Blog

मुख्यमंत्री धामी ने किए चयनित अधिकारियों नियुक्ति-पत्र प्रदान

-अपनी सेवाओं के माध्यम से अंत्योदय के सिद्धांत को पूर्ण करें : मुख्यमंत्री -प्रतिभावान एवं क्षमतावान अभ्यर्थी ही परीक्षाओं में हो रहे सफल: मुख्यमंत्री। देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से समाज कल्याण विभाग में चयनित 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों तथा 03 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर सरकारी रिक्त पड़े पदों पर भर्तियां करवाई जा रही है। जिसके फल स्वरुप नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम…

नाबालिग उत्पीड़न के मामले का महिला आयोग ने लिया संज्ञान,जांच के आदेश

देहरादून: गुरूवार को देहरादून के पाॅश इलाके रेसकोर्स में नाबालिग की संदिग्ध अवस्था में मौत व सेलाकुई में नाबालिग से दोस्ती व दुष्कर्म के मामले का उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। इस मामले में आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एसएसपी व डीआइजी से वार्ता कर जांच के निर्देश दिए हैं। आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि डीआइजी पी रेणुका से वार्ता के दौरान उन्होंने नाबालिग किशोरी की मौत के कारण की स्पष्ट जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एसएसपी को भी कहा यदि नाबालिग…

तीस लाख की स्मैक के साथ दम्पत्ति सहित चार गिरफ्तार

हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने  स्मैक के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक महिला व उसके पति सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके कब्जे से 30 लाख 80 हजार की स्मैक, 14 हजार की नगदी, डिजीटल तराजू व एक कार भी बरामद की गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस द्वारा सीओ ज्वालापुर के नेतृत्व मे सुभाष नगर मे चल रहे स्मैक के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक दम्पत्ति सहित चार ड्रग…

युवती ने तांत्रिक पर लगाया तंत्रमंत्र की आड़ में दुष्कर्म का आरोप

रूड़की: अंबाला की एक युवती ने तांत्रिक पर घर से सारे कष्ट दूर करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी तांत्रिक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई है। जिससे वह उसे लगातार उत्पीड़ित कर रहा है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार अंबाला की एक युवती ने रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने पिछले साल नवंबर माह में एक तांत्रिक का विज्ञापन देखा था। दिए गए…

भू-वैज्ञानिकों  की टीम ने किया मनसा देवी पैदल मार्ग का निरीक्षण

हरिद्वार: जनपद की मनसा देवी मंदिर की पहाड़ी पर भूस्खलन रोकने के लिए भू-वैज्ञानिकों की टीम ने एक बार फिर स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम के निर्देश पर सिंचाई विभाग,आईआईटी रुड़की से आए प्रोफेसर और यूएलएमएमसी के अधिकारियों ने मनसा देवी पैदल मार्ग पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार मनसा देवी मंदिर पर हर साल बरसात के सीजन में भूस्खलन होता है। जिससे हरकी पैड़ी क्षेत्र खतरे की जद में आ गया है। पिछले साल डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने पहाड़ी का सर्वे कराकर ट्रीटमेंट कराने की बात कही थी।…

उत्तराखण्ड कांग्रेस महिला अध्यक्ष ने की मल्लिकार्जुन खड़के से मुलाकात

देहरादून: धीरे-धीरे लोकसभा चुनाव के रंग में उत्तराखण्ड भी रंगता जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा के चुनाव लड़ने के इच्छुक संभावित उम्मीदवार हाईकमान की गणेश परिक्रमा करने में लगे है। इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दिल्ली में होने जा रही है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पूरी करने में जुट गया है। माना जा रहा है कि शनिवार को होने जा रही कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो सकते हैं।…

दहेज उत्पीड़नः विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाला, मामला दर्ज

रूड़की: दहेज की मांग पूरी हो न होने पर विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाल दिया। दहेज उत्पीड़न के मामले में विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, सास व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पड़ताल की जा रही है। पुलिस को दी तहरीर में विवाहिता के भाई ने बताया कि उसकी बहन की निकाह रुड़की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। निकाह में लड़की के परिजनों ने अपनी हैसियत से अधिक दहेज दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष…

विधानसभा में उठा टिहरी में प्रसूता की मौत का मामला,सस्पेंड हुआ डॉक्टर

देहरादून: गुरुवार को विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से प्रतापनगर विधायक ने चैड़ लमगांव सीएचसी में प्रसूता महिला की मौत का मामला उठाया। जिस पर जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने प्रताप नगर सीएचसी के डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है। गुरुवार को विधानसभा में बजट सत्र के चैथे दिन की कार्यवाही के दौरान कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के तमाम विभागों से संबंधित सवाल विधानसभा में पूछे गए। विधानसभा में दूसरे ही सवाल में हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने धन…

फार्मा फैक्टरी में छापा,नकली दवाओं का शक,पूछताछ जारी

कोटद्वार: नकली दवाओं को बनाने और बेचने के मामले में  कोटद्वार में बुधवार शाम को तेलंगाना के ड्रंग इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम ने स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सिगड्डी सिडकुल में एक फार्मा फैक्टरी में छापा मारा। टीम गुरूवार को भी यहीं डटी है। नकली दवाइयां के आशंका में पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि तेलंगाना में कुछ नकली दवाइयों की खेप पकड़ी गई है जिसके तार कोटद्वार के सिगड्डी सिडकुल की एक फैक्टरी से जुडे बताए जा रहे हैं। बीते वर्ष सितंबर माह…

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने कलेक्टेªट पर किया प्रदर्शन

हरिद्वार: उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के नेतृत्व पर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने कलेक्ट्रेट भवन पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। अपने पूर्व निधारित कार्यक्रम के अनुसार काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री  रोशनाबाद स्थित कोर्ट क्षेत्र में एकत्रित हुईं और उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री के नेतृत्व में नारेबाजी कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स से सरकार बहुत काम लेती है, जबकि उन्हें सिर्फ मानदेय दिया जा रहा है। लंबे समय…