देहरादून: जनपद में बीते रविवार को गुलदार ने 10 साल के बच्चे अपना निवाला बनाया था। जिसके बाद उसे गोली मारने के आदेश जारी कर दिए गए थे। जिसके बाद आज तक गुलदार का कुछ अता-पता नही है। वन विभाग की पांच टीमें अलग-अलग इलाकों में इस गुलदार को सर्च कर रही हैं। आदमखोर के इस हमले के बाद से सरकार और वन प्रशासन दोनों ही टेंशन में हैं। प्रदेश की राजधानी देहरादून के गलज्वाड़ी क्षेत्र में यह घटना उस वक्त हुई थी जब बच्चा अपने घर के पास ही…
Blog
सीएस राधा रतूड़ी ने दिए मिलेट मिशन की बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश
देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंडुआ, झंगोरा व चौलाई का उत्पादन बढ़ाने तथा सप्लाई चेन को बेहतर करने के सम्बन्ध में गुरूवार को विधानसभा भवन में हाउस ऑफ हिमालया तथा मिलेट मिशन की बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये हैं। सीएस ने कृषि एवं उद्यान विभाग को प्रदेश में अनुपयोगी घाटियां एवं जमीनों को चिहिन्त कर उनमें मंडुआ, झंगोरा एवं चौलाई के बड़े स्तर पर उत्पादन को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र विस्तार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया…
आर्थिक सर्वेक्षण में दिखी राज्य के विकास की झलक
-मुख्यमंत्री ने बताया सुशासन और वित्तीय अनुशासन का प्रमाण देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की अर्थव्यस्था ने बड़ी छलांग लगाई है, यह तथ्य आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2023-24 में सामने आया है, जिसमें स्पष्ट है कि प्रदेश की विकास दर 7.58 फीसदी रही है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। वर्ष 2023-24 में अर्थव्यवस्था का आकार बढ़कर 346.20 हजार करोड़ पहुंच गया है, जबकि 2022-23 में इसका आकार 303.78 हजार करोड़ था। उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति आय में भी 12.64 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।…
बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड का बेटा मोईद दिल्ली से गिरफ्तार
हल्द्वानी: बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के बेटे अब्दुल मोईद को उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। उसे उत्तराखण्ड लाया जा रहा है। गौर हो कि बीती आठ फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और धर्मस्थल ढहाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, रामनगर कोतवाल समेत 300 से अधिक पुलिसकर्मी और निगमकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना भी फूंक दिया। पुलिस की जीप,…
डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, पत्नी की मौत. पति गंभीर
रुद्रप्रयाग: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सम्राट होटल के निकट एक डंपर ने ओवरटेक करते समय स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के पुनाड़ गांव निवासी संदीप सेमवाल स्कूटी से अपनी पत्नी के साथ श्रीनगर जा रहे थे। इस दौरान सम्राट होटल के…
सदन में आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेशः आंकड़ों की अर्थव्यवस्था में उत्तराखण्ड का हर क्षेत्र में विकास
-प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2 लाख 60 हजार रुपए हुई -विकास दर पर 7.03 प्रतिशत से बढ़कर 7.58 प्रतिशत पहुंची बेरोजगारी दर 8.4 फीसदी से घटकर 4.9 फीसदी पर आई देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने बुधवार को बजट सत्र के तीसरे दिन वर्ष 2023-24 की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा है। सरकार द्वारा पेश किए गए इन आर्थिक सर्वे में सूबे की अर्थव्यवस्था सरपट दौड़ती दिख रही है। तमाम मोर्चो पर भारी तेज गति से विकास दिखाते यह आंकड़े बता रहे हैं की बहुत जल्द…
राज्यपाल ने यूसीसी विधेयक राष्ट्रपति को भेजा
देहरादून: राज्यपाल ने यूसीसी विधेयक राष्ट्रपति को भेजा है। राजभवन ने इस पर विचार करने के बाद विधायी विभाग को भेजा था। विधायी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया है। चूंकि यह संविधान की समवर्ती सूची का विषय है, इसलिए बिल अनुमोदन के लिए राज्यपाल से राष्ट्रपति को भेजा गया।विधानसभा से यूसीसी बिल पास होने के बाद इसे राजभवन भेजा गया। इस पर राष्ट्रपति भवन को फैसला लेना है। वहां से मुहर लगने के बाद राज्य में कानून लागू हो जाएगा। उत्तराखंड के बाद असम की भाजपा सरकार यूसीसी…
केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में शिरकत करने को रवाना हुए सीएम धामी
देहरादून: 26 फरवरी को शुरू हुए उत्तराखण्ड बजट सत्र के बीच ही सीएम धामी दिल्ली दौरे के लिए रवाना हो गये हैं। मुख्यमंत्री धामी के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन मंत्री अजय कुमार भी दिल्ली रवाना हुए हैं। वे दिल्ली में आयोजित केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के जीटीसी हेलीपैड से दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री धामी दिल्ली में लोकसभा चुनाव से जुड़ी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही सीएम धामी दिल्ली…
पर्वतीय जनपदों में पाले से एहतियात बरतने के सुझाव
देहरादून: पर्वतीय जनपदों में पाला अब भी लोगों की मुसीबतें बढ़ा सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पाले को लेकर पर्वतीय जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैध्। ऐसी स्थिति में लोगों को पाले को लेकर विशेष एहतियात बरतने के सुझाव दिए गए हैं। राजधानी देहरादून में भी राज्य भर की तरह अगले दिनों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। अगर तापमान के दृष्टिकोण से देखें तो राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस तरह…
संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप
हल्द्वानी: वन प्रभाग के डोली रेंज में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम बाघ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग बाघ की मौत के कारणों की जांच करने में जुट गया है। तराई क्षेत्र के प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागड़ी ने बताया कि वन विभाग की टीम को गश्त के दौरान बाघ का शव मिला है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की…
