरीक्षक पर मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा। आचार संहिता के दौरान अपने कार्यक्षेत्र में अनुपस्थित रहने के आरोप में आबकारी निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आचार संहिता के उल्लंघन पर भिकियासैंण के आबकारी निरीक्षक बलजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि आचार संहिता के दौरान आबकारी निरीक्षक अपने कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित है। प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी की शिकायत पर आबकारी आयुक्त ने आबकारी निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की है। बताया जा रहा है कि आचार संहिता के दौरान आबकारी…
भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
रुद्रपुर। जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग थानों क्षेत्रों में कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने करीब 270 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चुनाव में शराब की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में शराब तस्कर भी काफी सक्रिय हो जाते हैं। जिसको लेकर पुलिस लगातार अभियान चल रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस को दो बड़ी…
पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल,ज्वैलर्स लूटकांड में था शामिल
देहरादून। ऋषिकेश में ज्वैलर्स लूट में शामिल एक बदमाश गुरुवार देर रात फिर किसी घटना को अंजाम देने के लिए देहरादून में प्रवेश कर रहा था। इस दौरान एसएसपी ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया था। भनक लगने पर मेरठ से देहरादून की ओर रहे इस कुख्यात बदमाश को देहरादून की बिहारीगढ़ और क्लेमेंटाउन पुलिस ने घेर लिया। जिसपर बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक गोली बदमाश के पैर में लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती…
दो नशा तस्करों समेत 6 लोग गिरफ्तार, स्मैक और कच्ची शराब बरामद
हरिद्वार। लक्सर में देर रात की गई कार्रवाई में एक स्मैक तस्कर को 22.05 ग्राम स्मैक साथ गिरफ्तार किया गया। दूसरी ओर पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आगामी होली त्यौहार और लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर नशा तस्कर और अपराधियों की धड़ पकड़…
भ्रामक विज्ञापन पर पतंजलि ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी माफी
नई दिल्ली। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने सुप्रीम कोर्ट से पतंजलि की दवाओं के भ्रामक दावों के विषय में बिना शर्त माफी मांग ली है। बालकृष्ण की माफी 2 अप्रैल को बाबा रामदेव के साथ सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत तौर पर पेशी के आदेश के एक दिन बाद दायर किये गये हलफनामे में शामिल है। पतंजलि के एमडी बालतृष्ण की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश किये गये एक संक्षिप्त हलफनामे में कहा गया है कि उन्हें कंपनी के “अपमानजनक वाक्यों” वाले विज्ञापन पर खेद है।…
पकड़ा गया आंतकी हैरिश फारूकी पिछले कई सालों से नही आया था दून: एसएसपी
देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आईएसआईएस के आतंकी हैरिश फारूकी के आतंकी संगठन से जुडने की सूचना के बाद इंटेलीजेंस व स्थानीय पुलिस उसके परिवार पर नजर रखे हुए थे। पिछले 10-12 साल से अपने घर दून नहीं आया था। यहां पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि असम में पकडे गये आईएसआईएस के इंडियन हैंडलर हैरिश फारूकी पकडे जाने की सूचना इंटीजेंस से उनको मिली थी। क्योंकि फारूकी मूल रूप से दून का रहने वाला है। उसके पिता व परिवार यहां पर…
उत्तराखंड के राज्य सभा सांसदों की 92 प्रतिशत सांसद निधि खर्च होने को शेष
देहरादून। उत्तराखंड के राज्यसभा सांसदों की 92 प्रतिशत सांसद निधि दिसम्बर 2023 तक खर्च नहीं हो सकी। उसमें से 65 प्रतिशत से अधिक की सांसद निधि भारत सरकार से जारी ही नहीं करा सके हैं। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी सांसद निधि खर्च करने में राज्य सभा सांसदों में सबसे आगे तथा डाॅ0 कल्पना सैनी सबसे पीछे रही हैं। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड के ग्राम विकास आयुक्त कार्यालय से सांसद निधि खर्च सम्बन्धी सूचना मांगी थी जिसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी/उपायुक्त 1⁄4प्रशासन1⁄2 हेमंती गुंजियाल…
उत्तराखंड में 3 रैलियां करेंगे पीएम मोदी, स्टार प्रचारक संभालेंगे मोर्चा
देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट पार्टी आलाकमान को भेज दी हैै। हाईकमान से स्वीकृति के बाद जल्द ही उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की जाएगी। बताया जा रहा है कि उत्तराखण्ड में पीएम मोदी तीन रैलियां करेंगे। उत्तराखंड में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों के लिए तैयारी शुरू दी गई हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए विशेष रथ देहरादून पहुंच चुका है। भाजपा का यह विशेष प्रचार वाहन अभी पार्टी मुख्यालय में खड़ा…
भाजपा की तुलना में चुनाव प्रचार में पिछड़ रही कांग्रेस
देहरादून। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उत्तराखण्ड की पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। उसके बाद हरिद्वार संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रचार के लिए मोर्चा संभाल लिया है। उधर, गढ़वाल संसदीय सीट पर अनिल बलूनी भी प्रचार में उतर गए हैं, लेकिन कांग्रेस में हरिद्वार और नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर सहमति नहीं बन रही है। भाजपा की तुलना में कांग्रेस प्रचार में पिछड़ रही है। अगर गढ़वाल की बात करें तो सिर्फ पौड़ी सीट पर गणेश…
