Blog

गुलदार हमले के पीड़ित परिवार को दिया 6 लाख रुपए मुआवजा

देहरादून: गुलदार के हमले से पीडित परिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने छह लाख रूपये मुआवजा राशि का चेक दिया। मंगलवार को यहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मालसी रेंज के अन्तर्गत गल्जवाडी बीट के क्षेत्रान्तर्गत स्थित मराड़ी तोक गुर्जर बस्ती में गुलदार हमले के पीड़ित परिवार जनों को कैंप कार्यालय में 06 लाख रुपए की मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा 04 लाख रुपए केंद्र सरकार तथा 02 लाख रुपए राज्य सरकार सरकार की तरफ से कुल 06 लाख रुपए की…

पेट्रोल पम्प कर्मचारियों से की मारपीट व लूट

हरिद्वार: पेट्रोल भरवाने पहुंचे बाईक सवारों की कर्मचारियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात गाली गलौज से मारपीट तक पहुंच गई। पंप कर्मियों ने बाईक सवारों पर मारपीट के साथ लूट का भी आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में कमलेपुर गांव के समीप एक पेट्रोल पंप है। सुबह करीब 9 बजे बाइक सवार युवक वहां तेल भरवाने आए। उस समय एक अन्य बाईक सवार भी वहां पेट्रोल डलवा रहे थे। आरोप है कि युवकों ने पहले अपनी बाईक में तेल डालने की…

 धामी सरकार ने किया  89,230.07 करोड़ का बजट पेश

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने मंगलवार को 89,230.07 करोड़ का बजट पेश किया है। इस बजट में युवा शक्ति को खास जगह दी गई है। इसके साथ ही राष्ट्रीय खेलों के लिए भी भारी भरकम बजट दिया गया है। युवा शक्ति को तोहफा देते हुए धामी सरकार ने बजट में सरकारी डिग्री कॉलेजों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने हेतु 10 करोड़ रुपए दिए हैं। इसके साथ ही एनईपी के तहत चल रही अनुसंधान योजना को के लिए 2 करोड़ की व्यवस्था की गई है। दरअसल आरटीई के तहत 94 हजार…

20 लाख की स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

नैनीताल: पुलिस ने 20 लाख रूपये की स्मैक सहित तीन लोगों को  गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक रोडवेज बस का चालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। मिली जानकारी के अनुसार  हल्द्वानी कोतवाली पुलिस व एएनटीएफ की टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले पदार्थो की डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व एएनटीएफ टीम द्वारा क्षेत्र में संयुक्त अभियान अभियान चला दिया गया। इस दौरान…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं आज से हुई शुरू

रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड की 2024 की 10 वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गयी हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में इस बार 10वीं और 12वीं में कुल 210,354 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। 10वीं में 115,606 परीक्षार्थी शामिल हैं। 12वीं में 94,748 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा 16 मार्च को समाप्त होंगी। उत्तराखंड बोर्ड द्वारा इस बार 162 संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिन्हित किए गए हैं। इनमें 156 संवेदनशील जबकी 6 अतिसंवेदनशील केंद्र चिन्हित किए गए हैं। इस मामले में छात्र छात्राओं ने…

गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, एक घायल,एक की तलाश जारी

नैनीताल: बीती रात शहर के डीएसबी मार्ग में नगर पालिका का पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 800 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में एक अन्य वाहन में सवार व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। जिसकी तलाश जारी है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार तल्लीताल बूचड़खाना निवासी…

मुख्यमंत्री आवास में आईएएस अधिकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

देहरादून: विभागीय  कार्यों के सिलसिले में मुख्यमंत्री से मिलने पहंुचे आईएएस अधिकारी हरीश चंद्र सेमवाल की अचानक तबीयत बिगड़ने से मुख्यमंत्री आवास में हड़कंप मच गया। इस दौरान मुख्यमंत्री से विभिन्न फाइलों के अनुमोदन के लिए मुलाकात होने के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें मस्तिष्क संबंधी दिक्कत आने की खबर है। आईएएस अधिकारी की तबीयत बिगड़ती देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फौरन हरीश चंद्र सेमवाल को अस्पताल में भर्ती करने के लिए कहा। इसके बाद हरीश चंद्र सेमवाल को एक निजी अस्पताल में…

फ़िलिस्तीनी राष्ट्रपति ने शतयेह सरकार का इस्तीफा किया स्वीकार

रामल्ला: फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने प्रधान मंत्री मोहम्मद शतयेह की सरकार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। फ़िलिस्तीनी समाचार एजेंसी वफ़ा की रिपोर्ट के अनुसार, अब्बास ने सोमवार को शतयेह की सरकार को नई सरकार बनने तक अस्थायी रूप से अपने कर्तव्यों को जारी रखने काेे कहा। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले दिन में शतयेह ने अब्बास को अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप दिया। रामल्लाह में आयोजित साप्ताहिक कैबिनेट बैठक के दौरान शतयेह ने कहा, “इस्तीफा देने का निर्णय गाजा पट्टी, वेस्ट बैंक और यरूशलेम…

नहीं रहे मशहूर सिंगर पंकज उधास

मुंबई:  गजल गायिकी को नया आयाम देने वाले पंकज उधास का आज निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। पंकज की बेटी नायाब उधास ने सिंगर की मौत की खबर शेयर की है। उन्होंने लिखा- बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे। म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है। पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के राजकोट के निकट जेटपुर में जमींदार गुजराती परिवार…

बच्चे के लिए दूध लेने गयी महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

हल्द्वानी: अपने पांच वर्षीय बच्चे के लिए दूध लेने गयी एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काठगोदाम थाना क्षेत्र के शीशमहल स्थित रेलवे फाटक निवासी साहब सिंह ने बताया कि वह रेलवे के आईडब्ल्यू विभाग में चैकीदार के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी 28 वर्षीय बेटी ज्योति की शादी करीब 6 साल पहले बदायूं जिले के उझानी से की थी। वर्तमान में उनकी बेटी ज्योति अपने…